The Home Department plays a key role in administration and serves as the foundation of police administration, ensuring the maintenance of law and order.
बिहार की बेटियाँ भर रहीं नई उड़ान!
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं सुरक्षा संबंधी पहलें बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही हैं। अब वे अपने सपनों को नई ऊँचाइयाँ दे रही हैं।
#Navshakti#DurgaPooja2026@IPRDBihar
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध मुंगेर पुलिस की कार्रवाई!
जमालपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ के साथ 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, मुंगेर द्वारा प्रेस को दी गई बाइट।
#BiharPolice#MungerPolice#CrimeControl#नशामुक्तबिहार
ऑनलाइन शॉपिंग का जाल, साइबर ठगों की नई चाल! ⚠️
फर्जी वेबसाइट, भारी छूट और नकली रिफंड लिंक से सावधान रहें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
📞 साइबर वित्तीय ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/63yc2LAnKG पर शिकायत दर्ज करें।
समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा चीनी मिल चौक पर छापेमारी की गई। इस दौरान भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी अभियुक्त शिवम कुमार सिंह को 254 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।
#SamastipurPolice#BiharPolice
दिनांक 09.10.2026 को पटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुलमहियाबाग में घटित हत्याकांड में पुलिस द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
#PatnaPolice#BiharPolice#HainTaiyarHum#अपराध_पर_प्रहार
दिनांक 09.10.2026 को दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुलमहियाबाग में घटित गोलीकांड एवं हत्या की घटना के उद्भेदन हेतु गठित SIT द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना सुश्री कोमल मीणा ने जानकारी दी
‘पुलिस दीदी’ पहल के माध्यम से छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जागरूकता, आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाना तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
#Navshakti#PoliceDidi#DurgaPuja2026#BiharPolice
ऑपरेशन मुस्कान: सीतामढ़ी पुलिस की पहल से लौटे चेहरों पर मुस्कान।
सीतामढ़ी पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी एवं गुम हुए 101 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख है, बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए।
#ऑपरेशन_मुस्कान#Bihar#HainTaiyaarHum@SitamarhiPolice
बिहार के नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक और कदम!
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत पूर्णिया के आंगनवाड़ी केंद्रों की तस्वीर बदल रही है। आकर्षक बाल कक्ष, बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा अब इन केंद्रों की नई पहचान बन रही हैं।
#KayakalpAbhiyan
#SamratChoudhary
#CMSamrat
शेखपुरा जिले के किसान राम शंकर कुमार पहले 4 एकड़ में पारंपरिक तरीके से मछली पालन करते थे। आत्मा (ATMA) के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर मछली पालन शुरू किया। इससे न केवल मछली उत्पादन में वृद्धि हुई, बल्कि उनकी आमदनी भी बढ़ी।
#KahaniBadlavKi
#KahaniBiharKeBadlavKi
#FishFarming
#samratchoudhary
#CMSamrat
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत सरकार से प्राप्त पहली किस्त की राशि से एस.के. सुमन अपने IT व्यवसाय को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। यह योजना युवाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
#SamratChoudhary#CMSamrat
#MukhyamantriUdyamiYojana
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज रविंद्र भवन, पटना में स्पिक मैके द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘दुर्गा स्वरोत्सव, 2026’ का शुभारंभ किया।
#samratChoudhary#CMsamrat
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है। इसे प्रोत्साहित करने, कलाकारों को सहयोग देने तथा नई पीढ़ी को इस गौरवशाली परंपरा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने हाई स्कूलों एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि संगीत मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन में सहायक हो सकता है।
#samratChoudhary
#CMsamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत अब तक लगभग 45 हजार लाभुकों को ₹3,340 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। बिहार सरकार की यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
#MukhyamantriUdyamiYojana
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अभियान के तहत संचालित कार्यों को तेजी, गुणवत्ता और आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने विद्यालयों में रंग-रोगन, चहारदीवारी, मरम्मत, शौचालय, पेयजल एवं बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के साथ अतिरिक्त वर्ग-कक्षों और भवनविहीन विद्यालयों में भवन निर्माण तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।
उन्होंने प्राथमिक, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, बस अड्डों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने तथा यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करने, आवश्यकता के अनुसार नई स्ट्रीट लाइट लगाने और सार्वजनिक नलकूपों को पूरी तरह क्रियाशील रखने पर जोर दिया।
#samratChoudhary
#CMsamrat