जो पीड़ित वो पीडीए।
आज के भाजपा शासनकाल में हर तरह से उपेक्षित-उत्पीड़ित आशा वर्कर बहनों की माँगों के समर्थन में हम पूरी निष्ठा के साथ हैं। उनकी आर्थिक सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षा से भाजपा सरकार पीछे क्यों हट रही है? जब भाजपा के झूठे प्रचार और निर्जीव पर अपव्यय के लिए सरकार के पास धन लूटाने को है तो आशा वर्कर्स के साथ भेदभाव का आधार क्या केवल यही है कि वो शोषित, वंचित, निर्धन पृष्ठभूमि से आती हैं या वो पीडीए में शामिल आधी आबादी मतलब महिलाएं हैं, क्या उन्हें सम्मान से जीने का हक़ नहीं?
#Protest
#AashaWorkers
#ashaworkersprotest
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकप्रिय विधायक जनाब आलम बदी साहब के निधन उपरांत आज़मगढ़ में उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए।
आज कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों से मिलकर उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया।
कारगिल के अमर शहीदों का साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान भारत के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।
जय हिंद।
20 तारीख को जंतर मंतर हुए लाठी चार्ज पर जिस बच्चे का डिंपल यादव जी ने देखभाल किया था..
वह बच्चा कह रहा है उस दिन मेरे छाती पर दो लाठी पड़ी थी मेरी हालत बहुत खराब हो गई थी..
लेकिन मेरी माँ स्वरूप मेरी भाभी मां जी ने मेरी देखभाल किया था इसलिए मैं आज यहां सबके बीच दोबारा आ पाया हूं।
भूल तो नहीं गए मित्रों?
भाजपा आपके बच्चों को गंजेड़ी बनाना चाहती है, आपके बच्चों का ये मुस्तकबिल तय किया है भाजपा ने
शिक्षा, रोजगार, नौकरी देने में अक्षम भाजपा के पास युवाओं को देने के लिए सिर्फ गांजा है?
खाद के लिए तरस रहे यूपी के अन्नदाता !
संतकबीरनगर में किसानों 6-6 घंटे लाइन में लगने के बाद भी किसानों को नहीं मिल रही खाद, बेहद शर्मनाक।
प्रदेश का किसान पूरी तरह त्रस्त हो चुका है, न खाद, न मूल्य, कैसे करे खेती?