चैनत की कल रात सिर्फ़ अंधेरी नहीं थी बल्कि ज़मीर को शर्मसार करने वाली थी…
जो माताएं-बहनें अपने बच्चों के लिए पानी मांग रही थीं उन्हें आधी रात को घसीटा गया, लाठियों से पीटा गया और आंसू गैस के गोलों से खामोश करने की कोशिश की गई।
कई दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों और भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्गों की जायज़ मांग पर सरकार ने T लगाकर पानी की समस्या का समाधान किया। लेकिन महज़ कुछ घंटों बाद उसी T को उखाड़ फेंककर ग्रामीणों की उम्मीदों, सब्र और संघर्ष को रौंद दिया।
ये सिर्फ़ पाइप नहीं उखाड़ी गई बल्कि ये आम जनमानस के एतमाद, इंसाफ़ और हक़ की तौहीन की गई है।
जिस हुकूमत को जनता की प्यास बुझानी चाहिए थी उसने उनके ज़ख्म और गहरे कर दिए। जिस इंतज़ामिया को शांति स्थापित क़ायम करनी थी उसने ख़ौफ़ का मंजर खड़ा कर दिया।
सरकार भूले ना की लाठी से जिस्मों को ज़ख्मी किया जा सकता है मगर हौसलों को शिकस्त नहीं दी जा सकती और आंसू गैस आंखों में धुंध ला सकती है लेकिन हक़ की लड़ाई को कभी धुंधला नहीं कर सकती।
चैनत के ग्रामीण अकेले नहीं हैं हर इंसाफ़पसंद हरियाणवी उनकी आवाज़ है और यह लड़ाई सिर्फ़ पानी की नहीं अपितु इज़्ज़त, इंसाफ़ और इंसानियत की भी है।
इनेलो का बढ़ता कुनबा, बदलाव की मजबूत आहट! 💚
हरियाणा की राजनीति में बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। जनता अब उन लोगों के साथ खड़ी हो रही है जो उनके हकों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। यही कारण है कि प्रतिदिन इनेलो परिवार का विस्तार हो रहा है और लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
आज तेजाखेड़ा निवास पर चौधरी अभय सिंह चौटाला जी की अध्यक्षता में कांग्रेस से जुड़े कई सम्मानित साथियों ने इनेलो की नीतियों और जनहितैषी विचारधारा से प्रभावित होकर इंडियन नेशनल लोकदल का दामन थामा।
राजेश कुमार जी (स्टेट सेक्रेटरी, AIYCWC),
सोना सिंह जी (भिरडाना),
परमजीत जी उर्फ पप्पू (भिरडाना),
रोशन जी (भिरडाना),
लखविंदर सिंह उर्फ लक्की (भिरडाना),
सुनील जी (भिरडाना) एवं
रमेश जी (भिरडाना)
का इनेलो परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आपका यह फैसला न केवल संगठन को मजबूत करेगा बल्कि हरियाणा में जनहित की राजनीति को भी नई ऊर्जा देगा।
इनेलो का बढ़ता कुनबा इस बात का प्रमाण है कि जनता का विश्वास अब इनेलो और चौधरी अभय सिंह चौटाला जी के नेतृत्व पर लगातार मजबूत हो रहा है।
✊ ये बदलाव आहट है आने वाले लोकराज की।
💚 इनेलो परिवार जिंदाबाद!
👓
#INLD #Haryana
@AbhaySChautala@ProfSampatSingh@OfficialINLD@ITCellINLD
$1 ट्रिलियन इकोनॉमी का नारा देकर BJP सरकार फिर वही पुराना खेल खेल रही है, बड़े आंकड़ों से चमक पैदा करना और असल सच्चाई छुपाना…
सवाल ये है कि क्या सिर्फ GDP बढ़ने से आम आदमी अमीर हो जाता है?
असली पैमाना है GDP per capita (प्रति व्यक्ति आय) यानी राज्य की कुल कमाई हर व्यक्ति तक कितनी पहुंच रही है।
अगर GDP बढ़े लेकिन आम आदमी की आय, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार न हो तो वो विकास नहीं अपितु सिर्फ कागज़ी विकास माना जाएगा।
हरियाणा के युवाओं को नौकरी चाहिए, किसानों को उचित दाम और आम जनता को बेहतर जीवन स्तर ना कि सिर्फ ट्रिलियन डॉलर के खोखले सपने।
सरकार को headline numbers नहीं, per capita growth और ground reality पर ध्यान देना चाहिए तभी असली विकास होगा।
हांसी के बास अकबरपुर निवासी भारतीय सेना के वीर जवान हवलदार रामबीर सिंह जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
इंडियन नेशनल लोकदल परिवार इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करता है। मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया आपका सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। देश आपकी वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और शहादत को कभी नहीं भूल पाएगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
राष्ट्र आपकी शहादत का सदैव ऋणी रहेगा।
विनम्र श्रद्धांजलि।
इंडियन नेशनल लोकदल
@AbhaySChautala@ITCellINLD
प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल
- क्रूड ऑयल की कीमत कम होने पर भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं कर रही बीजेपी सरकार
जनता को महंगाई की आग में झोंक कर मुनाफा कमाने का खेल बंद करे बीजेपी सरकार: चौधरी अभय सिंह चौटाला
डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिरता जा रहा है, जिससे आयात महंगा हो रहा है और महंगाई आसमान छू रही है - किसान, नौजवान, महिलाएं और छोटे व्यापारी सब इस सरकार की गलत नीतियों की मार झेल रहे हैं
चंडीगढ़, 12 जून। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 88 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है, तब भी केंद्र की बीजेपी सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई राहत देने को तैयार नहीं है। यह सरकार की जन-विरोधी और फायदेमंद लूट की नीति का स्पष्ट प्रमाण है। जब क्रूड ऑयल के दाम बढ़ कर 115-120 डॉलर प्रति बैरल हो गए थे, तब इस बीजेपी सरकार ने तुरंत पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता को महंगाई की भट्टी में झोंक दिया था। लेकिन अब जब कीमतें घटी हैं, तब भी यह सरकार चुप्पी साधे बैठी है। यह दोहरा मापदंड और जनता की जेब काटने की साजिश है। बीजेपी सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर भारी-भरकम टैक्स वसूल कर अपना खजाना भर लिया, लेकिन जनता को राहत देने का नाम नहीं ले रही।
यह सरकार पूरी तरह जन-विरोधी साबित हुई है। इसके कारण देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिरता जा रहा है, जिससे आयात महंगा हो रहा है और महंगाई आसमान छू रही है। जीडीपी विकास दर भी बेहद निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। किसान, नौजवान, महिलाएं और छोटे व्यापारी सब इस सरकार की गलत नीतियों की मार झेल रहे हैं।
बीजेपी सरकार से हमारी मांग है कि तुरंत पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस के दामों में भारी कटौती कर जनता को राहत दी जाए। पेट्रोलियम उत्पादों पर लगाए गए अत्यधिक टैक्स कम किए जाएं। महंगाई पर काबू पाने के लिए ठोस और तत्काल कदम उठाए जाएं। अगर बीजेपी सरकार अभी भी जनता की पीड़ा को नजरअंदाज करती रही, तो यह साफ हो जाएगा कि यह सरकार केवल अमीरों और कारपोरेट्स की हितैषी है, आम आदमी की नहीं। इनेलो पार्टी की तरफ से बीजेपी सरकार की जन-विरोधी नीतियों का विरोध होगा और जोरदार होगा।
@AbhaySChautala@ITCellINLD
एक साल पहले आज ही के दिन भारत ने दशकों की सबसे भीषण विमान दुर्घटना देखी जिसमें 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया फ्लाइट AI171 महज़ 32 सेकंड में हादसे का शिकार हो गई…
260 जिंदगियाँ एक पल में खत्म हो गईं और सैकड़ों परिवार हमेशा के लिए बदल गए।
आज इस त्रासदी की पहली बरसी पर हम सभी दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उनके परिवारों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें
प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल
भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग के साथ फिर से कर रही है घोर धोखा और साजिश: रामपाल माजरा
चंडीगढ़, 13 जून। इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष श्रामपाल माजरा ने केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा में जारी की गई जनगणना अधिसूचना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग के साथ जानबूझकर भेदभाव कर रही है।
जनगणना फॉर्म के पॉइंट नंबर 12 में साफ-साफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का उल्लेख किया गया है, लेकिन पिछड़ा वर्ग को पूरी तरह गायब कर दिया गया है। यह कोई साधारण चूक नहीं, बल्कि पिछड़े वर्ग के प्रति भाजपा की साजिश है। क्या भाजपा समझती है कि पिछड़ा वर्ग अब उसके लिए बेकार हो गया है? क्या पिछड़ा समाज अब वोट बैंक की भी हैसियत नहीं रखता?
माजरा ने कहा, “भाजपा सरकार हरियाणा के लाखों पिछड़े परिवारों को अपमानित करने का काम कर रही है। जब एससी-एसटी को जगह दी जा सकती है तो पिछड़ा वर्ग को क्यों छोड़ा गया? क्या यह तयशुदा षड्यंत्र है कि पिछड़ों की गिनती ही न हो, ताकि उनकी सही संख्या छिपाई जा सके और उनके हक-हकूक को हमेशा के लिए दबाया जा सके?”
यह न सिर्फ अनदेखी है, बल्कि स्पष्ट रूप से पिछड़ा विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। भाजपा की यह हरकत हरियाणा के किसान, युवा और पिछड़े वर्ग पर लगातार हो रहे अत्याचारों की कड़ी है।
इंडियन नेशनल लोक दल की माँग है कि
• तुरंत जनगणना फॉर्म में पॉइंट नंबर 12 को संशोधित किया जाए।
• एससी /एसटी के साथ ओबीसी को भी स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए।
रामपाल माजरा ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर फॉर्म में ओबीसी को शामिल नहीं किया गया तो इनेलो पूरे हरियाणा में इस मुद्दे पर जन आंदोलन छेड़ देगा। पिछड़ा वर्ग अब चुप नहीं रहेगा। हम भाजपा की इस साजिश को बेनकाब करके रहेंगे।”
प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल
धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान: चौधरी अभय सिंह चौटाला
25 सितंबर को स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती पर बड़ी रैली करेंगे, सरकार में दम है तो रोक कर दिखाए
जातिगत जनगणना में सरकार ने साजिश के तहत ओबीसी के कॉलम को समाप्त कर दिया
चंडीगढ़, 15 जून। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि 10 जून को हरियाणा सरकार की तरफ से रैली, धरना प्रदर्शन आदि पर लगाई रोक प्रजातंत्र के खिलाफ है। पुराने वक्त में राजा महाराजा ऐसे एक तरफा फैसला करते थे, लेकिन प्रजातंत्र में जनता से पूछ कर फैसले किए जाते हैं। जनता के नुकसान और फायदे के आकलन के बाद ऐसे आदेश जारी होने चाहिए। इस तरह का एक तरफा फैसला लोकतंत्र का गला घोटना हैं। इस आदेश को जारी करने के बाद सरकार का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ गया है। एक तरफ बीजेपी की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने पूरे प्रदेश के दौरे का प्रोग्राम बनाया है। वही खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी और उनकी कैबिनेट के कई सदस्य पूरे लाव लश्कर के साथ आजकल पंजाब में चुनावी प्रचार पर है। हरियाणा में राजनीतिक दलों पर धरना प्रदर्शन रैलियों पर रोक लगाकर खुद प्रचार कर रहे हैं। हिसार जिले के चैनत गांव में सैकड़ों लोग पानी के लिए धरना दे रहे हैं। सरकार ने बिना पूछे खेतों में से पाइपलाइन बिछा दी लेकिन गांव को पानी नहीं दिया। हम सरकार को खुला चैलेंज देते हैं कि 25 सितंबर को देवीलाल की जयंती पर बड़ी रैली करेंगे जिसमें लाखों की संख्या में लोग आएंगे। किसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाएं। तब हम बताएंगे कि लोकतंत्र क्या होता है। सरकार अजीब तरह की रोक लगाकर किसानों और व्यापारियों को भी परेशान कर रही है। अब किसानों और व्यापारियों को 200 लीटर से ज्यादा का डीजल नहीं मिलेगा। जिससे किसानों और व्यापारियों को बड़ी परेशानी होगी। सरकार ने पहले भी एक तरफा फरमान जारी किए हैं। लेकिन इनेलो के दबाव में उन्हें वापस भी लिया है। इससे पहले सरकार ने बुढ़ापा पेंशन पर रोक, गेहूं खरीद पर अलग-अलग शर्तें लागू करना जैसी पाबंदियां लगाई थी। बीजेपी सरकार आज दिखावे में ज्यादा विश्वास कर रही है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने साइकिल पर चलना शुरू किया। यह ड्रामा सिर्फ एक दिन ही चला। एक मंत्री ने 5 से 6 साइकिल खरीदी। एक साइकिल की कीमत 50 हजार से 1 लाख रुपए थी। इस पर सारा खर्च जनता के पैसे का हुआ।
सरकार एक तरफ कहती है कि जनता सोना ना खरीदे। हमारे सदियों पुरानी परंपरा है की बेटी की शादी में सोना दिया जाता है।
इस दौरान इनेलो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ सतबीर सैनी, करण चौटाला और कार्यालय सचिव नछत्तर सिंह मलहान प्रेस वार्ता में मौजूद रहे।
अभय सिंह चौटाला ने आगे कहा कि इस बार जनगणना का जो कार्य जारी है। जनगणना में सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की गिनती तो कर रही है। लेकिन सरकार ने साजिश के तहत ओबीसी के कॉलम को समाप्त कर दिया है। जबकि सरकार जाति जनगणना की बात करती है।
मुख्यमंत्री का सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ ‘‘भारत भाग्य विधाता’’ फिल्म देखने पर भी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पूरी तरीके से वेले हैं। इसलिए उन्होंने अभिनेत्री कंगना के साथ उनकी फिल्म देखी। कंगना रनौत देश की सबसे विवादित सांसद है। कंगना यह सब अपनी फिल्म के ऊपर टैक्स माफ करवाने के लिए कर रही है। क्योंकि उत्तर भारत में फिल्मों से सबसे ज्यादा टैक्स हरियाणा में मिलता है।
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार आज हरियाणा में कानून व्यवस्था खराब है। पहले पंजाब नशे के मामले में नंबर वन था लेकिन अब हरियाणा नंबर वन होता जा रहा है। जनता प्रदर्शन भी करती है लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं होता। सबसे ज्यादा अपराध मुख्यमंत्री नायब सैनी के जिले में हो रहा है सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।
मोदी सरकार के 12 साल होने पर अभय सिंह चौटाला ने उठाए सवाल। सरकार एक तरफ तो 12 साल पूरे होने का जश्न मना रही है प्रधानमंत्री कहते हैं की जनता सफर कम करें । वर्क फ्रॉम होम करें। लेकिन मोदी खुद हवाई जहाज लेकर तीसरे दिन विदेश में जा रहे हैं। पीएम के दौरे पर जनता का करोड़ों रुपए खर्च होता है। यह पैसा जनता के हित में खर्च हो तो अच्छा है।
अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना। आज हरियाणा की जनता एक तरफ बीजेपी की गलत नीतियों से परेशान है। वहीं कांग्रेस के बीजेपी प्रेम से भी परेशान है। कांग्रेस का बीजेपी के पक्ष में प्रेम, प्रदेश को कमजोर कर रहा है।

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर जनसभा, धरना और प्रदर्शन करने पर रोक लगाने वाले आदेश को वापिस लेने की मांग की
इनेलो पार्टी ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों की बचत की पक्षधर है, लेकिन किसी भी नीति को संविधान, नागरिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप होना चाहिए
चंडीगढ़, 16 जून। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा 10 जून 2026 को जारी किए गए पत्र जिसमें धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाए जाने वाले आदेश दिए गए थे उनको लोकतंत्र प्रणाली की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वापिस लेने की मांग की। पत्र में लिखा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार द्वारा विपक्षी पार्टियों पर सितंबर माह तक जनसभा, धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर पाबंदी लगाई गई है। ऐसा करके जनता की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है। प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। इसके बावजूद जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज को उठाने वालों पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना ओर सरकार से जवाब मांगना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। प्रदेश की जनता सत्ता पर काबिज दल से सत्य, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहती है। अगर प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब है तो सरकार को अनावश्यक खर्चों को बंद कर देने चाहिए। सरकार को प्रदेश के लोगों को स्पष्ट तौर पर बताना चाहिए कि भाजपा सरकार आने के बाद कुल कितना कर्ज लेकर अखबारों में विज्ञापन देकर खजाने को लूटा है। इनेलो पार्टी ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों की बचत की पक्षधर है। लेकिन किसी भी नीति को संविधान, नागरिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप होना चाहिए। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है और उसकी आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास जनभावनाओं के विरूद्ध माना जाएगा। इनेलो पार्टी इस प्रकार के अनुचित आदेशों का पुरजोर विरोध करती है और सरकार से यह आदेश तुरंत प्रभाव से वापिस लेने की मांग करती है।
@AbhaySChautala
फतेहाबाद जिले के मताना गांव में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में श्री ओम प्रकाश बिश्नोई जी एवं उनके परिवार के 6 सदस्यों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं।
इंडियन नेशनल लोकदल के संरक्षक प्रो. संपत सिंह जी ने आज मताना गांव पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ऐसी त्रासदी किसी के साथ न हो। ॐ शांति 🙏
@ProfSampatSingh@ITCellINLD
धरती मां के वीर सपूत और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन…
उनका अदम्य साहस,आत्मसम्मान और संघर्ष की भावना हम सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की प्रेरणा देती है।
#MaharanaPratapJayanti