#आपके कार्यशैली से सारा शिक्षक समाज ऊब गया है।न आपसे ट्रांसफर हो रहा ,न आपसे वेतनमान दिया जा रहा कोई काम समय सीमा के अंदर नहीं हो रहा ।तो कहे के आप इतना बड़ा पद लिए है।स्वेक्षा से छोड़ दीजिए।आप धैर्य की परीक्षा मत लीजिए।
जिस राज्य का शिक्षा मंत्री इतना नकारा,झूठा,फ़रेबी,बड़बोला और अटेंसन सीकर हो उस राज्य का शिक्षा का बेड़ा ग्रक होना ही है। अभी तक मीडिया बाईट में जितने वादे किए है एक भी निभा नहीं पाए है।
दशकों से एक स्कूल में जमे शिक्षकों को ट्रांसफर नहीं कर पाए।ये वही शिक्षक हैं जो पढ़ाने की जगह राजनीति करते हैं और पढ़ाने वाले शिक्षक को पढ़ाने भी नहीं देते हैं। किसी स्कूल में जरूरत से कहीं अधिक शिक्षक है जो बैठ कर मक्खी मारते हैं और किसी में एक दो शिक्षक के सहारे स्कूल चल रहे हैं। इन्होंने सरप्लस शिक्षकों का आवेदन ले भी लिया लेकिन अभी तक ट्रांसफर नहीं कर पाए। शिक्षा मंत्री को देखकर मुझे खट्टा मीठा फ़िल्म का जॉनी लिबर याद आ जाता है जो बात बात पर कहता है अभी ठीक करके देता हूँ पर कभी ठीक नहीं कर पाता है। शिक्षकों के नाम पर वेतन घोटाला किया डीपीओ और डीईओ ने मिलकर और वेतन रोका गया शिक्षकों को। पूरे लाइफ में इतना बड़बोला शिक्षा मंत्री नहीं देखा जो अपने विभाग से कॉर्डिनेट किए बिना ही मीडिया में सस्ती लोकप्रियता के लिए कुछ भी बोल देता है जिससे उसे तारीफ़ मिले। जिस विभाग का शिक्षा मंत्री ही ऐसा हो उस विभाग के स्टाफ के क्या कहने।
स्थानांतरण में न्याय चाहिए, सिर्फ नीति नहीं!
दिसंबर 2024 में आवेदन करने के बावजूद हजारों शिक्षक स्थानांतरण का लाभ नहीं पा सके। अब नीति–2026 में ऐसे शिक्षकों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, जिन्हें आज तक एक बार भी स्थानांतरण का अवसर नहीं मिला।
इसी मांग को लेकर BRVAS के प्रदेश महासचिव श्री पी.एस. ठाकुर ने माननीय शिक्षा मंत्री को पत्र सौंपकर अतिरिक्त प्राथमिकता, अविवाहित महिला शिक्षिकाओं को विशेष अंक तथा संशोधित स्थानांतरण कार्यक्रम जारी करने की मांग की है।
कल 4 नवंबर की महत्वपूर्ण बैठक में भी स्थानांतरण का मुद्दा प्रमुखता से उठेगा।
हमारी मांग स्पष्ट है—जो वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें न्याय मिले। किसी का अवसर छिने नहीं, लेकिन किसी की उम्मीद भी अधूरी न रहे।
BRVAS शिक्षक हितों की आवाज उठाता रहेगा!
#TeacherTransfer2026 #BRVAS #BiharTeachers #शिक्षकस्थानांतरण #शिक्षकएकता
माननीय शिक्षा मंत्री @mkrtiwari_bjp जी महीनों से लंबित स्थानांतरण प्रक्रिया अविलंब पूर्ण कराने की कृपा करें।
स्थानांतरण का सारा प्रक्रिया ऑनलाइन होना है अगर विभाग चाहे तो यह मात्र 20 दिनों में संभव हो सकता है ।
लाखों शिक्षकों को आपसे उम्मीद है सर 🙏
@BiharEducation_@btetctet
📢 आचार संहिता समाप्त, अब सरकार अपनी चुप्पी तोड़े!
स्थानांतरण और वेतनमान पर अब सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
आखिर क्यों सरकार ऐसे सपने दिखाती है, जिन्हें पूरा करने में इतनी देरी हो रही है?
सरकार के लिए स्थानांतरण केवल एक नीति हो सकती है, लेकिन शिक्षकों के लिए यह अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जीने की एक उम्मीद की किरण है।
किसी शिक्षक के लिए अपने परिवार से दूर रहना, बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की देखभाल और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाना कितना कठिन होता है, यह केवल वही शिक्षक समझ सकता है जो इस परिस्थिति से गुजर रहा है।
वहीं दूसरी ओर, वेतनमान केवल आर्थिक मांग नहीं, बल्कि शिक्षक के सम्मान, भविष्य और आर्थिक सुरक्षा का सवाल है।
अब जब आचार संहिता समाप्त हो चुकी है, तो सरकार को चाहिए कि वह स्थानांतरण और वेतनमान पर अपनी चुप्पी तोड़े।
शिक्षक समाज को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्पष्ट निर्णय और समयबद्ध कार्रवाई चाहिए।
BRVAS की सरकार से मांग है:
✊ स्थानांतरण की लंबित प्रक्रिया पर स्पष्ट निर्णय लिया जाए।
✊ जिन शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं हो पाया है, उन्हें प्राथमिकता दी जाए।
✊ सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतनमान की मांग पर ठोस पहल की जाए।
✊ शिक्षकों के भविष्य से जुड़े निर्णयों में अनावश्यक देरी बंद हो।
शिक्षक केवल विद्यालय में बच्चों को शिक्षा नहीं देता, बल्कि अपने परिवार और समाज के भविष्य को भी संवारता है।
अब शिक्षकों की उम्मीदों को और इंतजार में मत रखिए।
सरकार से आग्रह है कि शिक्षकों की भावनाओं को समझते हुए स्थानांतरण और वेतनमान पर जल्द सकारात्मक निर्णय ले।
✊ शिक्षक एकता जिंदाबाद!
📚 BRVAS — एकता • अधिकार • सम्मान
✍️ अनीश सिंह
प्रदेश अध्यक्ष
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS)
#BRVAS #शिक्षक_स्थानांतरण #वेतनमान #शिक्षक_सम्मान #शिक्षक_एकता #बिहार_शिक्षक
*कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से शानदार जीत दर्ज कर नवनिर्वाचित माननीय विधान पार्षद श्री एन.के. यादव जी से आज शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।*
*इस अवसर पर बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS) की ओर से शिक्षकों की प्रमुख मांगों—सातवाँ वेतनमान, स्थानांतरण, ई-शिक्षाकोष से संबंधित समस्याएँ, क्षतिपूर्ति अवकाश एवं सेवा संतुष्टि को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।*
*इस मुलाकात में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. सैफ अली, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सह जिला महासचिव सोनू कुमार, खगड़िया जिला अध्यक्ष महताब आलम एवं कुमार शिवम भी उपस्थित रहे।*
*आशा है कि माननीय विधान पार्षद महोदय शिक्षकों की इन न्यायसंगत मांगों को सदन में प्रमुखता से उठाएंगे।*
#आचारसंहिता खत्म हो गया। बाढ़ और आचार संहिता का बहाना का परिणाम आपके सामने है।टेबल पर रखी फाइल का निपटारा जल्द से जल्द करे। बाढ़ का बहाना, आचारसंहिता का बहाना, जनगणना का बहाना, पंचायत चुनाव का बहाना, बोर्ड की परीक्षा का बहाना।अब नहीं चलेगा।
#टेबल पर रखी फाइल का निष्पादन जल्द शुरू किया जाए।जितने वाले को बधाई,हारने वाले को विचार करने की जरूरत।हार जीत तो अपने कार्य का ही एक परिणाम है जिससे सीखने की जरूरत है।कार्य को आगे बढ़ाया जाए।सभी शिक्षक इंतजार कर रहे है।
#Transfer#vetanman@Anish97098@mkrtiwari_bjp @BiharEducat
#हार जीत लगा रहता है।जो हार गए शायद वोटर्स उन पर विश्वास भी जता पाए।हरे हुए प्रत्याशी को और मेहनत करने की जरूरत है।भाषण नहीं विश्वास जीतिए।चलिए अब समय आ गया है कि अपना कार्य को पूरा किया जाए।
ट्रांसफर,वेतनमान
@Anish97098@psthakur96
चुनाव समाप्त हो चुका, माननीय शिक्षा मंत्री जी अब उम्मीद है की 50 हजार शिक्षकों के ट्रांसफर की फाइल जो आपके टेबल पर पडी है। उसकी सूची अचार संहिता खत्म होते ही जारी हो,और समान्य ट्रांसफर का आवेदन जल्द शुरू किया जाए।
30 अक्टूबर के बाद शिक्षकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरेगा सरकार? अब वादों को पूरा करने की बारी है!
आचार संहिता समाप्त होने के बाद अब बिहार के लाखों शिक्षक सरकार की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।
शिक्षा मंत्री जी ने कहा था कि उनके MLC के जीतने पर 50 हजार शिक्षकों की ट्रांसफर फाइल पर हस्ताक्षर करेंगे, सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी और वेतनमान के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।
अब देखना यह है कि कितने MLC जीतते हैं और शिक्षकों से किए गए इन वादों को पूरा करने की दिशा में सरकार कितनी तेजी से कदम उठाती है।
शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग सरकार के खिलाफ खड़ा था, लेकिन बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS) ने सोच-समझकर, विचार-विमर्श के बाद लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय लिया। सत्ता पक्ष के प्रति शिक्षकों के जिस वर्ग का समर्थन था, BRVAS ने उस भरोसे को कायम रखते हुए अपनी भूमिका निभाई।
अब हमारी अपेक्षा है कि सरकार भी शिक्षकों के भरोसे का सम्मान करे और उनके वर्षों से लंबित मुद्दों पर ठोस निर्णय ले।
BRVAS का रुख बिल्कुल स्पष्ट है—हमने भरोसा किया है, अब सरकार को अपना वादा निभाना होगा।
हम ट्रांसफर और वेतनमान के मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। शिक्षकों के हित में जो भी लोकतांत्रिक, संवैधानिक और संगठनात्मक कदम उठाने की जरूरत होगी, BRVAS उठाएगा।
विशेष रूप से पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, गया, औरंगाबाद, सारण और सीवान सहित उन जिलों के शिक्षक साथियों के लिए हमें और अधिक मेहनत करनी है, जहां स्थानांतरण का लाभ अपेक्षाकृत कम शिक्षकों को मिला है।
हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—
✅ लंबित ट्रांसफर सूची जारी हो।
✅ सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो।
✅ वेतनमान के लिए कमेटी गठित हो।
✅ शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।
BRVAS न किसी के अंधसमर्थन में है, न किसी के अंधविरोध में। हमारा सबसे बड़ा पक्ष बिहार के शिक्षक हैं।
हमने भरोसा किया है, अब सरकार की बारी है।
वेतनमान भी चाहिए, ट्रांसफर भी चाहिए—शिक्षकों के अधिकारों के लिए BRVAS का संघर्ष जारी रहेगा!
✊ एकता • अधिकार • सम्मान
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS)
#BRVAS #BiharTeachers #TeacherTransfer #सामान्य_स्थानांतरण #लंबित_ट्रांसफर #वेतनमान #बिहारशिक्षक #शिक्षकएकता #शिक्षकों_के_अधिकार
@JeevanKumarBjp
📢 अंतरजिला ट्रांसफर का इंतजार आखिर कब तक?
पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, सारण, सीवान, गया और औरंगाबाद सहित बिहार के कई जिलों के अधिकांश शिक्षक ऐसे हैं, जिनका एक बार भी ट्रांसफर नहीं हुआ है। ये शिक्षक लंबे समय से अंतरजिला स्थानांतरण की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
किसी के परिवार से दूरी है, तो कोई अपने बच्चों की पढ़ाई और माता-पिता की देखभाल को लेकर परेशान है। किसी की वर्षों की प्रतीक्षा अब निराशा में बदल रही है।
शिक्षकों की मांग स्पष्ट है—
✅ लंबित ट्रांसफर सूची जल्द जारी हो।
✅ अंतरजिला स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाए।
✅ सामान्य स्थानांतरण के लिए आवेदन का अवसर दिया जाए।
✅ सभी पात्र शिक्षकों को पारदर्शी एवं न्यायसंगत अवसर मिले।
शिक्षक केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि किसी परिवार का बेटा, बेटी, पति, पत्नी और अभिभावक भी हैं। उनकी पारिवारिक परिस्थितियों और मानवीय जरूरतों को समझना भी जरूरी है।
सरकार से आग्रह है कि शिक्षकों की इस गंभीर समस्या पर संवेदनशीलता के साथ विचार करे और स्थानांतरण को लेकर स्पष्ट निर्णय ले।
अब इंतजार नहीं, समाधान चाहिए!
लंबित ट्रांसफर सूची जारी करो, सामान्य एवं अंतरजिला ट्रांसफर का रास्ता साफ करो!
#BiharTeachers #TeacherTransfer #अंतरजिला_ट्रांसफर #लंबित_ट्रांसफर #सामान्य_स्थानांतरण #BiharTeacherTransfer #BRVAS #शिक्षक_एकता #शिक्षक_अधिकार
@BiharEducation_ CTET appearing ko mauka milna chahiye .stet ko mil gya hai ye chhatro ke sath anyay https://t.co/BoogHziK5Q par jaldi se jaldi letter nikalna chahiye vibhag ko.
@BiharEducation_ CTET appearing ko mauka milna chahiye .stet ko mil gya hai ye chhatro ke sath anyay https://t.co/BoogHziK5Q par jaldi se jaldi letter nikalna chahiye vibhag ko.