महाराजा सूरजमल जी पर पुस्तक लिखने वाले, महान इतिहासकार व पूर्व विदेश मंत्री कुंवर #नटवर_सिंह_जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन 🙏।
जाट समाज के गौरव, पद्म भूषण से सम्मानित, पूर्व विदेश मंत्री, जाट समाज के पहले IFS अफसर श्री कुंवर नटवर सिंह जी ।
हाँ, मैं जाट हूं
देवताओं में तेजा हूं,
राजाओं में सूरजमल हूं,
राजनीति में देवीलाल हूं,
हक में छोटूराम हूं,
खेत में किसान हूं,
मिट्टी में पहलवान हूं,
और सीमा पर जवान हूं,
हाँ, मैं जाट हूं।
🏅🇮🇳 जाट समाज की बेटी प्रिया श्योराण ने एशिया में लहराया भारत का तिरंगा! 🇮🇳🥉
जाट समाज की होनहार बेटी प्रिया श्योराण ने चीन में आयोजित एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश, हरियाणा और जाट समाज का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है।
यह पदक केवल एक जीत नहीं, बल्कि वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। प्रिया ने साबित कर दिया कि हमारी बेटियाँ अवसर और समर्थन मिलने पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत का गौरव बढ़ाने का दम रखती हैं।
जाट समाज को प्रिया श्योराण और उनके पूरे परिवार पर गर्व है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि आने वाले वर्षों में वे भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचेंगी।
बेटियाँ हमारी शान हैं, प्रिया श्योराण उनका शानदार उदाहरण हैं।
हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
#PriyaSheoran #JatSamaaj #Jat #ProudMoment #AsianU23 #Athletics #DiscusThrow #JatPride
जय हिंद... विनम्र श्रद्धांजलि
भरतपुर के अनिरुद्ध नगर निवासी और भारतीय वायुसेना के जांबाज़ जवान आकाश चाहर का आगरा में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से असामयिक निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
आकाश करीब 6 वर्ष पहले भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2023 में उनका विवाह हुआ था और उनकी मात्र 11 महीने की बेटी भव्या है, जिसके सिर से इतनी छोटी उम्र में पिता का साया उठ गया। पीछे माता-पिता, पत्नी और पूरा परिवार गहरे शोक में डूबा है।
भारतीय वायुसेना ने उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। देश की सेवा करते हुए इस तरह एक युवा सैनिक का चले जाना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏
#AkashChahar #IndianAirForce #JaiHind #जाट_समाज
🇺🇸इतिहास रचने वाले चिराग वीर सिंह सराव को हार्दिक बधाई!
चिराग वीर सिंह सराव अमेरिकी वायु सेना अकादमी (US Air Force Academy) में प्रवेश पाने वाले पहले केशधारी सिख जाट अमेरिकी बन गए हैं। यह उपलब्धि केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरी सिख जाट बिरादरी और दुनिया भर के भारतीय मूल के लोगों के लिए गर्व का विषय है।
20 जून 2026 को उन्हें आधिकारिक Religious Accommodation (धार्मिक छूट) प्रदान की गई, जिसके तहत वे अमेरिकी वायु सेना में प्रशिक्षण और भविष्य की सेवा के दौरान अपनी पगड़ी, केश और दाढ़ी जैसे सिख धर्म के पवित्र प्रतीकों को बनाए रख सकेंगे। इसके बाद 24 जून 2026 को उन्होंने अपनी Basic Cadet Training की शुरुआत की।
चिराग केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में उत्कृष्ट रहे हैं। वे Eagle Scout हैं, मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट धारक हैं और वॉटर पोलो के शानदार खिलाड़ी भी हैं। उनका अनुशासन, नेतृत्व और समर्पण उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाता है।
यह उपलब्धि इस बात का भी प्रतीक है कि अपनी धार्मिक पहचान और आस्था को बनाए रखते हुए भी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सैन्य संस्थानों में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
चिराग वीर सिंह सराव को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर उन्हें उज्ज्वल भविष्य, सुरक्षित सेवा और निरंतर सफलता प्रदान करें। 💐🇺🇸
#ChiragVeerSinghSaraw #Sikh #USAirForceAcademy #जाट_समाज
नेपाल के एक पेट्रोल पंप पर एक भारतीय यात्री ने ₹870 का पेट्रोल भरवाया और जल्दबाज़ी में बिना भुगतान किए ही निकल गया। कुछ दूर जाने के बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, तो वह वापस लौटा और पूरे ₹870 चुका दिए।♥️
तब उसे पता चला कि यदि ग्राहक भुगतान किए बिना चला जाए, तो कई पेट्रोल पंपों पर उस राशि की भरपाई कर्मचारी की तनख्वाह या उसके खाते से करनी पड़ती है।
शिक्षा ऋषि, राष्ट्र संत और समाज सुधारक परम पूज्य स्वामी कल्याण देव जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
परम पूज्य स्वामी कल्याण देव जी का जन्म 21 जून 1876 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के मुंडभर (बालियान) गांव में हुआ था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा, समाज सेवा, गौसेवा, राष्ट्र निर्माण और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया।
स्वामी जी ने पावन शुक्रताल तीर्थ के पुनरुद्धार में ऐतिहासिक योगदान दिया और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षा की ऐसी अलख जगाई कि उनके प्रयासों से 300 से अधिक विद्यालय, महाविद्यालय और शिक्षण संस्थान स्थापित हुए। इसी कारण उन्हें पूरे देश में "शिक्षा ऋषि" के नाम से सम्मान मिला।
उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री तथा बाद में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उनका जीवन सादगी, सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है, जो आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करतें हैं कि मुजफ्फरनगर जनपद का नामकरण शिक्षा ऋषि परम पूज्य स्वामी कल्याण देव जी के नाम पर किया जाए। यही उनके महान योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
#जाट_समाज
बीकानेर के नोखा से बड़ी खबर
पटवारी भर्ती परीक्षा में बतौर डमी कैंडिडेट बैठने वाले दिनेश विश्नोई को दबोचा
दिनेश बिश्नोई था भी पटवारी, डमी कैंडिडेट बनकर दिनेश में दी थी पटवारी भर्ती परीक्षा
SOG लंबे समय से कर रही थी दिनेश की तालाश 🙏
जब समाज की आवाज़ दबाई जा रही थी, तब एक कलम ने क्रांति की शुरुआत की।
30 मई 1916 को सर छोटूराम ने 'जाट गज़ट' की स्थापना की। यह केवल एक अख़बार नहीं था, बल्कि किसानों, जाट समाज और शोषित वर्ग की आवाज़ बनने वाला एक आंदोलन था।
उस दौर में जब किसानों की समस्याएँ सत्ता तक नहीं पहुँचती थीं, तब जाट गज़ट ने उनके अधिकारों, शिक्षा, सामाजिक सुधार और संगठन की अलख जगाई। इसने समाज को केवल समाचार नहीं दिए, बल्कि सोचने, पढ़ने और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा भी दी।
कहा जाता है कि इसके प्रथम प्रकाशन के लिए राय बहादुर चौधरी कन्हैयालाल (मातनहेल) ने आर्थिक सहयोग दिया, जबकि इसके पहले संपादक पंडित सुदर्शन थे।
आज, 100 से अधिक वर्षों बाद भी जाट गज़ट हमें यह संदेश देता है कि जिस समाज की कलम मज़बूत होती है, उसकी आवाज़ कभी दबाई नहीं जा सकती।
इतिहास को जानिए, पढ़िए और नई पीढ़ी तक पहुँचाइए—क्योंकि जो समाज अपना इतिहास भूल जाता है, उसका भविष्य भी कमजोर हो जाता है।
#JatGazette #SirChhotuRam #JatHistory #Kisan #JatSamaaj
अवाम की आवाज़ लंबे समय तक डर और दमन के साये में दबाई गई।
लेकिन अब वही आवाज़ फिर उठ रही है, गूंज रही है।
जब लोग डरना छोड़ देते हैं, तब सत्ता को जवाब देना पड़ता है।
आज सोनम वांगचुक के समर्थन में उठती आवाज़ें सिर्फ़ एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार के लिए हैं।
ज़िंदा वही समाज होता है, जो अन्याय के सामने खामोश नहीं रहता।
#SonamWangchuk #जाट_समाज
चारों तरफ फर्जीवाड़ा चल रहा है प्रदेश में, असल में किसी को कोई लेना देना नहीं मोटी रकम रिश्वत में मिले तो सब कुछ पास होता है और जब रूलिंग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का आशीर्वाद हो तो सोने पे सुहागा हो जाता है।
@madanrrathore@BhajanlalBjp
शिवराज सिंह चौहान जी से पूछो तो कहते हैं कि,
गडकरी जी ने सब क्लियर कर दिया है, अब अलग से बताने की आवश्यकता नहीं है।
और जब गडकरी जी से पूछो तो वो कहते हैं कि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी जी से पूछो।
गजब टोपीबाजी चल रही है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. इसे देश की नदियों को जोड़ने वाली पहली परियोजना बताया गया है. सरकार का कहना है कि इससे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 13 ज़िलों में सिंचाई और पेयजल की सुविधा बढ़ेगी. क़रीब 45 हज़ार करोड़ रुपये की इस परियोजना की आधारशिला दिसंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी. वहीं प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि पुनर्वास और मुआवज़े की प्रक्रिया अब भी अधूरी और अपारदर्शी है. देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट.
रिपोर्ट-एडिट: विष्णुकांत तिवारी
शूट: लोचन माली