राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक आज प्रयागराज में आरम्भ हुई। बैठक का शुभारम्भ पू. सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत और माननीय सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। यह बैठक 19 अक्तूबर सायंकाल तक चलेगी।
"ना भय देत काहू को ना भय जानत आप" ऐसा हिन्दू समाज खड़ा हो यह समय की आवश्यकता है। यह किसी के विरुद्ध नहीं है। संघ पूरे दृढ़ता के साथ आपसी भाईचारा, भद्रता व शांति के पक्ष में खडा है। - सरसंघचालक, डॉ. मोहन भागवत #RSSVijayadashami2022
माँ दुर्गा शक्ति का प्रतीक है...
जब भी अन्याय, अनौचित्य, अत्याचार, या अधर्म कोई करता है, तो माँ उसका विनाश करते हैं.... यही सत्य है
जय माँ दुर्गा ❤️🚩🙏🏻