आज मध्यप्रदेश के नए जिले पांढुर्णा में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में निर्देश दिए कि नागरिकों की सुख-सुविधाओं एवं तीव्र गति से जिले के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
पांढुर्णा के युवाओं को ��द्योग एवं रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योगों को बढ़ावा देने, कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित करने एवं स्किल डेवलपमेंट के कार्यक्रम तैयार करने पर कार्य किया जाए। साथ ही पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन की संभावनाओं को भी और विस्तार दिया जाए।
हनुमान लोक के अगले चरण के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। जिले में नवीन निर्माण कार्यों की स्वीकृतियां भी लगातार जारी की जा रही हैं। पांढुर्णा के सर्वांगीण विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा, हमारी सरकार वह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
पांढुर्णा जिले के विकास में कोई कसर नहीं रहेगी।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ते कदम...
प्रदेश में गौपालन और डेयरी के क्षेत्र में महिलाएं भी सफल होकर अपने परिवार की समृद्धि बढ़ा रही हैं। किसान कल्याण का हमारा संकल्प अब दोगुनी शक्ति से पूरा होने जा रहा है।
प्रदेश में किसान भाइयों की सहयोगी शक्ति बनी हैं हमारी दो लाख गौपालक दीदियां। यही है आत्मनिर्भर और समृद्ध ��ध्यप्रदेश की राह में मजबूती से बढ़ते हमारे कदम।
राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी ने गौपालक दीदियों को सम्मानित भी किया।
#दुग्ध_क्रांति_MP