पहले NEET का पेपर लीक, फिर CBSE के मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ी और अब महाराष्ट्र TET का पेपर लीक होना दर्शाता है कि भाजपा सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था को सम्भालने में नाकाम साबित हो रही है।
भाजपा सरकार में अब तक 90 से ज़्यादा पेपर लीक हो चुके हैं, मगर कार्रवाई के नाम पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। केंद्र सरकार को छात्रों की गूँज को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आज देश का हर युवा इस पेपर लीक वाली व्यवस्था से त्रस्त है और सड़कों पर उतरा हुआ है। सरकार को निर्णायक फ़ैसला लेना ही पड़ेगा, वरना युवाओं का आक्रोश सरकार सहन नहीं कर पाएगी…
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@INCIndia
मेरे पिता, स्व. श्री राजेश पायलट जी की 26वीं पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
देशसेवा उनके जीवन का उद्देश्य और संकल्प था, जिसे उन्होंने पूरी शिद्दत और मेहनत के साथ निभाया।
गांव, गरीब, किसान एवं युवा वर्ग के कल्याण के प्रति उनकी प्रगतिशील सोच और संघर्ष सदैव मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, इस अवसर पर संकल्प लें कि संविधान एवं लोकतांत्रिक परंपराओं व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
जय हिंद 🇮🇳
#RepublicDay
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, इस अवसर पर संकल्प लें कि संविधान एवं लोकतांत्रिक परंपराओं व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
जय हिंद 🇮🇳
#RepublicDay
सदियों तक अरावली ने राजस्थान,हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों को मरुस्थल और वायुमंडलीय प्रकोप से बचाने का कार्य किया था।परंतु आज वही अरावली खुद अपने अस्तित्व को लेकर खतरे में है, सभी मिलकर अरावली को बचाएं।#SaveAravaliHills#अरावली_बचाओ#अरावली_पर्वतमाला_बचाओ#SaveAravalli
स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
समाज एवं जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा।
किसान-मजदूर व युवाओं की बुलंद आवाज, युवा हृदय सम्राट, जननेता आदरणीय श्री सचिन पायलट जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।
#HappyBirthdaySachinPilot@SachinPilot ❤️
मोदी जी, पंजाब में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी स्थिति बेहद चिंताजनक है।
ऐसे मुश्किल समय में आपका ध्यान और केंद्र सरकार की सक्रिय मदद अत्यंत आवश्यक है। हज़ारों परिवार अपने घर, जीवन और अपनों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
मैं आग्रह करता हूं कि इन राज्यों के लिए, खासतौर पर किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज (Special Relief Package) की तत्काल घोषणा की जाए - और राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ किया जाए।
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि और व्यापक तबाही बेहद दुखद और पीड़ादायक है।
मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और फंसे हुए सभी लोगों की सलामती की कामना करता हूं।
केंद्र और राज्य सरकार से अपील है कि राहत और बचाव कार्यों में और अधिक तेज़ी और मज़बूती लाई जाए। बर्बादी की भयावहता को देखते हुए सरकार को मिशन मोड में काम करना होगा।
किसानों, मज़दूरों, पशुपालकों और आम नागरिकों को तुरंत और प्रभावी सहायता मिलनी चाहिए।
कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि राहत कार्य ही इस समय आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता हो - यही आपका एकमात्र दायित्व है। हमें मिलकर पंजाब के लोगों का हाथ थामना है।
वो कहते हैं – "मैंने किया"
कोई कहता है – "मैंने किया"
मैं दूर खड़ा मुस्कुराया और बस इतना कहा—
"जो मैंने किया,
वो तुममें से किसी ने नहीं किया...
और मुझे उसका श्रेय भी नहीं चाहिए।"
#IPS_VK_Singh#ADG#ATS_SOG