@BeingSalmanKhan आपसे ये उम्मीद नही थी भाई। जरूरी क्या था जो दोबारा ट्वीट किया। कोई धमकी दिया है क्या आपको भी। इससे अच्छा तो प्रकाश राज जी ही सही है। @prakashraaj उनके जज्बे को सलाम है। लेकिन अपने करोड़ों फेन्स का दिल तोड़ दिया
अब कुमार विश्वास को भी ट्रीटमेंट मिल गया 🔥
शिक्षकों या छात्रों को जो उंगली करेगा उसका इसी प्रकार इलाज किया जाएगा सबके सामने।
RT करो रे इसे तो ताकि विश्वास तक पहुँचे।
प्रयागराज यू पी में तानाशाही चरम पर है बंद कमरे में भी लाखों छात्रों के भविष्य पर बात करने तक की इजाजत नहीं पेपर लीक पर बात करने पर प्रशासन रोकने पहुंच गया है।
मोदी योगी की डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है विपक्ष को कुचलना चाहती है।
#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK
Neet की तरह लेखपाल परीक्षा दोबारा हो ✊
पेपर लीक सिर्फ “नकल” नहीं होता… ये लाखों मेहनती छात्रों के सपनों की हत्या होती है।
कोई छात्र सालों तक सुबह 5 बजे उठकर पढ़ाई करता है…
मां-बाप मजदूरी करके फॉर्म भरवाते हैं… किराया लेकर दूसरे शहर परीक्षा देने भेजते हैं…
और फिर पता चलता है कि पेपर पहले ही बिक चुका था!
NEET से लेकर लेखपाल तक — हर परीक्षा में कोई न कोई माफिया बैठा है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ बयान तक सीमित रहती है।
पहले गरीबी से लड़ो… फिर सिस्टम से लड़ो…
फिर पेपर लीक से लड़ो… और अंत में यही भ्रष्ट व्यवस्था तुम्हारे सपनों का अंतिम संस्कार कर देती है।
एसी कमरों में बैठकर मोटिवेशन बेचने वाले लोग कभी उस छात्र का दर्द नहीं समझेंगे, जो उम्र निकलने के डर में हर दिन टूट रहा है।
लेखपाल जैसी भर्तियाँ नौकरी नहीं, गरीब और मध्यम वर्ग के युवाओं की पूरी जिंदगी बदलने का मौका होती हैं।
जरूरत सिर्फ री-एग्जाम की नहीं है, जरूरत है — पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की, और छात्रों का टूटा भरोसा वापस दिलाने की।
मेहनत हारनी नहीं चाहिए… दलाल और भ्रष्ट सिस्टम हारना चाहिए।
#UPSSSC #Lekhpal #PaperLeak
हमें पारदर्शी जाँच चाहिए, खानापूर्ति नहीं..
आयोग जिस कमरे में misunderstanding से छात्रों के बाहर जाने की बात कर रहा है उस कमरे का cctv सुबह 9:30 से 12:00 बजे तक बिना त्रुटि होनी चाहिए।
वायरल वीडियो , टेलीग्राम स्क्रीनशॉट , छात्रों की बातें...हर चीज की जाँच हो
#LEKHPAL_EXAM_INVSTIGATION
◾लेखपाल भर्ती परीक्षा में हो रहे कथित तौर पर धांधली के दावों पर सरकार और UPSSSC की खामोशी छात्रों का भरोसा तोड़ रही है। ✔️✔️
◾पारदर्शिता पर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच और आधिकारिक स्पष्टीकरण छात्रों का अधिकार है!✔️✔️
📢 ट्विटर कैंपेन 📢
⏰ आज सुबह 10:00 बजे से✔️✔️
🎯 Hashtag:
#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK
इतना शेयर करो कि सब छात्र तक पहुंचे और कल गर्दा उड़ा दें
ये हर बार की धांधली अब बर्दाश्त नहीं 💯✅
#लेखपाल_भर्ती #पेपरलीक
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मेहनती छात्रों के सपनों की हत्या हुई है। लेखपाल परीक्षा का पेपर संदेह के दायरे में है एग्जाम के घंटों बाद भी बच्चों का हाल से बाहर निकलना सिस्टम की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है! आखिर कब तक हमारे होनहार युवा और उनके गरीब माता-पिता इस भ्रष्ट तंत्र और शिक्षा माफियाओं की कीमत चुकाते रहेंगे?
हमें भूलना नहीं चाहिए कि UPPSC भर्ती के समय भी आयोग ने पहले सब कुछ सही होने का दावा किया था, लेकिन बाद में सच्चाई सामने आने पर परीक्षा लीक थी। क्या इस बार भी लीपापोती की तैयारी है?
हमारी सरकार और आयोग से स्पष्ट मांग है:
लेखपाल परीक्षा में हुई इस धांधली की तत्काल, पारदर्शी और उच्च स्तरीय जांच हो। पेपर लीक करने वाले गिरोह और उनके आकाओं को बेनकाब कर सख्त सजा दी जाए कि वह एक उदाहरण बने। छात्रों के भविष्य और उनके समय के साथ यह क्रूर मजाक अब और नहीं सहा जाएगा! झूठे आश्वासन नहीं, न्याय चाहिए!
#Lekhpal_Exam_Investigation
@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@UPGovt@UPTakOfficial@TheNewspinch@PMOIndia
उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा 44 जनपदों के 861 केंद्रों पर हुई परीक्षा में शामिल 3 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की सालों की मेहनत और उनके भविष्य का सवाल है! आज आप सब ने मिलकर जो #UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK का मुहिम ट्विटर पर चलाया और नंबर वन पर ट्रेंड कराया है यह आपकी एकजुटता की ताकत को दिखाता है पर हमें अभी यही नहीं रुकना है हमें फिर से इसी जोश के साथ कल यानी 25 मई को सुबह 11 बजे #LEKHPAL_EXAM_INVESTIGATION इस हैशटैग के साथ हमें फिर से कल ट्विटर पर ट्वीट करना है और इसे नंबर वन ट्रेंड कराना है और बहरी हो चुकी सरकार और यूपी UPSSSC आयोग के कानो में अपनी आवाज को पहुंचाना है क्योंकि आयोग अभी भी पेपर लीक और धांधली को भ्रामक एवं असत्य मान रहा है इसलिए जब तक निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं होगी तब तक यह नहीं पता चलेगा कि इस पेपर लीक और धांधली मे कितने सेंटर और नकल माफिया शामिल है कल आप सब ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर सुबह 11:00 बजे इस #LEKHPAL_EXAM_INVESTIGATION के साथ ज्यादा से ज्यादा ट्विटर पर ट्वीट करें
#lekhpalexamleak #upsssclekhpal #paperleak
Dear Yogi Adityanath ji, मैं आपको लेखपाल भर्ती 2026 की पूरी धांधली के बारे में बताता हूं।
पिछले दिनों लेखपाल भर्ती का पेपर हुआ और उससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
एक वीडियो में परीक्षा केंद्र के बाहर छात्र वीडियो बना रहे हैं, जिसमें अंदर से कई अभ्यर्थी बता रहा है कि प्रश्नपत्र की सील टूटी हुई थी।
छात्रों ने विरोध किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उन्हें परीक्षा छोड़ने के बावजूद बाहर नहीं जाने दिया गया।
वहीं लखनऊ के एक वीडियो में अभ्यर्थी ढाई बजे परीक्षा केंद्र से निकलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि परीक्षा का समय 12 बजे तक था।
PTI और Bharat Samachar के पत्रकारों ने छात्रों से बात करने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश छात्र डरे हुए दिखे और खुलकर कुछ नहीं बोले। फिर भी कई अभ्यर्थियों ने खुद वीडियो बनाकर परीक्षा पर सवाल उठाए हैं।
सबसे बड़ी बात —
अब तक विभाग या सरकार की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है।
देवरिया के वीडियो पर सिर्फ इतना कह दिया गया कि वह परीक्षा के बाद का वीडियो है, लेकिन बाकी सवालों का जवाब कौन देगा?
अगर सब कुछ पारदर्शी और निष्पक्ष था तो सरकार को सामने आकर पूरी सच्चाई बतानी चाहिए।
लाखों युवाओं के भविष्य का मामला है, इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।
@UPGovt को इस पूरे मामले पर निष्पक्ष जांच और स्पष्ट बयान देना चाहिए।
#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK
21 जून को हुई लेखपाल की परीक्षा में अब संशय का मामला आ चुका है क्योंकि तमाम ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे हैं जिससे मामला गड़बड़ दिख रहा है 🤯
नीचे कुछ विशेष टीचर्स के वीडियो का थंबनेल लगाया है आप जाकर जरूर देखें और इन्होंने पूरा डिटेल में इस पर बात किया है 🤑
अगर इस तरह का मामला सही होगा तो एक भी पढ़ने वाले बच्चे का चयन नहीं होगा तो अधिक से अधिक शेयर करें और आवाज़ उठाएं
#लेखपाल #UPSSSC
UP Lekhpal Bharti में Paper Leak के आरोप, कैसे वीडियो वायरल? UPSSC, Yogi सरकार जांच कब करवाएगी?
Watch the full Video on YouTube with @Saurabh_Pinch
Full Video:
https://t.co/5lA44x4x6M