गुरु के प्रति पूर्ण श्रद्धा कैसे प्राप्त हो ? जितना सात्विक जीवन होगा, जितना पवित्र जीवन होगा, उतना श्रद्धा बढ़ेगी और जितना अशुद्ध जीवन होगा उतना श्रद्धा डामाडोल होगी, एक बात!
दूसरी बात, गुरुओं के लिए श्रद्धा प्राप्त कैसे करें ? कैसे बढ़ाएं ? तो अपने से आगे जो निकले हुए हों, ऐसे पुरुषों का संग करें ! अपनी जब श्रद्धा डामाडोल होती हो, भगवान या धर्म या ईश्वर में, तो अपनी अपेक्षा जो प्रतिष्ठित हैं, ऐसे लोगों का सत्संग, ऐसे लोगों की दोस्ती बचा लेती है, लेकिन अपने से जो गिरे हुए निगुरे लोग हैं, उनका संग करने से बाकी जो बचा है वो भी चट हो जाता है! ओम ओम
फिर भी और भी एक उपाय है कि गुरु गीता का बार-बार उस हेतु अगर पाठ किया जाए तो भी श्रद्धा बढ़ेगी, गुरु गीता का उस निमित्त पाठ किया जाए !गुरु गीता का जिस निमित्त पाठ का संकल्प करके, पाठ करते हैं तो वो संकल्प हमारा फलता है, ऐसा मैंने कई साधकों के जीवन में देखा है।
#AsharamjiBapu
#shorts
जो जीवन में बहुत जरूरी हो,सब कुछ मिलता है।
लेकिन संग्रह..कामना..आदमी को दीन व अंधा बना देती है।
जितने ऐहिक पदार्थ है..उनमें कामनाएँ हैं..उतना हमारा अपना मन(Moral) दुर्बल हो जाता है।
सुख लेने की इच्छा से जो पदार्थ हमने एकत्रित किए हैं,वो हमारी आंतरिक कमजोरी बढ़ेगी।
#Bapuji
इस जगत की मिथ्या चीजों को महत्त्व नहीं दो । 'इसने ऐसा क्यों किया, वैसा क्यों किया... नहीं शान्तोऽहं... आनन्दोऽहं...। व्यर्थ के चिंतन से बचने के लिए ॐकार का दीर्घ गुंजन करें और सेवा खोज लें । अच्युत का सुमिरन करें ।
#AsharamjiBapuQuotes
बच्चे याद शक्ति पावरफुल करना है ? दोनों कानों में उंगली डालो। याद शक्ति बढ़ाने का ये अद्भुत टंक विद्या का प्रयोग है। लंबा श्वास लो। मैं होठ बंद करके ॐ ॐ जपूंगा कंठ से। तुम भी जपोगे, याद शक्ति बढ़ेगी। लंबा श्वास लो ओम ओम ...ओम्मा ओम्मा … फिर से लंबा श्वास बेटे ओम ओम ..... ॐ ॐ ॐ ॐ …. 10 बार श्वास लेके ऐसा करा तो कैसे भी बच्चा-बच्ची होंगे, बिल्कुल पावरफुल याद शक्ति!
#AsharamjiBapu
गर्भपात महापाप!
करम प्रधान बिस्व करि राखा।
यह कर्मभूमि है,जो जैसे कर्म करता है वैसा ही फल पायेगा।गर्भपात(भ्रूणहत्या) ऋषि-हत्या के तुल्य है।
लोक या परलोक में इसकी सजा अवश्य भुगतनी पड़ती है। -पूज्य बापूजी
नवम्बर 2015,अंक 275,पेज 26
#RishiDarshan#RishiPrasad#SantShriAsharamjiBapu
सावधान हो जाये !! गर्भ हत्यारे !
संन्यासी की हत्या करनेवाला और गर्भ की हत्या करनेवाला महापापी कहलाता है ।
वह कुंभीपाक नर्क में 14 इंद्रों के भोगकाल तक यातनाएँ भोगता है। फिर 1000 जन्म गीध,100 जन्म सुअर,7 जन्म कौआ, 7 जन्म सर्प होता है, फिर..
#RishiPrasad#AsharamjiBapu#GarbhHatya
मैं तो उन जापानियों को शाबाश देता हूं कि वो अमेरिकन अंग्रेजी जानते हुए भी अमेरिका में अपने देश की भाषा ही बोलते हैं और हम अपने देश में पराई गुलामी के गीत गाए जा रहे हैं। अंग्रेजी रहन - सहन, बोलचाल मानों अपनी संस्कृति के पीछे डंडा लेकर पड़े हैं कि नाबूत हो जाए।
#AsharamjiBapuQuotes
#श्रीकृष्ण जन्माष्टमी -4 सितंबर
#जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य का पावन पर्व है। यह दिन श्रद्धा, भक्ति, संयम और आत्म चिंतन का संदेश देता है। इस दिन व्रत करने से मन में सकारात्मकता और शांति का संचार होता है।
#महिला_उत्थान_मंडल#AsharamjiBapu#सनातनधर्म
Sant Shri Asharamji Bapu बताते है
होली, दिवाली, महाशिवरात्रि और #Janmashtami इन चार महारात्रि में से एक Shri Krishna जन्माष्टमी है। इसदिन व्रत और विशेषकर जागरण करना चाहिए। ब्रह्मविवर्त पुराण में लिखा है कि 20 करोड़ एकादशी व्रतों के फल के समान अकेला जन्माष्टमी का व्रत है।
निशीथकाल : मध्यरात्रि 12-03 से 12-41
“जो जन्माष्टमी का व्रत रखता है उसे करोड़ों एकादशी व्रत करने का पुण्य प्राप्त होता है व उसके रोग, शोक दूर हो जाते हैं।”
जन्माष्टमी को रात्रि-जागरण करके ध्यान, जप आदि का विशेष महत्त्व है।
#RishiPrasad#bapuji#AsharamjiBapu#Krishna#Janmashtami
जो पापों को कृष कर दे वो कृष्ण, और जो पुण्यात्माओं को आकर्षित कर दे वो कृष्ण, जो आनंदित कर दे वो कृष्ण, जो अपने स्वभाव का दान कर दे वो कृष्ण, जो छछियन भरी छाछ पर नाचने को राजी हो जाए वो कृष्ण। जो गोपियों के गोबर के तगारे उठवाने को तैयार रहे वह कृष्ण, जो युद्ध की घोड़ा गाड़ी चलाने को इंकार ना करे वह कृष्ण, जो संधि दूत होने को जाए और पूरा प्रयास करे, सफलता और विफलता जो भी मिले फिर भी गीत गाता रहे उसका नाम कृष्ण। युद्ध के मैदान में लोगों को अमृत निगाहें देकर … जीतोगे तो यहां का राज्य और शरीर मरेगा तब भी तुम शाश्वत अमर आत्मा हो, स्वर्ग का वैभव भोगोगे, ऐसा दान देने वाले दाता का नाम है कृष्ण अवतार!
#AsharamjiBapu
|| Thought of the Day ||
अनुकूल-प्रतिकूल परिस्थिति में सम रहो व प्रसन्न रहो । स्वयं अपने धर्म में स्थित रहकर दूसरों को भी धर्म के रास्ते पर मोड़ते रहो । सफल जीवन जीने की यही पद्धति है ।
#SantShriAsharamjiBapu#YogVedantSevaSamiti
गुरु कर लेना कोई बड़ा काम, बड़ी बहादुरी की बात नहीं है लेकिन मरणपर्यंत शिष्यता को निभाना बड़ी बात है। बहुत हवाएँ आती हैं, बहुत झोंके आते हैं... परंतु शिष्य तो बहुत होते हैं, शिष्यता को निभानेवाला कोई-कोई ही विरला होता है।"
#AsharamjiBapuQuotes
|| Thought of the Day ||
जहाँ अपने धर्म के प्रति, महापुरुषों के प्रति हमारी श्रद्धा डगमगाये ऐसे वातावरण और परिस्थितियों से अपने को बचाओ ।
#SantShriAsharamjiBapu#YogVedantSevaSamiti
|| Thought of the Day ||
जो लोग प्रतिकूलताओं से, विघ्न-बाधाओं से डरते हैं समझो वे उन्नति से दूर भागते हैं । प्रतिकूलता और विघ्न-बाधाएँ तो आपकी सुषुप्त शक्तियों को जगाती हैं ।
#SantShriAsharamjiBapu#YogVedantSevaSamiti