#Beltron कर्मी ने बड़े आंदोलन का किया ऐलान!
सालाना 10% वेतन वृद्धि पर रोक से कर्मचारियों में भारी आक्रोश।
31 अक्टूबर तक आदेश वापस न लेने पर 1 नवंबर से राज्यभर के ब्लॉक से लेकर सचिवालय तक काम ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
@News18Bihar@officecmbihar@DitBihar@BJP4Bihar
“गुदड़ी के लाल" माननीय मुख्यमंत्री जी आपने पूरे बिहार में सभी का भलाई कर दिए। केवल beltron प्रोग्रामर (MCA,BTECH) और डाटा एंट्री ऑपरेटर के मांग को नहीं सुना। IT कर्मी का कोई नियमावली नहीं बन पाई ।राज्य कर्मी का मांग अधूरा रह गया सर।कंप्यूटर इंजीनियर का दर्द कौन सुनेगा बिहार में।
IT नियमावली आज तक नहीं बना सरकार इतना रोजगार पर बात करती है लेकिन it नियमावली कब बनेगा किसी को कोई पता नहीं। It manager, programmer,deo it assistant का future अधर मे। माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध है की It नियमावली पर भी अपना कृपा दृष्टि डाले।🙏🙏🙏
विकाश एवं रोजगार पुरुष माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि beltron के (20000) कर्मी के सैलरी से 18% gst काटा जाता है ऐसे ही सभी सरकारी कर्मी और माननीय विधायक महोदय की सैलरी से 18% gst कटना चाहिए तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।क्योंकि लोकतंत्र में समानता की बात होती है शोषण की नहीं।
@beltron कर्मियों का इंतज़ार क्या क़यामत तक चलेगा? मुझे उसको परमानेंट नहीं करने का कारण आज तक समझ नहीं आया. महत्वपूर्ण बात यह भी है कि अगर वे सीधे सरकारी विभाग के तहत आ जाते हैं तो सालाना 100 करोड़ की बचत भी हो सकती है.
@NitishKumar@SanjayJhaBihar
माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है जैसे डिप्लोमा धारी को बिना exam panel तैयार कर सीधे सिविल जूनियर इंजीनियर लेवल7और 3.5 शिक्षक को राज्य कर्मी का दर्जा दिए।उसी तरह असहाय belron प्रोग्रामर(Mca,btech)examपास को नौकरी से निकाल दिया जाता है को भी राज्य कर्मी का दर्जा देने का कष्ट करे
शनिवार को #Facts_n_Figures में
लंबे समय से हर शर्त पर खरा उतरने के बावजूद 20 साल से एक फैसले के इंतज़ार के खड़े 20 हज़ार #Beltron कर्मियों के लिए एक अभियान फिर. समझ से परे है सरकार के बेपरवाही और ऐसी नाइंसाफी.
माननीय मुख्यमंत्री जी को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।@nitishkumar Happy birthday Hon'ble CM of Bihar।माननीय मुख्यमंत्री से उम्मीद है की,नियोजित शिक्षक की तर्ज पर BELTRON प्रोग्रामर(उच्च शिक्षा प्राप्त MCA,https://t.co/nJn7ophTyz) को भी राज्यकर्मी का दर्जा देने की कृपा करें ।
#बेल्ट्रॉन कर्मचारियों की माँग का मैंने लगातार समर्थन किया है. १५-२० साल से सरकारी दफ्तरों में ज़िम्मेदारी का काम निभाते रहे बीस हज़ार कर्मी किसी बारात में चोरी से खाना खाने आए लोगों की तरह हर वक्त भला क्यों डरे रहें? इम्तिहान देते हैं, इंटरव्यू देते हैं,नौकरी लेते हैं और ऐसी कि जब चाहें निकाल दें. अछूत सा बर्ताव क्यों होता रहा है जबकि उनके हाथ रोक देने से सरकार रुक जाएगी!
@RanaYashwant1@NitishKumar क्या beltron कर्मी आउटसोर्स के बेड़ियों से
कल मुक्त होगा क्या माननीय मुख्यमंत्री घोषणा करेंगे।या फिर उसी तरह शोषण होता रहेगा जब तक है काम ले फिर नौकरी से टाटा बाय बाय सेवा वापस फिर परिवार क्या होगा नहीं पता
कुछ। हमारे दुख समझे माननीय मुख्यमंत्री सर 🙏🙏🙏
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश, संविधान जैसे सर्वोच्च धर्मग्रंथ को सिर माथे रखकर,भविष्य के भारत को और सबल और सामर्थ्यवान बनाने की कामना करता है.
इस मौके पर मैं फिर से बिहार के राज्यपाल आरिफ मो. खान साहब और मुख्यममंत्री @NitishKumar जी से निवेदन करता हूं कि प्रदेश में #Beltron कर्मचारियों को नियमित करने का रास्ता साफ करे.
20 हजार लोग, वर्षों से अस्थाई तौर पर नौकरी कर रहे हैं. ये वे लोग हैं जो अपनी जिम्मेदारी निभाने में ना कोताही बरतते हैं और ना अयोग्य हैं. कई राज्यों में मैंने लाखों कर्मियों को स्थाई होते देखा है, बिहार सरकार को भी यह जरुरी फैसला करना चाहिए.
अपनी पत्रकारिता के लंबे करियर में इतना घुसकर चीजों के देखने-भालने के बाद किसी मांग के लिए इतनी पैरोकारी मैंने कभी नहीं की. जीवन ईमानदारी और लोकहित के आधार पर जिया है. पत्रकारिता को अपना धर्म माना है. बेल्ट्रॉनकर्मियों के हक में मैंने जितने शोज किए, उनका पक्ष रखा या फिर उनके साथ नाइंसाफी को लेकर आवाज उठाई- वे सभी उसी ईमानदारी, लोकहित और निजी धर्म के नाते.
देश जब गणतंत्र होने के 75 साल पूरे कर रहे हैं, संविधान जिन लोगों के हित की रक्षा की बात कहता है, उनमें बेल्ट्रॉनकर्मी भी आते हैं.
#BELTRON के जितने कर्मचारी हैं, लंबे समय से मुझसे अपने लिए एक अभियान की उम्मीद कर रहे हैं. व्यस्तताओं के कारण मैं उनकी लड़ाई का साथी नहीं बन पा रहा, लेकिन यह सच है कि वे अन्याय का शिकार हैं. उनकी लड़ाई कई वाजिब कारणों से सही है और अंजाम तक लड़ा जाना चाहिए. मैं तमाम तरह की जांच पड़ताल और रिसर्च के बाद इस राय पर हूँ कि वे जो माँग कर रहे हैं, उसके वे हकदार हैं. कई तरह की क़ुर्बानियों की बिनाह पर उनके हक़ की ख़ातिर लड़ना पड़े, तो लड़ना चाहिए.
#beltron #bihar #campaign