व्यावसायिक शिक्षा में व्यापत शोषण प्रथा को समाप्त करने के लिए आज युवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष @ShankarGora शंकरजी गोरा को ज्ञापन दिया गया। युवाओं की आवाज मुख्यमंत्री तक जरूर रखोगे तथा एक ठोस नीति की सिफारिश करोगे ताकि राजस्थान का युवा कौशल की शिक्षा प्राप्त कर रोजगार प्राप्त कर सके
व्यावसायिक शिक्षा में बार-बार बिड प्रक्रिया लागू करना हजारों शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार को ठेका प्रथा समाप्त कर स्थायी जॉब पॉलिसी लागू करनी चाहिए ताकि शिक्षकों को सम्मान, सुरक्षा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। @pantlp@BJP4Rajasthan@KumariDiya
@skbishnoi164@pantlp@BJP4Rajasthan@KumariDiya व्यावसायिक शिक्षा में बार-बार बिड प्रक्रिया लागू करना हजारों शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार को ठेका प्रथा समाप्त कर स्थायी जॉब पॉलिसी लागू करनी चाहिए ताकि शिक्षकों को सम्मान, सुरक्षा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। @RajCMO@madandilawar@KumariDiya
53,749 पदों की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का नोटिफिकेशन 12 दिसंबर 2024 को जारी हुआ
परीक्षा सितंबर 2025 में संपन्न हुई,
दस्तावेज सत्यापन भी पूरा हो चुका है, फिर भी हजारों अभ्यर्थी अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा में हैं
सरकार और आयोग को यह समझना चाहिए कि भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाली अनावश्यक देरी केवल फाइलों को नहीं रोकती, बल्कि युवाओं के सपनों, योजनाओं और भविष्य को भी रोक देती है
जो अभ्यर्थी चयन की उम्मीद में बैठे हैं, वे महीनों से मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं
आखिर जब अधिकांश प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, तो परिणाम जारी करने में विलंब का कारण क्या है?
माननीय अध्यक्ष साहब से निवेदन है कि हजारों बेरोजगार युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का अंतिम परिणाम शीघ्र जारी किया जाए
युवाओं के धैर्य की भी एक सीमा होती है।
@alokrajRSSB@RajCMO
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के परिणाम में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य करने का सरकार ने सख्त आदेश दिया है जिसका परिणाम भी जल्द देखने को मिलेगा ।।
हम सभी यही चाहते है जल्द से जल्द परिणाम जारी हो क्योकि परिणाम के बाद विभाग आवंटन की प्रक्रियां में भी समय लगेगा (इस समय कोई अड़चन नहीं आए इसलिए परिणाम से पूर्व ही सारी समस्याओं का समाधान हो जाए जिससे पिछली LDC की तरह समय पर नियुक्ति मिल सके ) ।।
पूर्व LDC भर्ती में बीकानेर से लेकर सभी जगह दिन रात भाग दौड़ करनी पड़ी थी ।।
शिक्षा विभाग जल्द से जल्द शेष कार्य पूरा करके बोर्ड को डाटा भेजे जिससे समय पर परिणाम जारी हो सके और चयनित साथियों को समय पर नियुक्ति मिल सके
समय पर नौकरी मिलने की खुशी एक पीड़ित चयनित बेरोजगार ही समझ सकता है ।।
@RajCMO@BhajanlalBjp
व्यवसायिक शिक्षा का मखोल उड़ाती पर्ची सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था
शिक्षको की रोजी रोटी पर संकट के साथ विद्यार्थियों का भविष्य भी अँधेरे में
आखिर कौन हैं इस लापरवाही का जिम्मेदार??
हाल ए बदहाल राजस्थान
@IYC
राजस्थान में सबसे कॉमन ब्याज दर दो रुपये सैंकड़ा (24%इंटरेस्ट रेट) है। अच्छे इलाकों में यह डेढ़ रुपये सैंकड़ा (18%इंटरेस्ट रेट) भी होती है, और मजबूरी का फायदा उठाने वाले तीन रुपये सैंकड़ा (36%इंटरेस्ट रेट) तक लेते हैं।
टोटल अत्याचारी लोग पाँच रुपये सैंकड़ा (60%इंटरेस्ट रेट)तक ब्याज मांग लेते हैं अगर रिस्क ज़्यादा हो, लेकिन पाँच रुपये सैंकड़ा लेने वाले आमतौर पर थोड़े गुंडे टाइप होते हैं और अगर कोई पाँच से ज़्यादा ले रहा है, मतलब वह तो इंसान ही नहीं है। #InterestRate #Rajasthan
🔥 कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा तिथि को तुरंत स्थगित कर स्टाफिंग पैटर्न के तहत नए पद जोड़े जाएं ताकि युवाओं को ज्यादा पद मिलें और आरक्षण की विसंगतियों को जल्द दूर करना चाहिए.. 💠
#BCI_भर्ती_में_न्याय_दो
डिजिटल क्रांति के युग में राजस्थान के 20000 सरकारी विद्यालयों में मात्र 6000 कंप्यूटर अनुदेशक हैं जो कंप्यूटर शिक्षा दे रहे हैं !!
इतने कम पदों पर नई भर्ती जारी हुई हैं तो उसमें भी GEN, EWS,OBC,MBC के अभ्यर्थियों के लिए कोई पद नहीं।
@RESMA_7
निवेदन है #BCI_भर्ती_में_न्याय_दो
आज बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने पुनः जयपुर आवास पर मुलाकात की,अभ्यर्थियों ने इस भर्ती में सामान्य ,ओबीसी , ईडब्लूएस और एमबीसी वर्गों में ऋणात्मक पदों की स्थिति के समाधान हेतु पद वृद्धि करने व परीक्षा तिथि का पुनर्निधारण करने की मांग की, मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को कहना चाहता हूं कि इन अभ्यर्थियों की मांगो का सकारात्मक हल निकाले ,इस भर्ती को लेकर मैने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश यादव से भी दूरभाष पर वार्ता की |
@RajCMO