नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से पूर्व सांसद श्री अनिल शुक्ला वारसी जी के साथ शिष्टाचार भेंट की।
अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हार्दिक आभार!
5 महत्वपूर्ण विषयों पर यह पोषण माह प्रारंभ होने जा रहा है-
1- आहार विविधता और पर्याप्त प्रोटीन
2- आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्म भोजन की उपलब्धता
3- सामुदायिक स्वामित्व और जवाबदेही
4- पोषण एवं प्रारंभिक बाल विकास
5- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती और धात्री माताओं को आर्थिक सहायता
बच्चों के बचपन की रक्षक सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां तथा सहायिकाएं भारत के भविष्य की रक्षक हैं, क्योंकि बचपन स्वस्थ होगा, तो भारत स्वस्थ, समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित होगा।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि श्री अयोध्या जी में आज आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों तथा पोषण, शिक्षा एवं महिला कल्याण से जुड़ी उत्कृष्ट अधीक्षिकाओं के सम्मान व नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों तथा सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर 'टेक होम राशन' (THR) पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। साथ ही, 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर विजय अभियान पूरा करने वाली बालिकाओं को सम्मानित तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के बढ़े हुए मानदेय का सांकेतिक चेक प्रदान किया।
सभी को हार्दिक बधाई।
आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को जो मानदेय पहले ₹3,000 प्रतिमाह मिलता था, उसे ₹8,000 प्रतिमाह बढ़ाया गया था...
हम उसको बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह करने जा रहे हैं...
आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं ने ANM, आशा वर्कर के साथ मिलकर इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई को जीतने में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया था...