शब्दों की,
कोई क़ीमत नहीं होती।
क़ीमत तो उनमें छिपे,
एहसासात की हुआ करती है।
गुनाहों की,
सज़ा नहीं मिलती।
सज़ा तो बेकसूरों पे लगे,
इल्ज़ामात की मिला करती है।
~ गौरव सिन्हा
हर किसी की नज़र में,
सवाल नज़र आता है..
लोग जितनी भी हमदर्दी जताएं,
ये दिल संभल नहीं पाता है..
मुझे ये यकीन था,
कोई तो सही राह दिखाएगा..
हर हौसला देने वाला मगर,
उलझन कुछ और बढ़ा जाता है..
~ गौरव सिन्हा
( २६/९/२०२१ )