माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा मुझे राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह मेरे लिए अत्यंत गर्व, गौरव और भावुक कर देने वाला क्षण है।
मैं इस सम्मान के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
#RajkiyaShikshakSamman
#TeacherHonour
#ProudMoment
#HonouringTeachers
#TeachersDay
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज भागलपुर एवं नवगछिया क्षेत्र का एरियल सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, सभी आवश्यक इंतजाम एवं एहतियाती कदम समय पर सुनिश्चित किए जाएं तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहे।
#BiharGovernment
#FloodManagement
#FloodRelief
#DisasterManagement
#ReliefAndRescue
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पटना के गांधी मैदान में आयोजित श्रीकृष्ण महोत्सव 4.0-2026 ‘कान्हा के रंग, उत्सव के संग’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मरीन ड्राइव के समीप तीन बड़े मैदान तैयार किए जाएंगे। इनमें से एक मैदान का नाम ‘रामलीला मैदान’ रखा जाएगा। मार्च 2027 तक दशहरा कमेटी ट्रस्ट को मरीन ड्राइव के पास मैदान उपलब्ध करा दिया जाएगा।
@samrat4bjp
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय के खिलाफ खड़े होने और सत्य की विजय का संदेश दिया। उनके जीवन एवं संदेशों से हमें धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने श्रीकृष्ण महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए दशहरा कमेटी ट्रस्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बिहार की सनातन एवं भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलती है।
@samrat4bjp
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित श्रीकृष्ण महोत्सव-4.0 के भव्य आयोजन में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर आयोजित दही-हांडी सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं बेटियों की सहभागिता ने इस सांस्कृतिक उत्सव को और भी विशेष एवं यादगार बना दिया।
#ShriKrishnaMahotsav
#DahiHandi
#KanhaKeRang #Bihar
#SanatanSanskriti
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज भागलपुर के नवगछिया में राघोपुर तटबंध का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद बेगूसराय स्थित आइ०ओ०सी०एल० परिसर के दिनकर गेस्ट हाउस में बेगूसराय, मुंगेर एवं खगड़िया जिलों में बाढ़-2026 की तैयारियों तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
@samrat4bjp
पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में महान शिक्षाविद् एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर आयोजित शिक्षक दिवस समारोह-2026 का माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
#DrSarvepalliRadhakrishnan#TeachersDay2026#TeachersDay
#SaluteToTeachers
माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि सभी जिलों के प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव अपने-अपने जिलों में निरंतर कैंप कर बाढ़ की स्थिति की निगरानी करें तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहें।
उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे कम्युनिटी किचन, पर्याप्त मोबाइल मेडिकल टीम, नाव एवं मोटरबोट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित लोगों को समय पर हरसंभव सहायता मिल सके।
@samrat4bjp
बढ़ते जलस्तर एवं बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देश।
गंगा के तटवर्ती 13 जिलों में प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव प्रभावित क्षेत्रों में दौरा व कैंप कर राहत-बचाव कार्यों की निगरानी करेंगे। साथ ही पटना शहरी क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
@samrat4bjp@WRD_Bihar@BiharDMD
#FloodManagement
#FloodRelief
#BiharGovernment
#DisasterManagement
छात्रों के हित में परीक्षा व्यवस्था को तेज और बेहतर बनाने की दिशा में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की महत्वपूर्ण पहल। इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में ऐसी व्यवस्था विकसित करने की पहल की जाएगी, जिसके तहत परीक्षा के 24 घंटे के अंदर परिणाम उपलब्ध कराया जाएगा।
@samrat4bjp@BiharHigherEdu
#EducationReforms
#ExamReforms
#StudentWelfare
#QualityEducation
#DigitalEducation
#BiharEducation
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में देश के महान शिक्षाविद् एवं भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक दिवस समारोह-2026 का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शिक्षकों के बेहतर प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास के लिए ‘शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय’ की स्थापना की जाएगी। वित्त रहित शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग से वेतनमान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
@samrat4bjp
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि Microsoft, Google एवं Sarvam AI जैसी अग्रणी तकनीकी संस्थाओं के सहयोग से बिहार में आधुनिक AI इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा तथा शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसी दिशा में शिक्षा विभाग और Google के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
उन्होंने कहा कि बिहार के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य में BHU (Banaras Hindu University) का सेंटर स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि मदरसा एवं संस्कृत बोर्ड के शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान जारी कर दिया गया है, ताकि शिक्षकों को समय पर उनका पारिश्रमिक प्राप्त हो सके।
@samrat4bjp
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
बाढ़ प्रभावित लोगों की पहचान से लेकर उन्हें भोजन, राहत सामग्री और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता तक हर स्तर पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
#FloodRelief
#BiharGovernment
#DisasterManagement