अब खेती हो स्मार्ट, उपज हो शानदार और पर्यावरण भी रहे सुरक्षित। स्मार्ट खेती का असली राज़ हैं इफको के नैनो उर्वरक जिनकी खूबियाँ हैं अनेक। 🔹 कम मात्रा, ज़्यादा असर 🔹 सीधा पोषण, ताज़ी फसलें 🔹 मिट्टी और पानी की रक्षा
किसान भाइयों और बहनों तो आप आज ही अपनाइए इफ़को के नैनो उर्वरक।
यही है आज की #प्रगतिकीखाद।
@fertmin_india @AgriGoI
अमतृमयी शरद पूर्णिमा के इस पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ!
चंद्रमा की शुभ रौशनी आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए, और आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हों। #शरदपूर्णिमा
हमारे देश की पुरानी विरासतों में से एक ये कुश्ती के दंगल आज भी देश के कई राज्यो में सबसे लोकप्रिय खेल है। 🤼हम सबको मिलकर अपनी इस विरासत को सदैव संभाल कर रखना है📷जय हिन्द
गाँव- चिलौडा, थाना-फूलपुर, जिला -प्रयागराज
#kushti
इफ़को कालोनी, गुरुग्राम में इफ़को परिवार के साथ माँ अम्बे की पूजा अर्चना के बाद नवरात्रि गरबा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति माँ अम्बे की आरती से हुई। अपनी धर्मपत्नी श्रीमती ममता पटेल जी के साथ माँ की आरती की और समस्त इफ़को परिवार के लिये आशीर्वाद लिया। जय माँ अम्बे 🙏🏼
सच है, विपत्ति जब आती है,
कायर को ही दहलाती है,
सूरमा नहीं विचलित होते,
क्षण एक नहीं धीरज खोते,
विघ्नों को गले लगाते हैं,
काँटों में राह बनाते हैं।
महान साहित्यकार, ‘पद्म भूषण’ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। दिनकर की रचनाओं में क्रांति का स्वर, किसान की पीड़ा और रणभूमि का शौर्य गूंजता है। उनकी अमर कृतियाँ सदैव हमें देशभक्ति, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी।
#RamdhariSinghDinkar
|| *सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते* |
*आपसभी को नवरात्रों के आगमन पर शुभ कामनाएं।
माता जगदम्बा की अखंड कृपा आप तथा आप के परिवार पर सदैव बनी रहे और आप सब का जीवन आनंदमय सुखमय हो।
विनीता एवम संजय
Today, I met the Presidents & General Secretaries of the IFFCO Employees Union and the IFFCO Officers Association from Phulpur Unit and Head Office. They warmly welcomed me on assuming charge as Managing Director, IFFCO. It was a pleasant and meaningful interaction with the representatives.
आज दिन की शुरूवात गुरूग्राम में स्थित इफको कालोनी के शिव कल्याण मंदिर में सावन के पवित्र माह के प्रथम सोमवार को भगवान शिवजी महादेव के रूद्राभीषेक से हुई। सावन के पवित्र माह के प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर सभी को ख़ुश व स्वास्थ्य रखे।ॐ नमः शिवाय ।
आज दिन की शुरूवात गुरूग्राम में स्थित इफको कालोनी के शिव कल्याण मंदिर में सावन के पवित्र माह में भगवान शिवजी की आराधना की और मंदिर का दौरा किया। जय भोले।
भगवान शिव शंकर जी की आराधना और भक्ति को समर्पित पवित्र श्रावण मास के प्रारंभ होने की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना है की सभी पर कृपा दृष्टि बनाए रखें।
जय भोले, हर हर महादेव!
इफको के 12वें अंतर ईकाई सांस्कृतिक कार्यक्रम की अंतिम और निर्णायक प्रस्तुति के दौरान मैंने अपने उद्बोधन में इफ़को के अध्यक्ष हमारे माननीय श्री दिलीप संघाणी जी @Dileep_Sanghani का हृदय से हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सहकारिता से सामाजिक कल्याण को दिया है। उन्होंने इफ़को के विकास में बहुत ही सराहनीय एंव सकारात्मक रूख रखा है। हम सब की तरफ़ से उनको हार्दिक धन्यवाद। @IUCF25_PARADEEP
आज मुझे माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी @AmitShah से उनके आवास कार्यालय, नई दिल्ली में मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बैठक के दौरान, मुझे माननीय मंत्री को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इफको के समग्र निष्पादन के विषय में जानकारी देने और अपडेट करने का अवसर मिला - जो उनके सक्षम और सक्रिय मार्गदर्शन में सहकार से समृद्धि के विजन का एक दृढ़ प्रमाण है। गुजरात में इफको की कलोल इकाई में बीज अनुसंधान और विकास सुविधा केंद्र की प्रगति से भी मैंने उन्हें अवगत कराया। इसके अतिरिक्त, हमने भारत के विशाल और मजबूत सहकारी नेटवर्क का लाभ उठाकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने और बीमा के बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने की रणनीतियों पर एक सार्थक चर्चा की - एक ऐसा कदम जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और सहकारी समितियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। अपने व्यस्त कार्यक्रम से इस महत्वपूर्ण और अंतर्दृष्टिपूर्ण बैठक के लिए समय निकालने हेतु मैं माननीय मंत्री के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। @MinOfCooperatn@Dileep_Sanghani
इफ़को में हम कर रहे हैं “सहकार से समृद्धि” का सपना और संकल्प साकार। देश की सहकारिता और देश के किसानों के लिये एक साथ हाथ में हाथ मिलाकर चलते हुए आज विश्व पटल पर इफको को शीर्ष पायदान पर बरकरार रखा हुआ है। इफ़को अध्यक्ष श्री दीलीप संघाणी जी @Dileep_Sanghani के सहकारी कौशल व नेतृत्व दे रहा है इफ़को को और मजबूती। हम इफ़को में चल रहे कदम से कदम मिला कर और छू रहे आकाश की ऊंचाइयों को। इफको का सालाना प्रदर्शन इस बात को प्रमाणित करता है। जय सहकार। इफको की नई दिल्ली में आयोजित 54वीं वार्षिक आम सभा की बैठक का एक पल। सभी सहकारी बंधुओं का आभार। @MinOfCooperatn #SahkarSeSamriddhi