बनारस ग्लोबल टाइम्स भारत का एक प्रमुख हिंदी समाचार चैनल है, जो आपको नवीनतम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार, व्यापार और मनोरंजन की खबरें हिंदी में लाता है।
एक छोटी सी लापरवाही आपकी और आपके परिवार की पूरी ज़िंदगी बदल सकती है।
यातायात नियम आपकी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। हमेशा याद रखें—घर पर कोई आपका इंतज़ार कर रहा है।
सुरक्षित रहें, नियमों का पालन करें। ❤️
#RoadSafety#TrafficRules#SafetyFirst#AccidentAwareness
वाराणसी के सुंदरपुर स्थित कैंसर हॉस्पिटल के पास एक ट्रक में अचानक आग लगने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
#Varanasi#TruckFire#UPNews#BreakingNews#HindiNews
सीतापुर से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी अनुज त्रिवेदी की गिरफ्तारी के बाद भावुक वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि उनकी बेटी के साथ भी धोखा हुआ है। उन्होंने मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कही।
⚖️ मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी।
बिहार के शिवहर की एक युवती ने आरोप लगाया है कि कान के इलाज के दौरान कथित रूप से गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसका हाथ काटना पड़ा। पीड़िता का दावा है कि अब तक FIR भी दर्ज नहीं हुई।
⚠️ मामले की जांच और संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान आना शेष है।
#Bihar#Sheohar#MedicalNegligence
"आश्वासन बहुत मिले, काम एक भी नहीं!" #Varanasi के #Shivpur का हाल।
पुष्पराज सिनेमा गली में बारिश आते ही घुटनों तक भर जाता है पानी। नाला और सीवर न होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा। मंत्री रविंद्र जायसवाल के शिलान्यास के बावजूद काम अधूरा।
जनता पूछ रही है— आखिर कब पूरा होगा विकास?
सोशल मीडिया पर वायरल एक दावे के अनुसार, सोनीपत के एक वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग के निधन के बाद उनकी बेटियों ने कथित तौर पर ₹5100 भेजे और वीडियो कॉल पर अंतिम संस्कार देखा।
⚠️ वायरल दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
#Sonipat#OldAgeHome#ViralNews#BreakingNews#HindiNews
चिराग तले अंधेरा! #Varanasi में नगर निगम कार्यालय के पास ही धंसी सड़क।
भारत सेवा आश्रम के पास हफ्ते भर पहले हुई पैचवर्किंग फिर से धंस गई है। स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय जनता और वकीलों ने नगर निगम के दावों की पोल खोलते हुए जल्द मरम्मत की मांग की।
संतकबीरनगर: रोज के झगड़े से तंग आकर पति ने कराई पत्नी की प्रेमी से शादी!
21 साल पहले हुई थी लव मैरिज, हैं 5 बच्चे। पत्नी को गांव के ही युवक से हुआ प्यार, तो पति ने शिव मंदिर में खुद खड़े होकर रचाई शादी!
#SantKabirNagar#UPNews#Viral#UttarPradesh#LoveMarriage
उत्तरकाशी के एक पेट्रोल पंप परिसर में बाघ ने बछड़े पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। बछड़े को बचाने के लिए गाय ने पूरी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। घटना का CCTV वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#Uttarkashi#TigerAttack#Uttarakhand#Wildlife#viralvídeo
#Varanasi के बाबतपुर-जौनपुर हाईवे पर धरोहर होटल के पास देर रात एक वाहन पर लदे CNG टैंक की नोजल टूटने से गैस रिसाव शुरू हो गया। घटना #Babatpur एयरपोर्ट से महज 400 मीटर दूर हुई। सूचना पर पहुंची #FireBrigade ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर संभावित बड़ी दुर्घटना टाल दी।
#CNGLeak
रुद्रपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर कुछ युवक कथित तौर पर थार की छत पर चढ़कर बीयर की बोतलों के साथ हंगामा करते दिखे। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस पहुंचने से पहले सभी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Uttarakhand#Rudrapur#ViralVideo#Thar