Oatmeal is not just for breakfast bowls—it’s a power-packed smoothie base.
These 6 vibey combos bring fiber, slow carbs, and vitamins to fuel your self-improvement glow-up and keep you thriving all day.💯🔥
आजकल सफलता यूँ ही नहीं मिलती, ना ज़मीन पर बिखरी किसी मोती सी मिलती। वो छुपी होती है कठिनाइयों की रातों में, चुपचाप बहते आँसुओं की बातों में।
वो किस्मत या चमकते नाम में नहीं होती, बल्कि उस आग में होती है जो भीतर जलती। हर गिरावट के बाद जो उठते हैं, दर्द भरी राहों पर भी जो चलते हैं।
वो आराम के दायरे से दूर रहती है, जहाँ सपनों की खेती दिल की मेहनत से ह��ती है। ना आसानियों से मिलती है, ना तालियों से, वो मिलती है बरसों की तपस्या वाली चालों से।
इसलिए आसान राहों के पीछे मत भागो, आँधियों से लड़ो, खुद को आगे बढ़ाओ। क्योंकि सफलता उन हाथों से गढ़ी जाती है, जो हार के बाद भी कोशिश करना नहीं भूलते और उन आत्माओं से जो आसमान छूने की हिम्मत रखते हैं।...
सूरज की किरणों से धरती जलती है, किंतु फिर भी वो अपना उपजाऊपन नहीं खोती। क्यों? काली ठंडी रातों में ठिठुरते हुए भी केवल एक दीपक को देख के भी व्यक्ति जीवित रहता है। क्यों? हर ओर बुराई देखकर भी मनुष्य जाति ��ब तक अस्तित्व में क्यों है? इस क्यों का उत्तर है, विश्वास। क्योंकि धरती को विश्वास है कि प्रचंड गर्मी के बाद वर्षा आएगी, इसलिए वो अपना उपजाऊपन नहीं खोती। सूरज के फिर से उदय होने का विश्वास ही है जो हमें काली ठंडी रातों में जीवित रखता है। विश्वास, की जब पाप सीमा से आगे जाएगा, मैं आऊँगा। किसी न किसी रूप में। ये विश्वास ही है जो मानवता के अस्तित्व को बनाए रखता है। बोलने के लिए एक पल लगता है, सोचने के ��िए कुछ घड़ियाँ, समझने बैठो तो महीनों बात जाती हैं, और सिद्ध करने जाओ तो जीवन कम पड़ जाता है। स्वयं पर विश्वास रखिए। स्वयं के कर्मों पर विश्वास रखिए। प्रेम पर विश्वास रखिए। जीवन में सुख अवश्य आएगा। और मन, मन प्रसन्न होकर बोलेगा,
राधे राधे!