I.N.D.I.A. ब्लॉक के परिप्रेक्ष्य और राजनीतिक दिशा पर एक विचार @RahulGandhi के 8जून के भाषण के रूप में सामने आया. उसका स्वागत हुआ तो कुछ विवाद भी उठे. कल The Hindu में @Dipankar_cpiml का एक विचारोत्तेजक लेख छपा है. निस्संदेह पठनीय है:
ममता की TMC के बाद अब उद्धव की शिवसेना भी टूट रही है. अभी तक शिंदे सेना में जाने वाले सांसदों(LS) की संख्या 5 कही जा रही थी पर आज दावा 7 का हो रहा है. उद्धव के पास बचेंगे सिर्फ अरविंद सावंत व अनिल देसाई!संजय राउत अब भी गरज रहे हैं-उद्धव सेना नहीं बंटेगी! पर 'ऑपरेशन' हो चुका है!
अमेरिका को समझौते के लिए ईरान के आगे झुकना पड़ा. ईरान और ईरानी जनता की यह बहुत बड़ी जीत है.19 जून को परिपत्र जेनेवा में जारी होगा.कुछ लोग इसे ट्रंप का 'यू-टर्न' कह रहे हैं. मुझे लगता है, इसे 'डोनाल्ड ट्रंप के होश ठिकाने आये' कहना ज्यादा उपयुक्त होगा!
(चित्र सौजन्य-सोशल मीडिया)
मोहतरमा से अनेक मुद्दों पर मेरी राय नहीं मिलती. पर उनके प्रति सम्मान में कभी कमी नहीं हुई. राहुल गांधी की भी हर बात से मेरी सहमति नहीं. पर कोटा की स्पीच पर तवलीन की आलोचना गलत है. वह 'नीट' सहित विभिन्न परीक्षाओं के छात्रों की सभा थी. अंग्रेजी-हिंदी सब ठीक है!
झारखण्ड विधानसभा में INDIA Block के पास संख्या पूरी थी..फिर भी राज्यसभा की सीट कांग्रेस हार गई! काॅरपोरेट सेक्टर के नामी व्यक्ति और NDA-समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने कांग्रेस के प्रणव झा को हरा दिया. दूसरी सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम जीते!
ये बात समझ में नहीं आती कि ममता बनर्जी जैसी ‘स्ट्रीट फाइटर’ कही जाने वाली नेता ने TMC में इतने सारे फिल्मी चेहरों और अन्य ग़ैर-राजनीतिक लोगों को सांसद-विधायक क्यों बना रखा था. ये सारे सुपर अमीर लोग अब बारी-बारी से ममता को झटक कर भाजपा के दरवाज़े पर दस्तक दे रहे हैं.
एक पत्रकार के तौर पर 40 साल से संसदीय राजनीति के रंग देखता आया हूँ. दल-बदल रोकने के जितने प्रयास हुए,सब नाकाम रहे. कानून में सिर्फ एक प्रावधान जोड़ने की ज़रूरत है: हर दल-बदल/मर्जर से पहले पुरानी पार्टी से चुने व्यक्ति कोअपनी सीट से इस्तीफ़ा देना होगा! दल-बदल फ़ौरन रूक जायेगा!
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को घोषित किया कि फुटपाथ पर पर चलना एक नागरिक का मौलिक अधिकार है. फिर वोट देना एक नागरिक का मौलिक अधिकार क्यों नहीं बनता? सरकार बनाने या हटाने में नागरिक के अधिकार की अनदेखी क्यों?
World Refugee Day (विश्व शरणार्थी दिवस) के मौके पर The Wire में प्रकाशित Dr Kaveri और Jyoti Singh का यह लेख अपनी तथ्यपरकता और सही परिप्रेक्ष्य के कारण पठनीय है. https://t.co/2Ei28nksnN
दिल्ली के एक मशहूर बगीचे में कल इस अद्भुत पेड़ के दर्शन हुए..दिल्ली की उमस-भरी गर्मी में यह अपनी अनोखी हरी पत्तियों के साथ मुस्कराता नज़र आया! इसमें हम मनुष्यों के लिए एक संदेश भी नज़र आया कि अच्छे-बुरे, हर दौर में जीने और अपने अंदर की हरियाली को जिंदा रखने की कोशिश करनी चाहिए!
एक राज्य के 'विश्वविद्यालयों की डिग्री-मार्कशीट में अब ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ रहेग. एक संघी संगठन ने यह बदलाव कराया.
'इंडिया' की जगह 'भारत' लिखने से क्या इन डिग्रियों का महत्व बढ़ जायेगा? अपने विश्वविद्यालयों को वैश्विक स्तर का बनाइये तो समझेंगे, आपके नाम-बदल का कोई फायदा है!
लखनऊ के भीषण अग्निकांड के ये तथ्य कितने डरावने हैं! किस तरह अपने समाज में 'निर्माण' और 'विकास' हो रहा है और यह कैसी तबाही ला रहा है!
https://t.co/mnhV6wuUX3
देश की दो महत्वपूर्ण महिला पत्रकारों: Purnima Tripathi & Suman Gupta से आज हमने 'अयोध्या मंदिर चंदा-चढ़ावा चोरी कांड' के राजनीतिक असर और अन्य सम्बद्ध पहलुओं पर चर्चा की. UrmileshOfficial पर आज 7:35 से.
भाजपा राज में क्लॉक टावर की सुई इसलिए गायब कर दी गई, जिससे कि बंद पड़ी, ठहरी हुई मिल की ओर लोगों का ध्यान न जाए। लाल इमली कभी कानपुर की ही नहीं देश की शान हुआ करती थी, अब वहाँ से मशीनों की नहीं बल्कि वहाँ के मज़दूरों के कराहने की वीरानी आवाज़ आती है।
भाजपा जाए तो बदलाव आए!
मीडिया के सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए मा० कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने साफ़ कर दिया कि बिहार में फ़र्जी एनकाउंटर के नाम पर निर्मम हत्याएं हो रहीं हैं जिनमें पुलिस की भूमिका किसी सड़कछाप गुंडा से कम नहीं।
निर्दोषों की हत्या करना क्या गुंडाराज नहीं है? #Bihar
देशप्रेम, मानवता एवं सत्य के
हमसफ़र हम ‘एक लक्ष्य’ के!
श्री राहुल गांधी जी को सार्थक-सक्रिय जीवन की सद्-कामनाओं के साथ जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
@RahulGandhi@IndiaAllliance
सामाजिक न्याय एवं सुधार के लिए सदैव तत्पर रहने वाले भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता का० नंदकिशोर प्रसाद (जमुना जी) के दुःखद निधन पर नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी ने उनके पार्थिव शरीर को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिवार का ढांढ़स बंधाया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस कठिन समय में संबल दे।
#RJD #bihar