LOVE STRETCHES YOUR HEART AND MAKE'S YOU BIG INSIDE....
15 Dec ki shaam ko naazil huaa tha.Sagittarius kahte hai'n log..
अपना_शेर, अपनी_नज़्म, अपनी_ग़ज़ल #🌷
हम तो दस्तूरे मुहब्बत अदा करते रहे
ज़ख़्मे दिल रौशन सदा करते रहे #1
चमन यूँ बर्बाद होता गया
शाख़ से वो गुल जुदा करते रहे #2
सौंप दी उनको निज़ामे गुलसितां
उम्र भर जो ख़ता करते रहे #7
#🌷
कहा रो के सिक्कों ने ऐ वक़्ते दौरा
मुझे वो पुरानी खनक चाहिए
वो नफ़रत की आतिश में जलता नशेमन
नहीं मुझको ऐसी सनक चाहिए
ऐ यार अग़्यार ऐ हम वतन अब
दिलों में न शुबहा न शक़ चाहिए
उम्मीदे वफ़ा संगे दिल से लगाना
इंसा में बीनिश लचक चाहिए
#🌷