मैं झूठ कहूँ तो… सब कुछ है... मेरे पास
और सच कहूँ तो, बस तेरा... इंतज़ार है…
कागज़, कलम, अलफ़ाज़ सब खामोश हैं
तेरी सलामती की दुआ... हर पल साथ है…
#YouandMe 🤍
#बिंदास 🔷🔹🔹✍️
@S_cRystal_15 मेरा #इश्क़ तुझसे नहीं…
तेरे इश्क़ से है…
तेरे इश्क़ करने के अंदाज़ से है…
I love the way you love me…
ख़ामोश, सच्चा, और रूह के क़रीब… ❤️💙
#YouandMe 🤍✨️
मायूस होकर.. द्वार से.. लाचार जाएगा...
झूठ अपने बोझ से.. एकदिन, हार जाएगा
ये ठीक है कि थोड़ी देर लग रही है, मगर
तुमने कैसे सोच लिया... सच हार जाएगा… 🤍🌹
#Bindass ♥️💙
Date: 20 May 2026
Time: 9:30
कुछ यादें हमेशा हमारे साथ रह जाती हैं
ज़िंदगी में बहुत से लोग मिलते हैं
बहुत से बिछड़ जाते हैं
बहुत से प्लेटफॉर्म आते हैं और चले जाते हैं
हम कहीं कम कहीं ज़्यादा बातें करते हैं
लेकिन ये X एक ऐसा प्लेटफॉर्म था
जहाँ मैंने अपना बहुत वक़्त बिताया है
इस पेज के शुरू होने से लेकर अब तक की कहानी अजीब भी थी
और बहुत खूबसूरत भी
बहुत से लोगों की बातें सुनी
बहुत हँसी
बहुत से लोग मिले
कुछ ऐसे लगे जैसे सच में दोस्त बन गए हों
फिर धीरे धीरे कुछ लोग बिछड़ गए
बहुत से झगड़े भी देखे
ट्रोलिंग भी देखी
दोस्तियाँ बनते भी देखीं
और टूटते भी
कुछ आवाज़ें ऐसी थीं
जिन्हें घंटों सुना करते थे
अब वो आवाज़ें शायद हमेशा के लिए ख़ामोश हो गई हैं
फिर नए लोग आए
नई बातें
नई आवाज़ें
इस X ने बहुत कुछ सिखाया
लेकिन शायद हम सब यहाँ कहीं न कहीं
सिर्फ़ थोड़ा सा सुकून ढूँढते हैं
चाहे वो किसी लड़की में मिले
किसी लड़के में
या किसी अजनबी की अच्छी बातों में
कोई अगर प्यार से बात कर ले
तो हम उसके हो जाते हैं
फिर 2021 के बाद जब स्पेसेज़ शुरू हुए
तो जैसे एक नई ज़िंदगी शुरू हो गई
पहले सिर्फ़ ट्वीट्स होते थे
फिर आवाज़ें जुड़ गईं
और आवाज़ों के साथ एहसास भी
सिंगिंग स्पेसेज़
पोएट्री स्पेसेज़
रात-रात भर चलने वाली बातें
किसी ने मेरे लिए बहुत सी शायरियाँ लिखीं
और कुछ लोगों के लिए मैंने भी लिखीं
धीरे धीरे सब कम होता गया
स्पेसेज़ बंद होते गए
लोग बदलते गए
और वक़्त आगे बढ़ता गया
लेकिन जो भी मिला
चाहे अच्छा हो या बुरा
सबका शुक्रिया
हर एक इंसान कुछ न कुछ सिखाकर जाता है
और जो आपको कुछ सिखा दे
वो पूरी तरह बुरा कभी नहीं हो सकता
शायद उन्हीं अनुभवों से
हम थोड़ा और बदल जाते हैं
थोड़ा और समझदार हो जाते हैं
और अगर कभी वक़्त मिले
तो एक बार ये भी ज़रूर सोचना
कि किसी को हँसाने के लिए
या लोगों के बीच मज़ाक बनाने के लिए
हमने कभी किसी का दिल तो नहीं दुखाया
क्योंकि कभी कभी
किसी की बातें करना
लोगों के लिए बस हँसी होती है
टाइम पास होता है
एक छोटा सा मज़ाक होता है
लेकिन जिस इंसान के बारे में वो सब हो रहा होता है
शायद वो चुपचाप टूट रहा होता है
शायद उसकी आँखों में आँसू भी आते हों
हर चीज़ सिर्फ़ टाइम पास नहीं होती
कुछ चीज़ें किसी की यादें होती हैं
किसी का भरोसा
किसी का दिल
और किसी की पूरी दुनिया
बस दिल कर रहा था
सबको एक बार थैंक यू बोल दूँ
जो आए उनके लिए भी
और जो चले गए उनके लिए भी
और हाँ
मैं कोई प्रोफेशनल लेखक नहीं हूँ
न ही मुझे कविता लिखनी आती है
मैं बस अपने दिल की बात लिख देती हूँ
और मेरे लिए यहाँ दो लोग बहुत खास हैं
अगर कभी वो ये पढ़ें
तो उन्हें पहले से ही पता है कि वो मेरे लिए क्या हैं
वो दोनों हमेशा मेरी यादों में रहेंगे
बहुत अच्छी यादों में
एक बहुत अच्छा लिखता है
और दूसरा भी बहुत अच्छा लिखता है और सुनाता है
बस उन्हें इतना कहना है
कि मुझे अपनी यादों में याद रखना
ज़िंदगी रही
तो फिर कभी कहीं मिलेंगे
क्योंकि ज़िंदगी का क्या भरोसा
कब कौन
कहाँ
किस मोड़ पर साथ छोड़ जाए
चलिए
अब चलते हैं
काफ़ी वक़्त हो गया
#𝒔𝒉𝒊𝒏𝒆✍️
@S_cRystal_15 चाँद रात को मेरा चेहरा चाहिए
और मुझे हर रात तुम्हारा #एहसास … 🤍
तुम नज़र आ जाओ
तो सिर्फ़ आँखों को नहीं…
मेरी पूरी रूह को #सुकून मिल जाता है 🤍🌹
#YouandMe ♥️💙
#MissYou 🌙
@S_cRystal_15 कुछ टूटता है अंदर ही अंदर…
तो आवाज़ नहीं आती
बस इंसान थोड़ा और ख़ामोश हो जाता है…
पर मैं तुम्हारी ख़ामोशी भी समझता हूँ...
क्योंकि तुम मेरा... रूह-ए-सुकून... हो 🤍
#YouandMe ♥️💙
@imsyedmariam@S_cRystal_15 तुम खामोश हो भी जाओ
तो भी तुम्हारी यादें मेरे दिल में बोलती रहेंगी
और सच कहूँ
मैं तुम्हें खोकर नहीं
तुम्हें संभालकर जीना चाहता हूँ ✨️
#Bindass ✍️