थाना खागा क्षेत्रान्तर्गत कल देर रात्रि थाना खागा और थाना हथगांव पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में, दो अपराधी जिनका गौकशी का लंबा-चौड़ा अपराधिक इतिहास था और बीते दिनों में थाना खागा में जो गौकशी की घटना करी थी इन्हीं के द्वारा कारित की गई थी, बाकी अन्य सहयोगियों के साथ, वो पकड़े गए हैं। इसमें से दो जो अभियुक्त पकड़े गए हैं उनका नाम शहजादे और शिबू पुत्र शहजादे। इन दोनों पर पूर्व में गौकशी के मुकदमे भी हैं। और इसमें से पकड़ने के दौरान शहजादे जिसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, उसके जवाबी फायरिंग में उसके पैर पे भी गोली लगी है। आज इन दोनों अभियुक्तों को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इसी के साथ-साथ इनकी पूछताछ भी की जा रही है जिसमें अन्य जो इनके साथ अभियुक्त रहे हैं जिनके द्वारा जो थाना खागा में गौकशी घटना हुई थी उसमें कौन-कौन संलिप्त रहा था उसके बारे में भी जांच की जा रही है, के संबंध में #Spfhr की बाइट
#Fatehpur,भीषण सड़क हादसा,केशवपुर में 100 km/h की रफ्तार से जा रही मारुति बलेनो (UP90Z2999) आवारा मवेशियों से टकराई,जोरदार टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हुई, मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
@007vivekmishra@112UttarPradesh@fatehpurpolice@Uppolice
मंडलीय समीक्षा बैठक में जुलाई माह की विकास एवं राजस्व रैंकिंग की समीक्षा हुई। विकास में प्रयागराज 23वीं, फतेहपुर 27वीं, कौशाम्बी 9वीं और प्रतापगढ़ 38वीं तथा राजस्व में क्रमशः 70वीं, 64वीं, 52वीं और 72वीं रैंक पर रहे। खराब प्रदर्शन वाले बिंदुओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। प्रयागराज में संस्थागत प्रसव के दौरान 25 मातृ मृत्यु पर नाराजगी जताते हुए प्रत्येक मामले का कारण विश्लेषित कर सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कौशाम्बी में तीन माह पूर्व चिन्हित 51 गंभीर तीव्र कुपोषित (एसएएम) बच्चों में केवल 2 के मध्यम तीव्र कुपोषित (एमएएम) श्रेणी में पहुंचने पर परिवार एवं स्वास्थ्य स्थिति के सत्यापन के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन में चारों जनपदों की डी श्रेणी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए परियोजनाओं का मानचित्र तैयार करने को कहा गया। स्वयं सहायता समूहों एवं निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता, व्यय और समय-सीमा की समीक्षा कर खराब व लंबित कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए गए। गौशालाओं में स्वच्छता, जल निकासी व आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने तथा गोबर से बायोगैस प्लांट की संभावनाएं तलाशने को कहा गया।
@deo__kaushambi@dmfatehpur@dmpratapgarh@PratapgarhCdo@cdokaushambi@mgnregaupftp@CdoPrayagraj
हर घर तिरंगा कार्यक्रम की श्रृंखला में आज कलेक्ट्रेट परिसर से पत्थरकट्टा चौराहे होते हुए जिला अस्पताल,ज्वालागंज बस स्टेशन, स्टेडियम तक जाने वाली बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
आज दिनांक 09.08.2026 को प्रातः करीब 09:00 बजे थाना बिन्दकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अलियाबाद के पास पिकअप वाहन संख्या UP71 BT 5211 पेड़ से टकराकर पलट गया, जिसमें सवार 29 लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना बिन्दकी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज फतेहपुर पहुंचाया गया। घायलों में बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष शामिल हैं। 07 घायलों को हेड इंजरी के दृष्टिगत बेहतर उपचार हेतु कानपुर हैलट रेफर किया गया है। सभी घायलों का चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है तथा वर्तमान में कोई भी घायल अत्यधिक गंभीर स्थिति में नहीं है। #Dmfatehpur व #Spfhr द्वारा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना गया तथा चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कानपुर हैलट रेफर घायलों के उपचार हेतु वहां के चिकित्सकों से समन्वय स्थापित किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल ग्राम कुरई, थाना बिन्दकी से मनगढ़, जनपद प्रतापगढ़ दर्शन हेतु जा रहे थे। वाहन मालिक एवं चालक साहिल भी वाहन में सवार थे तथा उन्हें भी चोटें आई हैं। चालक द्वारा प्रथम दृष्टया स्टीयरिंग एवं ब्रेक फेल होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात बताई गई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि वाहन के तकनीकी परीक्षण एवं घटनास्थल के निरीक्षण के उपरांत होगी।
#UPPolice
थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 08.08.2026 को शालिनी यादव नामक महिला अपने आवास पर पानी के टब में मृत अवस्था में पाई गई हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसमें सिर एवं पैर पर चोट के निशान शामिल हैं। घटना के संबंध में मृतका के पति के विरुद्ध आरोप लगाए गए हैं। मृतका के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आज दिनांक 09.08.2026 को #Spfhr द्वारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा पीड़ित परिवार के सदस्यों से वार्ता कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की गहनता से जांच हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों एवं उपलब्ध तथ्यों का संकलन किया जा रहा है। घटना किन परिस्थितियों में हुई इस संबंध में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। प्रकरण में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है तथा उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मौके पर क्षेत्राधिकारी खागा, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सहित अन्य स्थानीय अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।
#UPPolice
आज सुबह 9:00 बजे सूचना मिलती है बिंदकी थाने को 112 के माध्यम से कि एक पिकअप है जो कि एक पेड़ से टकराई है, उसकी वजह से वो पलट गई है और जो पिकअप पे सवार कुछ लोग थे वो घायल हो गए। सूचना पाते ही तुरंत वहां पर हमारी पुलिस पहुंचती है और सबसे पहले जो घायल थे उनके इलाज की व्यवस्था करवाती है और यहां पर मेडिकल कॉलेज लेके आती है। टोटल जो इंजर्ड लोग यहां मेडिकल कॉलेज आए हैं वो टोटल 29, छोटे-बड़े मिलाकर सब 29 लोग आए हैं। और इनमें से करीब सात लोगों को अभी रेफर किया गया है कानपुर हैलट में हेड इंजरीज की वजह से। और अभी कोई बहुत ज्यादा क्रिटिकल सिचुएशन में कोई नहीं है, फिर भी मेरे और डीएम मैम के द्वारा सभी जो इलाजरत लोग हैं उनकी कंटीन्यूअसली मॉनिटरिंग की जा रही है। और कानपुर हैलट मेडिकल अस्पताल में भी समन्वय स्थापित कर लिया गया है बेहतर व्यवस्था के लिए। अभी ड्राइवर से मेरी बात हुई, उसके द्वारा बताया गया था ये कोराई गांव है थाना बिंदकी में, वहीं से ये लोग स्टार्ट हुए थे और इनको मनगढ़, प्रतापगढ़ जाना था दर्शन के लिए। और इसमें जो वाहन का स्वामी था वो भी बैठा हुआ था, उसके भी चोटें आई हैं। अभी ड्राइवर ने ये बताया है कि स्टीयरिंग और ब्रेक फेल हो जाने के कारण वो गाड़ी कंट्रोल नहीं कर पाया और गाड़ी पेड़ से जाकर टकरा गई है। सही कारण एक्सीडेंट के क्या थे, उसका जो गाड़ी का टेक्निकल मुआयना और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद क्लियर हो जाएगा। अभी हमारी प्राथमिकता जो इलाजरत लोग हैं, उनकी अच्छे से उनका ट्रीटमेंट हो जाए और वो बच जाएं, उसको लेकर हम अग्रसर हैं, के संबंध में #Spfhr की बाइट की बाइट।
#igrangealld द्वारा #Spfhr के साथ श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना हुसैनगंज क्षेत्रांतर्गत ओम घाट तथा थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्रांतर्गत नौबस्ता घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आवागमन व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
मौके पर #Adllspfhr, #SDM खागा, #CO खागा एवं #CO थरियांव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#UPPolice
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में फतेहपुर,खागा,बिंदकी तहसील के सुदूर ग्रामों से आए जनसामान्य के प्रार्थना पत्रों को सुनकर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण,पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ निस्तारण कराने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया।@CMOfficeUP@InfoDeptUP@CommissionerPrg
प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न जन-अभ्यावेदनों एवं शिकायतों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा की गई। प्रत्येक प्रकरण के तथ्यों का परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद फतेहगढ़ भ्रमण दौरान थाना कादरीगेट क्षेत्र स्थित पांचालघाट का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। घाटों पर आमजन की सुरक्षा, पर्याप्त गोताखोरों की तैनाती तथा आवश्यक राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिये गये। इसके उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन जनपद फतेहगढ़ स्थित सभागार कक्ष में कांवड़ यात्रा व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। समीक्षा गोष्ठी में श्री यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, श्रीमती आरती सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़, श्री विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक जनपद कन्नौज सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आज प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक आयोजित जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं एवं अभ्यावेदनों पर विस्तारपूर्वक विचार किया गया। प्रत्येक प्रकरण की वस्तुस्थिति का परीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जनहित से जुड़े मामलों के निराकरण में संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्यवाही करने पर विशेष बल दिया गया।
#Chitrakoot#chitrakootpol व अभियोजन के संयुक्त प्रयास से माननीय न्यायालय द्वारा आयुध अधिनियम के आरोपी अभियुक्त को 02 वर्ष का साधारण कारावास व 2000/- रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया गया
#Spfhr द्वारा जनपद फतेहपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी व्यवस्था का परीक्षण किया गया तथा सभी कैमरों को सदैव सक्रिय रखते हुए प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत बंदी गृह एवं न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बंदियों की अभिरक्षा एवं सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा न्यायालय सुरक्षा में तैनात गार्द एवं पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों एवं आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही न्यायालय परिसर की समस्त सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
#UPPolice
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं एवं शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया गया। प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी मामलों का निस्तारण निर्धारित नियमों के अनुरूप शीघ्र, निष्पक्ष एवं संवेदनशील तरीके से किया जाए, जिससे आवेदकों को समयबद्ध, प्रभावी एवं संतोषजनक समाधान प्राप्त हो सके।
#Spfhr द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद फतेहपुर में साप्ताहिक रजिस्टर पेशी एवं अर्दली रूम का आयोजन किया गया।
महोदय द्वारा रजिस्टर पेशी के दौरान विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन कर उनके सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव तथा कार्यालयीय कार्यों के समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात अर्दली रूम के दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं प्रार्थना-पत्रों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिसकर्मियों के कल्याण एवं प्रशासनिक प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक आदेश पारित किए गए।
प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौके पर उपस्थित रहे।
#Uppolice
#Spfhr द्वारा पुलिस कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया जा रहा है।
#UPPolice#Jansunwai