SIR से वोट चोरी का मतलब है - पहचान छीनना!
बिहार को ‘चोरी सरकार’ ने बेरोज़गारी, गरीबी और पलायन में धकेला, ऊपर से रोज़गार के सभी दरवाज़े भी बंद कर दिए।
वोट नहीं तो पहचान नहीं, और पहचान नहीं तो अधिकार व रोज़गार किस हक़ से?
इसलिए, याद रहे, बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे।
बेहतर ज़िंदगी और सफलता के सपने देखना हर युवा भारतीय का हक़ है - और उन्हें पूरा करना सरकार की ज़िम्मेदारी।
मैं और कांग्रेस पार्टी इस भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ़ और आपके साथ खड़े हैं - छात्रों की गूंज को हम मिल कर बदलाव का यलगार बनाएंगे
आज जुड़ें: छात्रों की गूंज कोटा महारैली
'Telegram Ban’ - मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा।
यानी चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के घर पर ताला लटका दो।
लाखों छात्र सालों से Telegram पर पढ़ते हैं - नोट्स, टेस्ट सीरीज़, डिस्कशन, तैयारी। वो सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ?
और यह फूलप्रूफ भी नहीं है - यह देश का हर छात्र जानता है, और पेपर लीक माफ़िया भी। फिर अगला ban किसपर लगाएंगे? WhatsApp?
परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी होगी। जेबें कैंची से काटी जाएँगी। प्रश्नपत्र वायुसेना से भेजे जाएँगे। दिखावे की कोई कमी नहीं होगी।
पर बीमारी की जड़ पर एक वार भी नहीं - क्योंकि पेपर लीक माफ़िया इसी सरकार की देख-रेख में फल-फूल रहा है, और युवाओं को खून के आँसू रुला रहा है।
मोदी जी - दिखावा छोड़िए। माफ़िया पर वार कीजिए, छात्र पर नहीं।
‘छात्रों की गूंज’ सुन लीजिए - वरना देश का युवा अपना हक़ लेना जानता है।
#ChhatronKiGoonj
युवाओं की बुलंद आवाज़, जननायक श्री राहुल गांधी जी के साथ संवाद।
छात्र सम्मेलन में सभी युवा साथियों एवं छात्र-छात्राओं को सादर आमंत्रण।
17 जून 2026 | सायं 5:30 बजे
दशहरा मैदान, कोटा
छात्रों की गूँज — बदलाव की हुंकार।
मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है…!
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर उन सभी समर्पित नर्सिंग कर्मियों को हृदय से नमन, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में अपनी संवेदनाएं, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा समर्पित करते हैं।
नर्स केवल उपचार का माध्यम नहीं, बल्कि हर मरीज के लिए विश्वास, साहस और उम्मीद की सबसे मजबूत डोर होती हैं।
आपकी सेवा, त्याग और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
सभी नर्स बहनों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन।
#DrNSHardikar@LaljiDesaiG