मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी का आज आगरा में कार्यक्रम है। कार्यक्रम स्थल पर जनरेटर की व्यवस्था इस बात का प्रमाण है कि सरकार को अपनी ही बिजली व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। यही उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार के दावों की हकीकत भी बयां करती है।
जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी से आज मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया तथा उनके लोकतांत्रिक संघर्ष के प्रति अपना समर्थन एवं एकजुटता व्यक्त की। आंदोलन में पहुँचे भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सभी साथियों का आभार।
उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में भीम आर्मी —आलमपुर ज़ाफ़राबाद के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर पर जानलेवा हमला अत्यंत दुःखद व बर्दाश्त के बाहर है ।
यदि @Uppolice द्वारा सीमित समय पर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो मैं टीम के घेराव करेंगी ।
@igrangebareilly@dgpup
मेरा दुबारा कल एक पोस्ट क्या था जिसपर न तो आगरा पुलिस ने कोई जवाब दिया में@agrapolice@dgpup@DCPWestAgra से पूछना चाहता हूं कि फतेहपुर सिकरी पुलिस की ऐसी क्या मजबूरी है जो पीड़ित का मुकदमा नहीं लिख रहीं क्या अब गरीबो को इन्साफ नहीं मिलेगा
ये लडका बॉबी चौधरी है गाँव उन्देरा जिला आगरा थाना फतेहपुर सिकरी का रहने वाला है यह जाटव समाज को जाति सूचक शब्द बोल रहा है मेरा @agrapolice@dgpup@UPGovt@myogiadityanath से मांग है कि इसके खिलाफ SC/ST में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे ताकि गाँव मे शान्ति व्यवस्था बनी रहे
आगरा के थाना फतेहपुर सिकरी के गाँव पतसाल एक पीड़ित व्यक्ति पिछले 1 महीने से थाने के चक्कर लगा रहा है जिसमे पुलिस ने अभी तक पीड़ित का कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया पीड़िता के पास अपराधियों के खिलाफ सबूत है मे @agrapolice@dgpup से मांग कर्ता हु की पीड़िता का मुकदमा पंजीकृत क्या जाये
ये आदमी आजाद परिंदा विकास थाना अजीतमल ओरेया गांव लालपुरा लगातार भीमआर्मी संगठन का अपमानित करने में लगा रहता है मेने सुबह भी ट्वीट किया था लेकिन अभी तक कोई कार्य वाही नही होना @Uppolice पर सवाल खडा करता है
आगरा के थाना फतेहपुर सिकरी के गाँव पतसाल एक पीड़ित व्यक्ति पिछले 1 महीने से थाने के चक्कर लगा रहा है जिसमे पुलिस ने अभी तक पीड़ित का कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया पीड़िता के पास अपराधियों के खिलाफ सबूत है मे @agrapolice@dgpup से मांग कर्ता हु की पीड़िता का मुकदमा पंजीकृत क्या जाये
औरैया केथानाअजीतमल के गांव लालपुर का रहना वाला है इसका नाम विकास है इसने आजाद परिंदा के नाम से आईडी बना रखी है ।ये मेरी व मेरे संघठन के लोगों की छवि खराब कर रहा है जिससे हमारे संगठन के लोगों में काफी आक्रोश है @agrapolice@Uppoliceसे अनुरोध है इसके खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज करें ।
ये हैं मेरठ के एस एस पी साहव इस तरीके से न्याय मांग रहे लोगों के साथ हाथापाई कर रहे हैं क्या इस लिये मार रहे हैं कि वो दलित हैं ।@dgpup इस मामले में संज्ञान लें
आगरा के नगर पालिका एत्मादपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जनवरी26 में आई थी उसके बाद से दूसरी किस्त अभी तक नहीं आई गरीब लाचार लोग बैघर पडे हैं @myogiadityanath@OfficeOfDMAgra इन गरीब लाचारों की किस्त जल्द डलवायें जिससे इनके आशियाने बन सकें ।
आगरा के थाना निबोहरा में आज फिर से एक वाल्मीक समाज की वेटी की बरात बंदूक की नोंक पर रोकी गई ।आखिर ये हो क्या रहा है आगरा मे हौंसले बुलंद है दबंगों के @agrapolice@dgpup से निवेदन दोषियों पर एससी एसटी एक्ट लगाते हुये कठोर कठोर कार्यवाही करें ।जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो
उत्तरप्रदेश के जनपद आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में दिनांक 26 जून 2026 को एक जाटव समाज की बेटी के विवाह समारोह में हुई घटना मानवता, संविधान और कानून के शासन पर गंभीर हमला है।
आरोप है कि कुछ दबंग व्यक्तियों ने जातीय मानसिकता का परिचय देते हुए दलित समाज की बारात को रोका, जनरेटर के तार तोड़कर पूरे समारोह में अंधेरा कर दिया, बारातियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की तथा भारत रत्न **बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर** की तस्वीर को भी क्षतिग्रस्त किया। इससे भी अधिक गंभीर आरोप यह है कि पीड़ित पक्ष की मूल तहरीर को फाड़कर साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता को कम करने का प्रयास किया गया।
उत्तर प्रदेश में दलित समाज के साथ लगातार बढ़ रहे अन्याय, अत्याचार और जातीय उत्पीड़न की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। यदि एक दलित परिवार की बेटी की बारात भी सम्मानपूर्वक नहीं निकल सकती, तो यह कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय दोनों पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।
भीमआर्मी की स्पष्ट मांग है कि—
* सभी नामजद एवं अन्य आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित सभी सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाए।
* पीड़ित की मूल तहरीर के आधार पर पुनः मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
* मामले में लापरवाही बरतने एवं शिकायत को दबाने वाले थाना प्रभारी, संबंधित पुलिसकर्मियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।
* पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए तथा यह संदेश दिया जाए कि उत्तर प्रदेश में दलित समाज के सम्मान पर हमला करने वालों और ऐसे मामलों में लापरवाही बरतने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
माननीय @myogiadityanath जी, @Uppolice, @agrapolice, @dgpup कृपया तत्काल संज्ञान लें।
दलित समाज के स्वाभिमान पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो भीम आर्मी भारत एकता मिशन संविधान और लोकतंत्र के दायरे में व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
"संविधान सर्वोपरि है, न्याय हमारा अधिकार है।"
26जून थाना फतेहपुर सीकरीआगरा में दलित की बारात में जातिसूचक गालियां दी व मारपीट की बारात का जनरेटर डंडा मारकर बंद कर दिया । बारात चडने रोकी । पुलिस ने पीडित की तहरीर को फाडकर फैंका और अपराधियों से मिलकर शांतिभंग में कार्यवाही करके मामला खत्म कर दिया है @agrapolice संज्ञान ले ?
@BhimArmyupagra@agrapolice सर इस मामले मे पुलिस ने लीपापोती की है दोषियों के साथ फोटो खींचकर उनको 1 घण्टे बाद छोड दिया था फतेहपुर सिकरी पुलिस को यह बात अच्छी तरह जानती है कि पिछले 1 महीने से गाँव नुरपुर मे जातिय तनावपूर्ण स्थिति है फिर भी फतेहपुर सिकरी पुलिस इसको अनदेखा कर रहीं है हम आपके साथ है भूखहड़ताल
इस मामलै में दोषी पुलिस कर्मियों को तुरंत सस्पेंड किया जाये और उनपर भी एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाये। अगर ऐसा नहीं होता है तो भीमआर्मी हजारों ग्रामीणों के साथ पुलिस कमिश्नरेट पर सामूहिक भूंखहडताल बहुत जल्द बैठैंगै । उसकी जिम्मेदारी पूरी @agrapolice की होगी