500 वर्षों तक अनेक पीढ़ियों ने लगकर, परिश्रम करके बलिदान देकर खून पसीना बहाने के बाद आज ये आनंद का दिन सारे राष्ट्र को उपलब्ध करा दिया उन सबके लिए हमारे मन में कृतज्ञता है। - पूजनीय सरसंघचालक जी, डॉ. मोहन भागवत । #सबके_राम
'नेताजी' सुभाष चंद्र बोस की जयंती 'पराक्रम दिवस' के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
��ौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक 'नेताजी' ने आजादी के आंदोलन के दौरान भारत के युवाओं को विदेशी हुकूमत के खिलाफ एकजुट कर लड़ने की एक नई प्रेरणा दी थी।
उनकी स्मृतियों को नमन!
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ और देशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएँ देता हूँ।
अपनी अद्भुत नेतृत्वशक्ति से नेताजी ने ‘आजाद हिंद फौज’ की स्थापना कर भारत के स्वतंत्रता-संघर्ष को एक नई दिशा दी थी। उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य भारत की स्वतंत्रता था, जिसके लिये उन्होंने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।
नेताजी का जीवन, उनका देश प्रेम और शौर्य, देश के युवाओं का प्रेरणा केंद्र रहेगा। कृतज्ञ राष्ट्र उनके त्याग व साहस का सदैव ऋणी रहेगा।
500 साल के संघर्ष के बाद कल हमने अपने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते हुए देखा। आज मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश राममय है। ये ��मारा सौभाग्य है।
- श्री @JPNadda
आज श्री राम लला के अपने भव्य मंदिर में आगमन पर पूरा भारत राममय है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी क��� आग्रह पर पूरा देश रामज्योति प्रज्वलित कर दीपावली मना रहा है।
मैंने भी प्रभु श्रीराम के आगमन पर अपने परिवार के साथ दीप प्रज्वलित किए। #RamJyoti
श्री अयोध्या धाम का यह दृश्य देखकर भावुक हूं, आह्लादित हूं।
500 वर्षों की प्रतीक्षा के उपरांत हमारे प्रभु श्री रामलला का पुनः अपने भव्य मंदिर में विराजमान होना भारत की सांस्कृतिक समृद्धि के नव अध्याय का शुभारंभ है।
जय जय श्री राम!