1971 के भारत-पाक युद्ध में अद्वितीय वीरता, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का इतिहास रचने वाले परमवीर चक्र से अलंकृत फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
उनका अमर बलिदान, अदम्य पराक्रम और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण प्रत्येक भारतीय को मातृभूमि की सेवा और राष्ट्रभक्ति के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
आज आवास पर कुर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद के सदस्यों से हरेला पर्व की शुभकामनाएँ एवं बधाई प्राप्त हुई। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराएँ हमारी अमूल्य धरोहर हैं। आइए, अपने लोकपर्वों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लें।
आज मसूरी एवं हाथीबड़कला, देहरादून में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा में सम्मिलित होने और महाप्रभु जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र एवं माता सुभद्रा जी के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्रद्धालुओं के भक्तिमय 'जय जगन्नाथ' के जयघोष से पूरा वातावरण अत्यंत दिव्य और अलौकिक हो उठा। महाप्रभु से यही प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे और सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं अटूट समृद्धि से परिपूर्ण हो।
आज टिहरी जनपद के जौनपुर स्थित ग्राम परोगी में हरेला के उपलक्ष्य में आयोजित "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वृक्षारोपण किया तथा ग्रामवासियों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व 'हरेला' के उपलक्ष्य में उद्यान विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यव्यापी पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया तथा किसान भाइयों एवं क्षेत्रवासियों को फलदार पौधे वितरित किए। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में 11 लाख से अधिक फलदार, सगंध एवं औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती @harbans_kapoor जी भी उपस्थित रहीं।
आज मसूरी नगर पालिका भवन में मसूरी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की।
सभी साथियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "सबका साथ, सबका विकास" के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, प्रकृति के प्रति हमारी आस्था एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के प्रतीक लोकपर्व 'हरेला' की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
हरेला हमें प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा उनके संरक्षण का संदेश देता है। आइए, इस पावन अवसर पर हरियाली बढ़ाने और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लें।
मा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री श्री @AjayTamtaBJP जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान बदरी विशाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
श्री केदारनाथ धाम के वेदपाठी पूज्य शैव मृत्युंजय हिरेमठ जी की हृदयगति रुकने के कारण उनके ब्रह्मलीन होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन समय में उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति:।
Congress' poor governance and vote bank politics do not resonate with the people. Karnataka is strongly supporting the NDA. Watch from Chikkaballapur. https://t.co/40BT7FWBMK
हमारे लिए राम मंदिर राजनीतिक फायदे का नहीं, आस्था का मुद्दा है। कांग्रेस भी अगर राम मंदिर बनाती, तो हम इतने ही खुश होते।
राम मंदिर को चुनाव के साथ नहीं जोड़ना चाहिए, ये भाजपा की प्रकृति नहीं है। राम मंदिर इस देश की संस्कृति को फिर से एक बार मजबूत करने का मुद्दा है।
श्री @AmitShah
परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बैचेन कर रही है।
वो कहते हैं कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो आग लग जाएगी।
INDI गठबंधन के लोग मोदी को आए दिन धमकियां दे रहे हैं।
लेकिन मोदी इनकी धमकियों से न पहले डरा है और न कभी डर सकता है।
-पीएम श्री @Narendramodi
आज लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए उत्तराखंड की देवतुल्य जनता का कोटि-कोटि आभार
#LokSabhaElections2024
सशक्त और विकसित भारत के लिए भारी संख्या में मतदान करने हेतु मसूरी विधानसभा की देवतुल्य जनता तथा इस भागीदारी को सुनिश्चित करने में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए मेरे भाजपा परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों का बहुत-बहुत आभार।
#AbkiBaar400Paar