हमारे झारखंड की सड़कों पर सिर्फ़ प्रदर्शन नहीं हो रहा, बल्कि टूटते हुए सपनों की चीख़ सुनाई दे रही है।
जिन बच्चों का हक़ था, उन्हें इंतज़ार और निराशा मिली।
यह बहन कुछ बनना चाहती थी, लेकिन व्यवस्था ने उसके हौसलों को ही कुचल दिया।
जब मेहनत हार जाए और अन्याय जीत जाए, तो सिर्फ़ एक व्यक्ति नहीं, पूरा समाज हारता है। अब सवाल सिर्फ़ नौकरी का नहीं, बल्कि न्याय और इंसानियत का है।
मेनस्ट्रीम मीडिया तो दिखायेगा नहीं इसलिए सोशल मीडिया पर असम में आए बाढ़ के लिए आवाज बनिए। मेरे से जितना संभव हो रहा हैं, कर रहा हूँ।
हालात वहाँ अच्छे नहीं हैं🙏🏻
जौनपुर जनपद की मछलीशहर विधानसभा के ग्राम अदारी के गौरव, युवा प्रतिभा श्री रोहित यादव जी को विश्व के नंबर-2 जैवलिन थ्रोअर बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके निज निवास पहुँचकर परिवारजनों से भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की।
रोहित जी की यह अभूतपूर्व उपलब्धि न केवल जौनपुर और उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए गौरव का विषय है। आपकी अथक मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और समर्पण ने देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत का तिरंगा विश्व मंच पर और अधिक ऊँचा लहराएँगे तथा देश का मान-सम्मान बढ़ाएँगे।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की मंगलकामना करती हूँ।
हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
#RohitYadav #JavelinThrow #JaunpurPride #Machhlishahr #PrideOfIndia #YouthInspiration #Jaunpur #IndiaFirst #Champion
चुनाव जीतना-हारना अलग बात है।
आपके सुख-दुख में खड़ा रहना मेरा पहला कर्तव्य है और रहेगा।" 🤝
Fb लाइव के दौरान हमारे एक साथी ने फेसबुक पर बहुत ही व्यावहारिक सवाल पूछा था कि
"क्या चुनाव जीतने के बाद आप सिर्फ ऑफिस में मिलेंगे, या टेलीफोन पर भी जनता की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करेंगे?
मेरा सीधा और साफ़ जवाब है— बिल्कुल सुनेंगे और हर समय आपके लिए उपलब्ध रहेंगे! 📞
पद रहे या न रहे, चुनाव का परिणाम चाहे जो भी हो, जनता की सेवा करने का संकल्प कभी कम नहीं हो सकता।
हमारी राजनीति का मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि अपनों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना है।
चाहे पानी की किल्लत हो, टूटी सड़कें हों, बिजली का फर्जीवाड़ा हो, या हमारे किसान भाइयों, युवाओं के रोजगार के मुद्दे हों
आपके हक के लिए दफ़्तर से लेकर टेलीफ़ोन तक, हमारा जनसंपर्क हमेशा सक्रिय रहेगा।
📲 अपनी जनसमस्याएं हमें भेजें:
आपके गाँव या क्षेत्र में कोई भी समस्या हो, उसका फोटो या वीडियो बिना किसी संकोच के हमारे व्हाट्सएप नंबर 9453949494 पर भेजें।
"आपकी समस्या का समाधान, हमारा प्रयास।" ✊🚩
सोलह का सेंशन हुआ,
बीत गया अब साल।
अमड़ा का पावर हाउस,
अटका नौ साल बेहाल।।
साल 2016 में मैंने खुद अमड़ा पावर हाउस (132 KV) को सैंक्शन करवाकर उसके सारे कागजात तैयार रखे थे ।
2017 में चुनाव के नतीजे बदले और तब से लेकर आज 2026 आ गया है,
लेकिन ९ साल बीत जाने के बाद भी अमड़ा पावर हाउस आज तक सिर्फ "बन ही रहा है"!
अब जब चुनावी साल आ गया है,
तो जनता की आँखों में धूल झोंकने के लिए नए-नए शगुफ़े छोड़े जा रहे हैं ।
कभी कहा जाता है कि पावर हाउस माधोपुर में बनेगा, कभी भैंसऊर, तो कभी डैना का नाम सामने आता है ।
मैं पूछना चाहता हूँ कि अब तो बारिश का महीना शुरू हो चुका है , और बारिश खत्म होते-होते दिसंबर में आचार संहिता लागू हो जाएगी । ऐसे में यह पावर हाउस आखिर कब बनेगा?
सच्चाई बहुत गंभीर है;
जो विधायक 9 साल में क्षेत्र में एक भी पावर हाउस का शिलान्यास या उद्घाटन नहीं करवा पाया ,
वह इस चुनावी साल में सिर्फ और सिर्फ जुमलेबाज़ी करेगा ।
गाँव-गाँव नाली-पनरोहा पर अपनी फोटो लगवाकर श्रेय लेने वाले लोग पावर हाउस क्या बनवाएंगे!
अगर विधायक इस 'धान के कटोरे' में एक पावर हाउस और पंप कैनाल तक नहीं बनवा सकता,
तो उसे पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है । जनता अब इस छलावे को और बर्दाश्त नहीं करेगी! ✊🚩
रात के अंधेरे में सौदेबाजी करने वालों.............
रात के अंधेरे में चोरी-छिपे बाबा साहब की प्रतिमा लाकर दे देते हैं और कहते हैं—"इसे लपेट कर रख लो, जब विधायक बनूँगा तब लगवा दूँगा।" आज 5 साल बीत गए, लेकिन बाबा साहब की प्रतिमा को ससम्मान स्थापित करने के लिए एक कागज़ तक आगे नहीं बढ़ाया गया
आखिर हमें धरना देने की ज़रूरत ही क्यों पड़ी?
कार्यालय में बुलाकर कर्मचारियों को समझाया जा रहा है कि धरने में जाने की ज़रूरत नहीं है ।
दलील दी जा रही है कि आपका काम अधिकारी करेंगे ।
मेरा सीधा सवाल है—अगर अधिकारी ही काम करेंगे, तो करिए न!
किसने रोक के रखा है?
अगर अधिकारी समय पर अपना काम ईमानदारी से कर रहे होते, तो आज हमें सड़क पर उतरने की नौबत ही क्यों आती?