सुबह की पहली किरण से लेकर रात तक, यही श्रमिक हैं जो अपने पसीने से देश की प्रगति का पहिया घुमाते हैं।
राष्ट्र निर्माण सिर्फ नेताओं या योजनाओं से नहीं होता, बल्कि उन हाथों से होता है जो ईंट पर ईंट रखते हैं, खेतों में अन्न उगाते हैं, फैक्ट्रियों में मशीनें चलाते हैं। नमन #LabourDay
#akshaytritya
अक्षय तृतीया का यह पावन दिन आपके जीवन में कभी न खत्म होने वाली खुशियां लाए। हर सपना सच हो और हर रास्ता आसान बने।
#अक्षय_तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🚩
मेहनत की मिट्टी से खुशियों की फसल उगती है ,
बैसाखी बताती है कि उम्मीद कभी नही थकती है।
उत्साह और हर्षोल्लास के पावन पर्व बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं।🌼🌾🎋 यह पर्व सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।
#बैसाखी#Baisakhi
🩸गोलियों से जो दीवारें चीख उठीं,
उन चीखों में आज़ादी की गूँज बसी।
जलियांवाला बाग़ के शहीदों का बलिदान,
भारत की रगों में हमेशा जिंदा रहा।
🙏 अमर शहीदों को शत-शत नमन।
#JallianwalaBagh#Shaheed#InquilabZindabad#NeverForget
पृथ्वी हम सब को जीवन देती है, इसलिए इसे बचाना हमारा कर्तव्य है। #EarthHour2026 के अवसर पर आइए एक घंटे के लिए बिजली बंद करके पृथ्वी को बचाने में योगदान दें। क्या आप साथ हैं!
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी, मुनि मन हारी, अद्भुत रूप बिचारी॥🥰
आपको और सभी को पावन 'श्री रामनवमी' की अनंत मंगलकामनाएं! प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। 🚩
जय श्री राम!🙏🏻
#RamNavami#JaiShreeRam#ShriRam
चैत्र नवरात्रि षष्ठी तिथि के शुभ अवसर पर आदिशक्ति के छठे स्वरूप मां कात्यायनी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन एवं वंदन।
मां कात्यायनी शक्ति, साहस और धर्म की प्रतीक हैं। उनकी कृपा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और विजय का संचार होता है।
माँ दुर्गा के पंचम स्वरूप माँ स्कन्दमाता के 'वात्सल्य' की छाया चराचर जगत पर सदा बनी रहे। चहुंओर समृद्धि, सुख-शांति व सौभाग्य का वास हो, यही प्रार्थना है।
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।
जय माँ स्कन्दमाता 🙏
सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥
पावन चैत्र नवरात्र के चतुर्थ दिवस पर, जगतजननी माँ अम्बे के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्माण्डा के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना है कि हे मैया सबका मंगल और कल्याण कीजिए, रोग, शोक,
जय माँ कूष्माण्डा!
माँ दुर्गा जी का तृतीय स्वरूप माँ चंद्रघंटा जी है।
माँ चंद्रघंटा जी की कृपा से साधक के समस्त पाप और बाधाएं विनष्ट हो जाती हैं। माँ का यह स्वरूप परम शांतिदायक एवं कल्याणकारी है।
माँ चंद्रघंटा जी सबका कल्याण करें।
#chandraghanta#navratri
🌺 ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः 🌺
माँ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की कृपा आप सभी पर बनी रहे...
तप, त्याग और साधना की प्रतीक माँ ब्रह्मचारिणी हमें धैर्य, संयम और आत्मबल का मार्ग दिखाती हैं।
🌸 माँ से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।