आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित ‘लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह’ में लोकतंत्र सेनानियों से आत्मीय संवाद कर उनके संघर्षों, अनुभवों और विचारों को जाना।
लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके त्याग, साहस और संघर्ष ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त किया। उनका जीवन और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
हमारी सरकार लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों के सम्मान, कल्याण और हितों की रक्षा के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रतिबद्ध है।
आज मुख्यमंत्री निवास पर माननीय केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा जी, उपमुख्यमंत्री @DrPremBairwa जी एवं अन्य मंत्रीगण उपस्थित रहे।
@nsitharaman
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी ने स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र सरकार संसद में हर विषय पर सार्थक चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके बावजूद विपक्ष का बार-बार चर्चा से भागना उसकी गैरजिम्मेदाराना राजनीति को दर्शाता है।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। हमारी सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है।
भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के शिल्पकार, 'पद्म विभूषण' से अलंकृत डॉ. विक्रम साराभाई जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!
अपने दूरदर्शी नेतृत्व, वैज्ञानिक सोच और नवाचार के प्रति समर्पण से उन्होंने भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने की मजबूत नींव रखी। राष्ट्र उनके अमूल्य योगदान का सदैव कृतज्ञ रहेगा।
आज शासन सचिवालय परिसर से नई ‘पीएम-ई बसों’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जयपुर सहित प्रदेश के 8 शहरों में 110 पीएम ई-बसों के संचालन की शुरुआत राजस्थान में आधुनिक और हरित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आमजन को अधिक सुलभ, सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी।
हरित गतिशीलता को बढ़ावा देने और प्रदेशवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की इसी प्रतिबद्धता के साथ, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्वच्छ, आधुनिक और विकसित राजस्थान के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री @DrPremBairwa जी एवं नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री @officialkharra जी उपस्थित रहे।
आज मुख्यमंत्री निवास पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सेवानिवृत्त अधिकारियों से संवाद कर उनके दीर्घ प्रशासनिक अनुभवों, विचारों एवं बहुमूल्य सुझावों को जाना।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के समानता, सामाजिक न्याय और सबके उत्थान के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
आप सभी के विश्वास एवं बहुमूल्य सुझावों के लिए हृदय से आभार!
हरित, आधुनिक और विकसित राजस्थान की ओर एक और बड़ा कदम!
आज जयपुर सहित प्रदेश के 8 प्रमुख शहरों के लिए 110 नई पीएम ई-बस मिली।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रदेशवासियों को सुलभ, सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
आज मुख्यमंत्री निवास पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े सेवानिवृत्त अधिकारियों से संवाद कर उनके दीर्घ प्रशासनिक अनुभवों, विचारों और बहुमूल्य सुझावों को जाना।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के समानता, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के आदर्श हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं। हमारा संकल्प है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और कल्याणकारी नीतियों का लाभ पहुंचे तथा प्रत्येक वर्ग को सम्मान, समान अवसर और विकास का अधिकार मिले।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए व्यक्त किए गए विश्वास एवं आभार ने जनसेवा के हमारे संकल्प को और मजबूती प्रदान की।
छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार, पत्रकारों पर अत्याचार और शासन का क्रूर चेहरा !
आज झारखंड सरकार ने जुल्मों-सितम की सारी इंतहा पार कर दी ।
लेकिन, राहुल-अरविंद-अखिलेश मुंह में दही जमा कर बैठे हैं ।
समस्त प्रदेशवासियों को 'विश्व शेर दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
शेर हमारी समृद्ध जैव विविधता, प्राकृतिक संतुलन और वन्यजीव विरासत का महत्वपूर्ण आधार हैं। आइए, इनके संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक धरोहर के निर्माण का संकल्प लें।
डबल इंजन सरकार यानी विकास के साथ विरासत का सम्मान!
राजस्थान में निर्मित अमृत भारत स्टेशन इसका जीवंत प्रमाण हैं, जहाँ आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय स्थापत्य को भी नई पहचान मिली है।
इस दर्द, इन आंसुओं और छात्रों पर हुई बर्बरता का पूरा हिसाब लेगी झारखंड की जनता!
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज़ को दबाने की कोशिश ज्यादा दिन नहीं चलेगी।
राहुल गांधी-हेमंत सोरेन याद रखें… आज छात्रों की आंखों में आंसू हैं, कल यही आंसू जनता के आक्रोश में बदलेंगे।
माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी छात्रों से जुड़े हर विषय पर संवाद और सवालों के जवाब के लिए सदैव तैयार हैं।
दूसरी ओर, विपक्ष सवाल उठाकर जवाब सुनने के बजाय मैदान छोड़ने और संसद को नहीं चलने देने के रवैये पर विश्वास रखता है। कांग्रेस और विपक्ष को जवाब के समय सदन से भागने के बजाय पूरी बात सुनने का साहस करना चाहिए।
#राहुल_भागना_नहीं