चुनाव को लेकर सीधी-सरल मांग:
- आधार कार्ड को वोटिंग से जोड़ा जाए।
- काग़ज़ या प्लास्टिक की जगह ‘मेटल कार्ड’ बनाए जाएं जिससे नक़ली न बन सकें।
- उँगलियों के निशान या आँख से होनेवाली बायोमेट्रिक्स पहचान को अपनाय��� जाए क्योंकि ये किसी दो व्यक्ति के समान नहीं होते हैं, इसीलिए भाजपा नक़ली वोटिंग नहीं करा पायेगी।
बड़ी ख़बर-
बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने गोरखपुर-फैजाबाद एमएलसी सीट पर जमकर धांधली का आरोप लगाते हुए पुर्नमतगणना कराने की मांग की।
उन्होंने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी में इस धांधली का पूरा ब्योरा दर्ज किया है।
कैसे मतगणना में खेल किया गया, कैसे हाथ से लिखकर वोटों की वरीयता बदली गई। सबका विस्तार व���र ब्योरा दर्ज है।
योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा वाली इस सीट में जिस लेवल की धांधली के आरोप लग रहे हैं, वो अपने आप में इतिहास है।
हर तरफ एक ही शोर है कि इतने जोड़तोड़ के बावजूद महज 307 वोटों से मिली ये जीत लोकतंत्र का मज़ाक है?
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 28.10.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने विधान परिषद के शिक्षक खंड एवं स्नातक खंड चुनाव में जीत पर समाजवादी पार्टी के विजयी प्रत्याशियों, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बहुत-बहुत बधाई दी। श्री यादव ने कहा कि जीत के साथ ध्यान रहे कि शांति से इसे सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुँचाना है। कोई हो-हल्ला या जुलूस नहीं निकालना है, जिससे भाजपाई हमारे बीच घुसकर माहौल को बिगाड़ न पाएँ और हम पर हुड़दंग करने का आरोप न लगा पाएँ। हमें हर तरह के षड्यंत्र और झूठे आरोपों से बचना है, क्योंकि सामने विधानसभा चुनाव है। भाजपा गुंडागर्दी की साजिश करके कभी भी हमारी छवि बिगाड़ सकती है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम सभी लोगों का अभिनंदन स्वयं करेंगे और हो सका तो आपके क्षेत्र में आकर करेंगे। इस बीच आप सभी जीते हुए एमएलसी, उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए, जिन्होंने इस जीत में आपका समर्थन-सहयोग करके आपको जिताया है। हम ऐसे सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों का भी सम्मान करेंगे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में गुण्डागर्दी, बेईमानी, चोरी और धांधली भाजपा की पहचान बन चुकी है। इसके बगैर भाजपा चुनाव नहीं जीत सकती क्योंकि जनता पूरी तरह से भाजपा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट भाजपाई और उनके षड्यंत्रकारी संगी-साथी व संलिप्त अधिकारी एमएलसी चुनाव जीतने के लिए जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए हैं। डॉ. संजयन त्रिपाठी को हराने की साजिश सबके सामने खुल गई है। डॉ. संजयन त्रिपाठी को मतगणना में घपला करके हराने का कारण सिर्फ ये नहीं है कि वो सपा के उम्मीदवार हैं बल्कि इसके पीछे ‘हाता नहीं भाता’ मुख्य कारण है।
श्री यादव ने कहा कि राजनीति के मामले में भाजपा पातालमुख�� हो चुकी है। इतनी बड़ी जालसाजी के बाद जनता को ये समझ आ गया है कि भाजपा दरअसल हर सीट पर हारी है। भाजपाई वोट से नहीं खोट से जीतते हैं। डॉ. संजयन त्रिपाठी जी का जिस प्रकार उत्पीड़न किया गया है, उसे उनका पूरा समाज देख रहा है। गोरखपुर शिक्षक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याषी डॉ. संजयन त्रिपाठी और आगरा शिक्षक क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल के आँसू उनका समाज और प्रदेश का कोई शिक्षक नहीं ��ूलेगा। शिक्षकों को भाजपा में अपमान के सिवा कुछ और नहीं मिला है। शिक्षकों से चारा इकट्ठा करने तक का जो निकृष्टतम अवांछित काम करवाने का षड्यंत्र किया गया, उसे हर शिक्षक हमेशा याद रखेगा और 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराकर अपना ‘गुरु संकल्प’ पूरा करेगा। भाजपा की चार सौ बीसी, चार सौ तीन सीटों पर नहीं चलेगी। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. संजयन त्रिपाठी जी और उनके समाज के साथ हो र��े हर अन्याय और उत्पीड़न के विरुद्ध, भाजपा के खिलाफ साथ में खड़े हैं और खड़े रहेंगे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के आगरा शिक्षक क्षेत्र के नव निर्वाचित विधान परिशद सदस्य डॉ. आकाश अग्रवाल के साथ भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने जिस प्रकार आँखों में आँसू लाने व कपड़े फाड़ने का दुर्व्यवहार किया है, उससे समस्त अग्रहरि समाज ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ होकर बेहद आहत है। आज अग्रहरि समाज अपने को ठगा व पीड़ित-उत्पीड़ित महसूस कर रहा है, और ‘जो पीड़ित, वो पीडीए!’ ही हमारा नारा है। उन्होंने कहा कि पीडीए में ‘ए’ का मतलब अब तो अग्रवाल-अग्रवंशी’ भी है।
श्री अखिलेश यादव न��� कहा कि जब समस्त अग्रवाल समाज हमारे साथ आ गया है तो हमें लग रहा है कि हमारी ताकत कई गुना बढ़ गई है। शैक्षिक व व्यावसायिक रूप से सशक्त इतने महत्वपूर्ण समाज के साथ आने से, हमारा जनाधार और मनोबल और भी बढ़ गया है। अब पीडीए की लड़ाई सच में 5 फीसदी भाजपाई बनाम 95 फीसदी पीडीए की हो गई है। उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के आदर्श कल भी हमारे प्रकाश स्तंभ थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में काउंटिंग रोक दी गई है। अपनी हार देख कर प्रशासन का दुरुपयोग कर रही भाजपा।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, काउंटिंग पुनः चालू की जाए। निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित हो।
@ecisveep@ceoup@deo_varanasi
वाराणसी में एमएलसी चुनाव में हार से हताश भाजपा की हालत ख़राब है। लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फ़ोन नहीं उठा रहे हैं।
सच तो ये है कि भाजपा यूपी एमएलसी चुनाव में ऑल आउट हो गई है।
आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, अब प्रशासन द्वारा काउंटिंग रोके जाने की सूचना है।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित हो।
@ecisveep@ceoup
भाजपा, चुनाव आयोग और प्रशासन के त्रिगुट ने चुनावी घपले का त्रिस्तरीय पाठ्यक्रम बना रखा है:
- चुनाव पूर्व वोटर लिस्ट का घपला
- चुनाव के दौरान अपने लोगों से फ़र्ज़ी मतदान करवाना व विपक्ष को हर दमख़म तथा वोटर लिस्ट में नाम आदि के मिलान न होने के नाम पर वोट डालने से रोकना
- चुनाव की गणना और परिणाम का घपला
भाजपा ‘चुनावी गिरोह��� है।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 25.10.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन’ से भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। भाजपा इतना डर गयी है कि नकली पोस्टर’ लगा रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा क�� उत्तर प्रदेश के म्युनिसिपल उच्चाधिकारियों को निलंबित कर देना चाहिए क्योंकि कुछ लोग बिना पैसा जमा किये सरेआम पोस्टर लगवा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। या तो इसका आधार भ्रष्टाचार है या शासन का दबाव। इन अज्ञात पोस्टरों को जब चोरी-छिपे लगाया जाता है तो स्थानीय राजस्व की हानि भी होती है, क्योंकि ऐसे पोस्टर बिना शुल्क के लगाए जाते हैं क्योंकि अगर शुल्क का आधिकारिक रूप से भुगतान कि���ा गया तो भुगतान की रसीद भी काटनी पडेगी, ऐसे में स��जिशकर्ता का नाम बाहर आ जाएगा और वो पकड़ा जाएगा। राजस्व की इस हानि का खामियाजा संबद्ध अधिकारियों से भरवाना चाहिए और उनके खिलाफ जाँच बैठाकर निलंबित भी कर देना चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि ऐसी जितनी भी घटनाएं हो रहीं हैं हम उनका तारीखवार रिकार्ड रख रहे हैं और ये रिकॉर्ड भी रख रहे हैं कि इस समय कौन सा अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार था। पीडीए सरकार आ रही है अब वही इन भ्रष्ट अधिकारियों का सारा कच्चा-च��ट्ठा खोलेगी। ईडी-सीबीआई से लेकर ईओडब्लू तक सबको सक्रिय करके, इन सब भ्रष्ट अधिकारियों का पक्का हिसाब-किताब किया जाएगा।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
उप्र व देश-दुनिया का संपूर्ण ‘अग्रवाल समाज’ ये आँसू देखकर बेहद आहत है। शिक्षक/स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल जी को हराने के लिए भाजपाइयों, उनके संगी-साथियों व अधिकारियों ने मिलकर चुनावी घपलों की सारी हदें पार कर दीं, जिससे प्रताड़ित, दुखी व अपमानित होकर डॉ. आकाश अग्रवाल जी एक ऐसा फ़ैसला लेने की घोषणा कर रहे हैं, जिससे उनकी तरह संपूर्ण ‘अग्रवाल समाज’ भी व्यथित हो गया है।
समय आने पर हम डॉ. आकाश अग्रवाल जी को यथोचित सम्मान और स्थान देकर संपूर्ण ‘अग्रवाल समाज’ के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना करेंगे।
चुनाव के लूटेरे इन दग़ाबाज़ भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों की भ्रष्ट सत्ता अब और नहीं चलेगी। जनता अब इनकी जड़ में मट्ठा डाल दे��ी।
भाजपा किसी की सगी नहीं है।
हम डॉ. आकाश अग्रवाल जी और संपूर्ण अग्रवाल समाज के साथ हैं।