माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी द्वारा मातृशक्ति की भावना को सम्मान देते हुए जिउतिया व्रत की छुट्टी की तिथि में बदलाव कर अब 3 अक्टूबर को विद्यालयों में अवकाश का निर्णय लिया गया।
#BiharEducationDept
विज्ञापन संख्या-15/2026 के अंतर्गत चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत शिक्षा विभाग, बिहार में विद्यालय अध्यापक के 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया 25.09.2026 से प्रारंभ होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26.10.2026 तथा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25.10.2026 निर्धारित है। विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट https://t.co/BYs3bdyyoS पर उपलब्ध है।
#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #BPSCNotification #TRE4 #TRE #TeacherRecruitment #BiharTeacher
बिहार में आदेशपाल से लेकर सचिव तक राज्य सरकार के कर्मचारियों को 7वें वेतनमान के अनुरूप वेतन, ग्रेड-पे और लेवल का लाभ मिल रहा है, तो फिर शिक्षकों को इससे वंचित क्यों रखा जाए?
जब शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया है, तो केवल नाम के लिए राज्यकर्मी का दर्जा देने से क्या फायदा, यदि उन्हें राज्य कर्मियों के समान वेतनमान और वित्तीय अधिकार ही नहीं मिलेंगे?
शिक्षकों को आश्वासन नहीं, समान वेतनमान और उनका वास्तविक हक चाहिए।
#BiharTeachersNeed7thPay
शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएँ एवं शिक्षा के क्षेत्र में बिहार सरकार के प्रमुख संकल्प।
1. शिक्षकों के बेहतर प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास के लिए "शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय" की स्थापना की जाएगी।
2. वित्त रहित शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग से वेतनमान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
3. Microsoft, Google एवं Sarvam AI जैसी अग्रणी तकनीकी संस्थाओं के सहयोग से बिहार में आधुनिक AI इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा तथा शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
4. बिहार के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य में BHU (Banaras Hindu University) का सेंटर स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
5. मदरसा एवं संस्कृत बोर्ड के शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान जारी कर दिया गया है, ताकि शिक्षकों को समय पर उनका पारिश्रमिक प्राप्त हो सके।
#BiharEducation #SamridhBihar #TeacherTraining #DigitalEducation #AIInEducation
#ViksitBharat
विज्ञापन सं.-14/2026, चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अन्तर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल- 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की निर्धारित प्रक्रिया, जो दिनांक - 01.09.2026 से प्रस्तावित है, प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण स्थगित किया जाता है।
उक्त विज्ञापन से संबंधित तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #BPSCNotification #TRE4 #TRE #TeacherRecruitment #BPSCTRE4
जब सभी विभाग अपने कर्मचारियों को उचित वेतनमान दे सकती है तो शिक्षा विभाग जिसके मूलतः कर्मचारी शिक्षक है उनको सातवें वेतनमान से वंचित क्यों रखा जा रहा है
#BiharTeachersNeed7thPay
माननीय शिक्षा मंत्री @mkrtiwari_bjp जी का कहना है कि 31 अक्टूबर तक शिक्षकों के सभी समस्याओं का समाधान कर देंगे। शिक्षकों की सबसे बड़ी समस्या 7वें वेतनमान का है। इसे पूर्ण करने की कृपा करें।
#BiharTeachersNeed7thPay
शिक्षकों का अधिकार है पूर्ण वेतनमान। सरकार को अभिलंब इस पर विचार करना चाहिए। अन्यथा सभी शिक्षक संघ एकजुट होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
#BiharTeachersNeed7thPay
सभी राज्य कर्मियों के समान बिहार के राज्यकर्मी शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ देना आवश्यक है। @samrat4bjp और @mkrtiwari_bjp जी से अनुरोध है कि जल्द से जल्द सातवें वेतनमान की घोषणा करें।
#BiharTeachersNeed7thPay