सुशासन सरकार की तकनीक आधारित पहल से प्रदेश के 15,000+ ऑटो और ई-रिक्शा में QR कोड लगाए गए हैं। अब एक स्कैन में वाहन व चालक की जानकारी, जिससे यात्रा बने अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद।
#SafeTravel#QRCode#DigitalChhattisgarh#GoodGovernance
सुशासन सरकार ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-गवर्नेंस और रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। भारतनेट-3 के साथ डिजिटल रूप से सशक्त बन रहा है छत्तीसगढ़।
🌾 कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों के लिए डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार–2026 हेतु आवेदन आमंत्रित।
🗓️ अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026 (सायं 5 बजे तक)
#कृषकरत्नपुरस्कार#कृषिविभाग#बिलासपुर#छत्तीसगढ़#FarmerAward
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित प्रशासन का प्रभावी माध्यम बनी है। इस सेवा के जरिए शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को सरल, सुलभ और समयबद्ध सेवाएं मिल रही हैं।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम। 14 वर्ष आयुवर्ग की पात्र किशोरी बालिकाओं के लिए HPV टीका जिले के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध है।
आज ही टीकाकरण कराएं, बेटियों को सुरक्षित बनाएं।
#HPVVaccine#CervicalCancerPrevention#Bilaspur#PublicHealth
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित प्रशासन का प्रभावी माध्यम बनी है। इस सेवा के जरिए शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को सरल, सुलभ और समयबद्ध सेवाएं मिल रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी एकल-उपयोग प्लास्टिक बैग का उपयोग छोड़कर कागज, कपड़े और अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने का संकल्प लें। यह छोटा-सा प्रयास स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
बिलासपुर में वीबी-जी राम जी योजना के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने योजना को ग्रामीण विकास,आजीविका संवर्धन और पलायन रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। योजना के तहत 125 दिनों की रोजगार गारंटी,समयबद्ध मजदूरी भुगतान और ग्रामीण अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी।
वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण परिवारों को मिलेगा रोजगार का नया संबल। प्रत्येक पात्र परिवार को 125 दिनों तक रोजगार का अधिकार, मजदूरी ₹300 प्रतिदिन और समय पर काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान। सशक्त श्रमिक, समृद्ध गांव। #VBGRamJiYojana#Chhattisgarh
गांवों को मिलेगा विकास का नया संबल, ग्रामीणों को रोजगार की नई गारंटी।
बिलासपुर में वीबी-जी राम जी योजना के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का रोजगार, समयबद्ध मजदूरी भुगतान और आधारभूत विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।
जिला स्तरीय #शाला_प्रवेशोत्सव में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया, बच्चों के साथ न्योता भोज में शामिल हुए तथा सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं।
जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नवप्रवेशी बच्चों का आत्मीय स्वागत किया, न्योता भोज में सहभागिता की तथा छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिलें वितरित कीं।
सहकारिता को नई शक्ति, किसानों को नया संबल।
सुशासन सरकार की पहल से सहकारिता क्षेत्र को मिल रही नई मजबूती। जनजातीय समितियों, किसानों, गौपालकों, मत्स्य पालकों और नई सहकारी समितियों के लिए अनुदान व ब्याजमुक्त ऋण का लाभ।
#SushasanSarkar#SushasanSeSashaktSahkarita
देश की आर्थिक प्रगति, वित्तीय पारदर्शिता और सुशासन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी विशेषज्ञता और समर्पण देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा और मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
महान चिकित्सक और स्वतंत्रता सेनानी, 'भारत रत्न' डॉ. बिधान चंद्र रॉय जी की स्मृति में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सभी चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएं। मानवता की सेवा, समर्पण और स्वस्थ समाज के निर्माण में आपका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी है।