हिंदू हृदय सम्राट, उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय आदित्यनाथ योगी जी आपको समस्त जनपद वासियों की तरफ से जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाइयां एवं हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। जय हो।।
@myogiadityanath@BJP4UP
@tiwarifcs1 जिला आपूर्ति अधिकारी महोदय बाराबंकी से आग्रह है कि किसानों को सिंचाई/जुताई हेतु जरीकेन में डीजल न देने से आ रही समस्या का यथाशीघ्र समाधान करवाने का कष्ट करें।
महोदय/मान्यवर,जनपद बाराबंकी की तहसील फतेहपुर के अंतर्गत बेलहरा कस्बा में स्थित सांवरिया फिलिंग स्टेशन पर किसानों को जरीकेन आदि में डीजल नहीं दिया जा रहा है। किसान परेशान है, किसान हित में तत्काल डीजल किसानों को जरीकेन में देने हेतु उचित निर्देश देने का कष्ट करें।
@DM_Barabanki
मोदी सरकार के 12 साल… युवाओं के विश्वास, विकास और नवाचार की नई कहानी! 🇮🇳✨
🚀 स्टार्टअप से लेकर स्पोर्ट्स तक,
🛰️ स्पेस टेक्नोलॉजी से लेकर इनोवेशन तक…
नए भारत के युवा आज अपनी प्रतिभा, मेहनत और हौसले से दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।
जहां कभी सपने सिर्फ सपने हुआ करते थे,
आज मोदी सरकार में वही सपने भारत की नई पहचान बन रहे हैं।
#12YearsOfYuvaShakti
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में 'लखपति दीदी' के माध्यम से देश में स्वयं सहायता समूहों की 10 करोड़ महिला सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने तथा 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। आज पूरी दुनिया इसकी सराहना कर रही है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश के अन्नदाता किसान के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के नए अध्याय जुड़े हैं।
'बीज से बाजार' तक किसान को केंद्र में रखकर बनाई गई नीतियों ने कृषि को नई शक्ति और किसानों को नया आत्मविश्वास प्रदान किया है।
पीएम-किसान सम्मान निधि ने आर्थिक संबल दिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने सुरक्षा का भरोसा जगाया, पीएम-कुसुम ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त किया और ई-नाम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्मों ने किसानों को नए अवसरों और बाजारों से जोड़ा है।
अन्नदाता बंधुओं के उत्कर्ष को समर्पित ये गौरवशाली 12 वर्ष 'किसान समृद्धि से राष्ट्र समृद्धि' की ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी हैं।
#12YearsOfKisanSamriddhi
Chairing the 11th meeting of the Governing Council of NITI Aayog.
Guided by the spirit of cooperative federalism, we are working together to accelerate India’s development journey. The collective efforts of the Centre and States will play a pivotal role in realising our shared vision of Viksit Bharat.
@NITIAayog
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में आयोजित @NITIAayog की 11वीं शासी परिषद की बैठक में सम्मिलित हुआ।
'विकसित भारत @ 2047 के लिए समावेशी मानव विकास' की थीम पर केंद्रित बैठक में मानव विकास, सुशासन और जनभागीदारी को विकास की धुरी बनाकर 'विकसित भारत' के संकल्प को नई गति देने पर सार्थक विमर्श हुआ।
प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश भी प्रत्येक नागरिक के सशक्तीकरण को विकास का आधार बनाकर 'विकसित भारत' के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
आपका आत्मीय सान्निध्य एवं यशस्वी मार्गदर्शन 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के निर्माण हेतु नई ऊर्जा का संचार करता है।
अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।
Chaired the 11th NITI Aayog Governing Council meeting on the theme of ‘Inclusive Human Development for Viksit Bharat@2047.’
Talked about a wide range of issues, including emphasising on self-reliance, adopting global best practices and strengthening the journey of reforms.
Reiterated our commitment towards cooperative federalism, in line with our Government’s belief that the states play a vital role in furthering national progress.
@NITIAayog
https://t.co/0ckRNE1V5A
हर बच्चे के हाथ में किताब, आंखों में सपना और जीने के लिए सुरक्षित वातावरण हो, यह उसका अधिकार और हमारा दायित्व है।
आइए, विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल अधिकारों के संरक्षण एवं बच्चों को शिक्षित और सम्मानपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए संकल्पित हों।
भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, मध्य प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है।
@nstomar
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत की नारी शक्ति सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व के नए शिखर तक पहुंची है।
'महिला विकास' से 'महिला नेतृत्व वाले विकास' की यह यात्रा 'विकसित भारत' के संकल्प की सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है।
जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी पहलों ने करोड़ों माताओं-बहनों के जीवन को सुविधा, सुरक्षा और गरिमा से जोड़ा है। वहीं, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वयं सहायता समूहों के सशक्त नेटवर्क ने महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तीकरण का नया आधार प्रदान किया है। 'लखपति दीदी' अभियान ने महिलाओं के आत्मविश्वास, उद्यमिता और आर्थिक सशक्तीकरण को नई पहचान दी है।
आज भारत की नारी केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति की प्रेरक शक्ति बनकर उभरी है। रक्षा से लेकर अनुसंधान, उद्यमिता से लेकर विमानन तक भारत की बेटियां नए प्रतिमान गढ़ रही हैं।
नारी शक्ति के उत्कर्ष के ये 12 वर्ष 'नारी सशक्तीकरण से राष्ट्र सशक्तीकरण' की प्रेरक गाथा हैं।
#12YearsOfNariShakti
विश्वप्रसिद्ध भारतीय शूटर, शूटिंग कोच, 'पद्म श्री' जसपाल राणा जी का निधन अत्यंत दु:खद एवं भारतीय खेल जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि।
वैश्विक पटल पर भारत को गौरवभूषित करने वाली उनकी असाधारण उपलब्धियां तथा युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।