मध्य प्रदेश के छतरपुर में आदिवासी समुदाय के लोग चिता पर लेटकर 'जल-सत्याग्रह' कर रहे हैं।
BJP सरकार 'केन-बेतवा परियोजना' के नाम पर आदिवासियों की जमीनों का जबरदस्ती अधिग्रहण कर रही है, उनके घर उजाड़ रही है- जो सरासर अन्याय है।
हमेशा पूंजीपतियों और रसूखदारों के लिए काम करने वाली BJP को इन आदिवासियों का दर्द नजर नहीं आ रहा, उनके आंसू दिखाई नहीं दे रहे।
आदिवासियों की बात सुनना, उचित मुआवजे के साथ सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, जिससे वो भाग रही है।
BJP सरकार आदिवासी परिवारों की आवाज को गंभीरता से सुने और न्यायपूर्ण समाधान निकाले, क्योंकि लोकतंत्र में ऐसी तानाशाही की कोई जगह नहीं है।
अब तो चतुर का संदेश भी फुन्सुक वांगड़ू के लिए आ गया है।
थ्री इडियट्स फिल्म में चतुर का किरदार निभाने वाले ओमी वैद्य ने जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के समर्थन में यह भावुक संदेश दिया है।