अलीगढ़ में खुशियों वाले घर में पसरा मातम
कुपवाड़ा में गोली लगने से करन चौधरी शहीद 24 नवंबर को होनी थी करन और कल्पना की शादी
कार्ड रिश्तेदारों में बंट चुके थे, लॉज भी बुक था
8 दिन पहले आई दुखद खबर से परिवार बेहाल 17 को घर आने वाले थे करन छर्रा थाना अलीगढ़थाना सिरसा गांव का मामला
🚨 जुल्म की बारिश 🚨
सैंपऊ में एक प्राइवेट विद्यालय है जिसका नाम मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सैंपऊ जिला धौलपुर में है इसके संस्थापक संदीप हैं!
चितौरा निवासी रामनिवास जाटव जिनके पुत्र सुनील है सुनील का पुत्र पियूष उम्र 6 वर्ष कक्षा 1 में पड़ता है..
स्कूल के संस्थापक संदीप ने सुनील के बेटे पीयूष की लकड़ी के फंटे से बे रहमी से पिटाई की है..
इस घटना की मैं घोर निंदा करता हूँ और पुलिस प्रशासन इस मामले में जो भी आरोपी है उनको तुरंत प्रभाव से गिरफ़्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए..
|| @PoliceRajasthan |
#Rajasthan #PoliceInvestigation
पुरुषों का युद्ध, महिलाओं का युद्ध,
लड़कियों का युद्ध,ल़ड़कों का युद्ध।
लात से लात, बात से बात की लड़ाई
लाठियां चटकती चली गई, कहानियां बनती चली गईं
कितने न्यारे लोग बसे हैं भारत के इन गावों में
जहां टुकड़ों के लिए लाठियां तन जाती हैं,
इंच भर जमीन के लिए बंदूकें बोल उठती हैं।
फिर शहरों में दुबके हम लोग इन घटनाओं की मीमांसाा करते हैं कि,
पानीपत की चौथी लड़ाई, बागपत का चाटयुद्ध,
रायबरेली का लट्ठ युद्ध।
ये युद्ध तो कुछ भी नहीं है, इसी रायबरेली में एक युद्ध हुआ था अंग्रेजों के विरुद्ध, नदी के उसपार उग्र किसान थे,
दूरी तरफ बरतानिया की पुलिस फोर्स, बीच में खड़ा एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति दोनों को समझा रहा था कि रुक जाओ लेकिन बूटों की थाप में, लाठियों चटकार में उसकी सुने कौन?
लाठियांं चली,बंदूकें बोलीं, नदी की धारा खून से लाल हो गई।
#Raebareli #UPLandReform
कौशांबी में विष्णु प्रजापति दीवाली के लिए दीया बनाते हैं। मिट्टी के बर्तन पकाने के लिए आग जलाते हैं। उससे जो धुआं उठा वह करीब 200 मीटर दूर एक जज के आवास तक पहुंचा। विष्णु का दावा है कि जज साहब ने चौकीदार के जरिए प्रदूषण फैलाने का मुकदमा करवा दिया। 10 पुलिसवाले पहुंचे और विष्णु के पकते मिट्टी के बर्तनों पर पानी डालकर तोड़ दिया। विष्णु को थाने ले गए। दिन भर बैठाया। फिर कोर्ट में विष्णु को दो घंटे तक खड़ा रखा गया। 1 हजार जुर्माना लगाया।
यह सब कुछ दीवाली के ठीक पहले हुआ, जब विष्णु की कमाई का सबसे मुफीद वक्त होता है। विष्णु की पत्नी पुष्पा का कहना है कि इन चक्करो में पूरा त्योहार बर्बाद हो गया। आखिर हम मिट्टी के बर्तन भी न बनाएं तो क्या करें? हमें इसके अलावा कुछ नहीं आता।
स्थिति यह हो गई कि अब विष्णु की हिम्मत नहीं पड़ रही कि आवा लगाकर मिट्टी के बर्तन पकाएं। हम विष्णु प्रजापति के घर पहुंचे। पूरी रिपोर्ट भास्कर ऐप पर देखिए: https://t.co/Yd7YOXNbQ5
JFK विमान में घुस नहीं गए थे, बल्कि नेहरू जी के साथ एक ही विमान में यात्रा किये थे।
बात 6 नवंबर 1961 की है। न्यूपोर्ट में जॉन एफ कैनेडी के घर पे पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा, ठहरे थे।
वहां से अमेरिकी राष्ट्रपति केनेडी ने नेहरू को presidential प्लेन में बैठाया खुद भी बैठे, कैनेडी की माँ भी साथ थी।
सब लोग एकसाथ वाशिंगटन डीसी पहुंचे, वहां एयरबेस पर कैनेडी ने नेहरू का स्वागत किया, दोनों ने छोटा सा भाषण भी दिया।
उसके बाद हेलिकॉप्टर से राष्ट्रपति भवन white house के लिए रवाना हो गए।
एक बात और जब नेहरू न्यूयॉर्क में थे तो वहां की सड़कों पर लोग लाइन लगाके खड़े थे, इसमें भारतीय तो थे ही साथ दुनिया भर के लोग थे, जो उस व्यक्ति को देखने आए थे जो महात्मा गांधी का उत्तराधिकारी था, वो उस नेहरू को निहारने आये थे जिसका क्रेज पश्चिमी दुनिया के सिर चढ़ कर बोल रहा था।
आज इस देश में जो कुछ भी घट रहा है उस सबके लिए जो जिम्मेदार हैं वो हमारे जवाहरलाल जी हैं।
एक तरफ गांधी की धर्मपरायणता थी, दूसरी तरफ मुस्लिम लीग की हिंसा और हिंदू महासभाईयों की नफरत।
इन सबके बीच एक अकेला जिसने कभी साम्प्रदायिकता के आगे सरेंडर नहीं किया वो थे पंडित नेहरू।
गांधी के समतुल्य अगर इस देश ने किसी को अपनाया तो वो थे नेहरू।
कठोर, जिद्दी, सरल, सहज, लोकदेव, समाजवादी,पंथ निरपेक्ष नेहरू के व्यक्तित्व पर क्या लिखूं सब तो लिखा जा चुका है बस जरूरत है उसे आज की पीढ़ी के सामने लाने की।
साम्प्रदायिक ताकतें गांधी नेहरू के खिलाफ प्रथम दिन से षड्यंत्र कर रही हैं, गांधी की हत्या तक कर दी और अब तो उन हिंसक प्रवृत्तियों को संस्थागत स्वरूप दे दिया गया है।
जिस विचार ने गांधी की निर्मम हत्या की उसी विचार को आज आईडिया ऑफ इंडिया कहा जाता है! जो संगठन गांधी हत्या का संदिग्ध है वो राष्ट्रीयता का ज्ञान बांट रहा है!
आज की पीढ़ी से इतना ही कहना है कि नेहरू चैप्टर नहीं पुस्तक हैं, नेहरू सब्जेक्ट नहीं सिलेबस हैं, नेहरू भारत के लोकतंत्र का इंस्टीट्यूट हैं, उनसे जुड़े रहिए।
उन्हें इस देश और इस भूमि से विमुख मत होने दीजिये। वो हमसे निराश तो अवश्य हैं लेकिन उनकी निराशा तात्कालिक है, उनका स्नेह दीर्घकालिक, उनकी उंगली थामे रहिये।
जय हिंद।
#PMNehruArchive #PtJawaharLalNehru #Nehruji
राजकुमार पाल जी, आपने साबित कर दिया कि इंसान की पहचान उसके परिवार की आर्थिक स्थिति से नहीं, बल्कि उसके संघर्ष, प्रतिभा और कर्मों से होती है, बधाई हो 💐💖🎉🇮🇳
एक साधारण और गरीब परिवार से निकलकर दुनिया के खेल मंच पर अपनी पहचान बनाना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। यह संघर्ष, हौसले, मेहनत और कभी हार न मानने वाले जज़्बे की मिसाल है
उत्तर प्रदेश की मिट्टी के लाल, हॉकी के सितारे श्री राजकुमार पाल जी ने अपनी प्रतिभा और अथक परिश्रम से यह साबित कर दिया कि मंजिलें संसाधनों की मोहताज नहीं होतीं, अगर हौसलों में उड़ान हो तो एक साधारण परिवार का बेटा भी पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा सकता है
आज नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा प्रतिष्ठित 'अर्जुन पुरस्कार-2025' से सम्मानित होना न केवल आपके परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण है
आपकी सफलता उन लाखों गरीब और साधारण परिवारों के बच्चों के लिए उम्मीद की किरण है, जिनकी आँखों में बड़े सपने हैं, लेकिन संसाधनों की कमी है।
आपको इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आप यूँ ही देश का नाम रोशन करते रहें। ❤️🏑
@Rajkumarpal05@JokhanPal
जब सबको अपने जाती का ही CM चाहिए तो सब अपने अपने जाती का प्रदेश बना लो
सारा लफड़ा ही खत्म है
यादव प्रदेश
पाल प्रदेश
ठाकुर प्रदेश
पटेल प्रदेश
ऐसा बना लो ,सबकी जाति का मुख्यमन्त्री तभी बन पाएगा या तो ये कर लो एक जाति CM PM एक बार ही बनेगा तब ऐसा होगा सभी जाति का नंबर आ जाएगा
मुद मंगलमय संत समाजू।
जो जग जंगम तीरथराजू॥
मैं साधु संतों पर विश्वास नहीं करता।
आज सुबह संतों का एक समूह मिला, बड़े अजीब किस्म के लोग थे ये!
किसी से कोई दान दक्षिणा नहीं ले रहे थे, मैं हैरान हुआ कि आजकल धर्म कर्म का मतलब लूटपाट डकैती हिंसा आदि हो गया तो ये किस कटेगरी के बाबा लोग हैं जिन्हें पैसे नहीं चाहिए?
ये अजूबा देखकर मैंने एक बाबा से पूछा कि आपलोग पैसे क्यों नहीं ले रहे हैं? तो उन्होंने कहा कि ये हमारे काम का नहीं है।
मैंने पूछा कि आपलोगों का भोजन पानी कैसे चलता है? बाबा ने कहा कि 4 घर जाते हैं, राम की कृपा हुई तो भोजन पानी मिल जाता है, अन्यथा जो इच्छा नारायण की!
क्या वाकई आज भी इस तरह के निर्मोही बाबा लोग हैं?
🤔
इस समूह के सभी बाबा सूरदास थे,सिर्फ दो लोग थे जो देख सकते थे।
ईमानदारी से बताना जो भगवान राम के मंदिर से चढ़ावा चोरी किया हो वो सनातनी हो सकता है क्या ?
सनातनी तो लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी थी जो हजारों मंदिरों का निर्माण कराया ,बनारस में जब लोक माता का मूर्ति और घाटों को थोड़ा जा रहा था उसका विरोध समाजवादी पार्टी और माननीय अखिलेश यादव जी ने किया
2027 के चुनाव में मंदिर बीजेपी के पाले से निकलकर PDA के पाले में आ जाएगा
जिस तरह से समाजवादी पार्टी के नेता मंदिर के मुद्दे पर मुखर हो रहे है लड़ाई सच्चे सनातनी की होने वाली है
कौन सच्चा सनातनी ?
@palshyamLalsp@yadavakhilesh
जो समाज राजनीति में अछूत था, आज उसकी चर्चा होने लगी है, लोगों को श्यामलाल पाल जी चिंता हो रही है कि उन्हें मुख्यमंत्री पद मिलेगा या उपमुख्यमंत्री पद या मंत्रीपद भी नहीं मिलेगा?
खैर जो भी हो लेकिन ये चर्चा अच्छी है।
मान्यवर कांशीराम जी ने कहा था कि "कुर्सी पर बैठने वाले नहीं बन सकते तो कुर्सी को झकझोरने वाले ही बन जाओ"
#ShyamLalPal #SamajwadiParty
इस चुनाव से पहले मैंने कभी ब्राह्मण समाज को नहीं देखा लिखते और बोलते की पाल (गडरिया) समाज का मुख्यमंत्री बनना चाहिए
चलो त्रिपाठी आप ऐसा सोच रहे है की पाल जी को बड़े मंत्रालय नहीं मिलेगा सपा सरकार में लेकिन पाल समाज को भरोसा इस बार बड़े मंत्रालय और सरकार में अच्छा पॉवर भी मिलेगा पाल जी को
सवाल बीजेपी से 10 साल की सरकार में क्या दिया समाज को
अभी तक यूपी के इतिहास में BSP ने पाल समाज को एक साथ 5 मंत्री दि थी
पूरा विश्वास है PDA सरकार में भी पाल समाज को बड़े मंत्रालय और पावर दिया जाएगा
एक शानदार ट्रेन का दुखद अंत
प्रयागराज नई दिल्ली के बीच एक ट्रेन चलती थी हमसफर एक्सप्रेस। इस रूट की अद्वियीत ओवरनाइट रेलगाड़ी, जो हमेशा टाइम पर चलती थी और 20-25 मिनट पहले नई दिल्ली या इलाहाबाद पहुंचा देती थी।
लेकिन अब इस ट्रेन को बरबाद कर दिया गया है, इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि इसकी पंचुएलिटी थी उसी को समाप्त कर दिया गया। अब ये ट्रेन नई दिल्ली से 2 घंटे या उससे अधिक देर से चलाई जाती है।
इस ट्रेन की खासियत ये थी कि नई दिल्ली से चलती थी तो सीधे इलाहाबाद रुकती थी, बीच में कोई कमर्शियल स्टॉप नहीं होता था। लेकिन पिछले 3 महीने में इस ट्रेन को पंचर कर दिया गया। ओरिजिन प्वाइंट पर ही 2 से 3 घंटे तक लेट कर दिया गया है।
पता है क्यों?
क्योंकि Humsafar Express वंदे भारत से ज्यादा पंचुअल थी, वंदे भारत स्लीपर नई दिल्ली इलाहाबाद 7.30 घंटे में पहुंचाने का दावा करती है, किराया बहुत हाई, जबकी हमसफर एक्सप्रेस 7 घंटे या कभी कभी उससे कम में भी दिल्ली या इलाहाबाद पहुंचा देती थी कम किराए में।
वंदे भारत स्लीपर को नई दिल्ली-इलाहाबाद की बेस्ट ओवरनाइट ट्रेन बनाने के लिए हमसफर एक्सप्रेस जैसी शानदार ट्रेन की रीढ़ तोड़ दी। पहले ये ट्रेन रात में 10:30 बजे चलती थी, लेकिन अब कोई ठिकाना नहीं है, कब चलेगी कब पहुंचेगी
इलाहाबाद नई दिल्ली के बीच इस ट्रेन की शुरुआत 2010 में हुई थी, तब ये दुरंतो एक्सप्रेस के नाम से चलती थी, प्रयागराज एक्सप्रेस से थोड़ा अधिक किराया लगता था लेकिन उसके बाद भी मिड रेंज में प्रीमियम ट्रेन जैसी थी। कुछ ही महीनों में दुरंतो एक्सप्रेस बेस्ट ओवरनाइट ट्रेन बन गई।
ये ऐसी ट्रेन थी कि लोग रात में खान पीना करके इलाहाबाद से निकलते थे, सुबह दिल्ली में अपनी ड्यूटी पर पहुंच जाते थे। मैंने तो कितनी परीक्षाएं दी हैं इसी ट्रेन से सफर करके, एक दम टाइम,इवेन बिफोर टाइम।
2019 में दुरंतो का नाम बदलकर हमसफर एक्सप्रेस कर दिया गया। साथ ही नियम बना कि एक दिन नई दिल्ली चलेगी अगले दिन आनंद विहार से।जब आनंद विहार से चलेगी तो कानपुर में कमर्शियल स्टाप होगा।
रिशेड्यूल रिनेम के बाद भी ट्रेन का मूल चरित्र यानी की पंचुएलिटी बरकरार रही, अपवादों को छोड़ दें तो कभी लेट नहीं हुई। लेकिन अब वंदे भारत को बेस्ट ओवरनाइट ट्रेन बनाने के चक्कर में इस मिड रेंज ट्रेन को बरबाद कर दिया गया।
वंदे भारत बहुत ही ओवर रेटेड ट्रेन है,दिल्ली इलाहाबाद का जो सफर 3A में 1200 रुपये के अंदर हो जाता था उसके लिए अब 1600 या उससे अधिक देना पड़ रहा है।
एक ट्रेन को खत्म करके क्या हासिल हुआ?
@RailMinIndia@AshwiniVaishnaw
#IndianRailways #HumsafarExpress
अखिलेश यादव इसीलिए सबसे अलग हैं।
एक जिंदा दिल, संजीदा नेता ऐसा ही होता है।
नेतानगरी में तो लोग काम निकलने के बाद भूल जाते हैं, लेकिन अखिलेश ने न सिर्फ उस अप्रत्याशित आर्थिक आपातकाल में खजांची परिवार की मदद की बल्कि हर साल उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं।
उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च खुद उठाते हैं, सुख दुख में परिवार के साथ खड़े रहते हैं। अगर इन्हें पता चल जाता है कि खजांची बीमार है या कोई आर्थिक संकट है तो आगे बढ़कर मदद कर देते हैं।
इसी देश और प्रदेश में हमने कितनी बार देखी है नेताओं की नंगई, लेकिन ये नेता विशेष है,शायद इसीलिए इनका नाम अखिलेश है।
#AkhileshYadav #Khajanchi #नोटबंदी
नवंबर 2016 में कानपुर देहात के एक बैंक की कतार में खजांची का जन्म हुआ था, जब उसकी मां सर्वेशा देवी वहां पैसे निकालने गई थीं. इस घटना की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बच्चे का नाम ‘खजांची’ रखा था.
समाजवादी पार्टी हर साल धूमधाम से खजांची का जन्मदिन मनाती है और उसकी पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठा रही है. खजांची अब 10 साल का हो गया है, हर साल की तरह अबकी बार भी अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकाल में उसका जन्मदिन मनाया..सपा प्रमुख सहित सभी सपा नेताओं ने खजांची को भर भर कर नेग दिए.
#AkhileshYadav #Lucknow #Demonetisation