लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय मंत्री श्री @OPDhankar जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @idharampalsingh जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।
भारत के दक्षिण में स्थित एवं दक्कन के पठार पर बसा ऐतिहासिक धरोहर से समृद्ध व खनिज संशोधन से परिपूर्ण तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस पर तेलंगाना वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
तेलंगाना राज्य प्रगति के पथ सदैव गतिमान रहे तथा सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण रहे, यही कामना करता हूं।
@BJP4Telangana
पंजाब, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर सरदार श्री केवल सिंह ढिल्लों जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन तथा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के नेतृत्व में आपके सहयोग से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। आपके नेतृत्व में पार्टी राज्य में और अधिक सशक्त होगी तथा जनकल्याण के संकल्पों को सिद्ध करेगी।
आपके सफल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएँ।
@NitinNabin@KewalDhillonPB
महायोगी गोरखनाथ सिविल टर्मिनल गोरखपुर मे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री @mppchaudhary जी का कार्यकर्ता मित्रों के साथ हार्दिक स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी से भेंट कर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ।
इस अवसर पर जनपद कुशीनगर के पडरौना सदर मा० विधायक श्री मनीष जायसवाल जी उपस्थित रहें।
@Bhupendraupbjp
आज लखनऊ स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर जी एवं माननीय राज्यमंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी जी से स्नेहमय भेंट की।
@AnilRajbharbjp@danishazadbjp
#PMAtTV9Summit
आप जरा याद कीजिए, 2004 से 2010 के बीच क्या हुआ था? तब कांग्रेस सरकार के समय पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों का संकट आया था। तब कांग्रेस ने देश की नहीं, अपनी सत्ता की चिंता की। उस समय कांग्रेस ने 1,48,000 करोड़ रुपये के Oil Bond जारी किए थे: PM Modi
via NaMo App
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - दरभंगा (AC- 83)
जिला: दरभंगा
लोकसभा सीट: दरभंगा
AC कैटेगरी: सामान्य
AC प्रकार: मिश्रित (ग्रामीण एवं शहरी)
बूथों की संख्या: 316
👆कुल मतदाता: 3,14,706
पुरुष: 1,65,411 | महिला: 1,49,295
🔥सीट का बैकग्राउंड
दरभंगा विधानसभा सीट जिला मुख्यालय और व्यापारिक केंद्र होने के साथ-साथ मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी भी मानी जाती है। यहां शहरी मध्यमवर्ग, व्यापारी वर्ग, मुस्लिम आबादी और शिक्षित मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या है, जिससे यह राजनीतिक रूप से बेहद सक्रिय क्षेत्र बनता है। दरभंगा जंक्शन, ललित नारायण विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज की उपस्थिति इसे शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का महत्वपूर्ण केंद्र बनाती है। इस सीट पर मुकाबला आमतौर पर बीजेपी और आरजेडी के बीच सीधा होता है।
🙏वर्तमान विधायक: संजय सरावगी
पार्टी: BJP | जाति: वैश्य
संजय सरावगी, BJP के वरिष्ठ नेता हैं और दरभंगा विधानसभा सीट से तीन बार से विधायक हैं। वे व्यवसायिक पृष्ठभूमि से आते हैं और संगठन के स्तर पर भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। सरावगी को शहरी विकास, सड़क निर्माण, और व्यापारिक हितों की पैरवी के लिए जाना जाता है। वे दरभंगा शहर में BJP का मजबूत चेहरा माने जाते हैं और स्थानीय स्तर पर उनकी व्यक्तिगत पहुंच और सामाजिक जुड़ाव काफी प्रभावी रहा है।
🚨 मुख्य मुद्दा
इस शहरी सीट पर जलजमाव, यातायात अव्यवस्था, और सड़क-जाम सबसे बड़े स्थानीय मुद्दे हैं। हर मानसून में शहर के कई हिस्से जलमग्न हो जाते हैं, जिससे व्यापार और जनजीवन प्रभावित होता है। इसके अलावा, नगर निगम की कार्यप्रणाली, ठोस कचरा प्रबंधन, और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर भी जनता में असंतोष है।
👉जाति विश्लेषण
दरभंगा विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जातियों में पासवान समुदाय की अच्छी-खासी उपस्थिति है, जो चुनावी परिणामों को प्रभावित कर सकती है। मुस्लिम मतदाता यहां बड़ी संख्या में हैं और पारंपरिक रूप से महागठबंधन का समर्थन करते रहे हैं। ब्राह्मण समुदाय की भी मजबूत मौजूदगी है, जो आमतौर पर भाजपा और जदयू जैसे दलों के समर्थन में देखा जाता है। यादव, कुर्मी और तेली जैसे ओबीसी वर्गों की भी इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भागीदारी है। इसके अलावा धनुक, मल्लाह, कायस्थ और राजपूत जैसे प्रभावशाली समुदाय भी स्थानीय राजनीति में अहम भूमिका निभाते हैं।
♠️पिछले चुनाव विश्लेषण
2020 के विधानसभा चुनाव में BJP को RJD पर लगभग 10,639 वोटों की बढ़त मिली थी। 2015 में BJP को RJD पर क़रीब 7,460 वोटों की बढ़त हासिल हुई थी।
2024 के लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से BJP को RJD पर लगभग 35,000 वोटों की निर्णायक बढ़त मिली।"
❓संभावित उम्मीदवार
दरभंगा विधानसभा सीट पर बीजेपी की ओर से मौजूदा विधायक संजय सरावगी एक बार फिर मज़बूत दावेदार के रूप में सामने हैं। आरजेडी खेमे में ओम प्रकाश खेड़िया और राकेश नायक के नाम टिकट की दौड़ में शामिल हैं। वहीं जन सुराज से बिल्टू सहनी और सुनील गराई संभावित उम्मीदवार के रूप में चर्चा में हैं।
⚡दरभंगा विधानसभा सीट पर बीजेपी फिलहाल मजबूत स्थिति में दिख रही है। विगत चुनावों में सिर्फ 2015 में राजद के ओमप्रकाश खेड़िया ने कड़ी टक्कर दी थी, तब जेडीयू भी राजद के साथ था। इस बार समीकरण बदल चुके हैं—जेडीयू और चिराग पासवान की पार्टी दोनों NDA में होने से बीजेपी को कोइरी, कुर्मी और पासवान वोटरों का समर्थन मिलेगा। 2020 में राजद से टक्कर देने वाले अमरनाथ गामी अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, और मौजूदा विधायक के प्रति जनता का झुकाव भी बना हुआ है। हालांकि, पढ़े-लिखे वर्ग में जन सुराज की पैठ कुछ वोट डेंट कर सकती है, लेकिन फिलहाल बढ़त बीजेपी के पास है।"
#BiharElections2025 #NDA #BJP #JDU #INDIAAlliance #RJD #NitishKumar #TejasviYadav #JanSuraaj #PrashantKishor #LJP #ChiragPaswan #DarbhangaVidhanSabha #BiharElections #Bihar #SurveySarva
पुनौरा धाम से गौरव की गूंज!
आज 8 अगस्त को सीतामढ़ी में माता सीता के भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास 🚩
गृह मंत्री अमित शाह और CM नीतीश कुमार करेंगे भूमि पूजन। @AmitShah@NitishKumar
✅ लक्ष्य: 2028 तक निर्माण
✅ डिज़ाइन: राम मंदिर के वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा
✅ अयोध्या की तर्ज़ पर विकसित होगा पूरा परिसर।
यह सिर्फ मंदिर नहीं — भारत के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा।
#JanakiMandir #PunauraDham #Bihar #BiharElections2025 #NarendraModi #AmitShah #NitishKumar #BJP #JDU #SitaMandir
भगवान शिव जी की आराधना के पवित्र माह 'सावन' में बाबा लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में पत्नी के साथ पूजा अर्चना किया।
यह पावन महीना आप सभी के जीवन में भरपूर खुशियां व सुख-समृद्धि लाएं तथा देवों के देव महादेव की कृपा आप सभी क्षेत्र वासियों पर बनी रहें।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - लौकहा (AC-40)
जिला: मधुबनी
लोकसभा सीट: झंझारपुर
AC कैटेगरी: सामान्य
AC प्रकार: ग्रामीण
बूथों की संख्या: 356
👆 कुल मतदाता: 3,50,127
पुरुष: 1,81,759 | महिला: 1,68,368
🔥 सीट का बैकग्राउंड
लौकाहा विधानसभा सीट, जिसकी स्थापना 1951 में हुई थी, शुरुआती वर्षों में कांग्रेस और भाकपा के कब्जे में रही। 2000 के दशक से यहां मुख्य रूप से जदयू और राजद के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। 2005 से 2015 तक जदयू का दबदबा रहा, लेकिन 2020 में राजद ने जीत हासिल की, जो यहां के प्रतिस्पर्धी राजनीतिक रुझान को दर्शाता है।
🙏 वर्तमान विधायक: भारत भूषण मंडल
पार्टी: RJD | जाति: धानुक
भरत भूषण मंडल, राष्ट्रीय जनता दल के नेता, 2020 में लौकहा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए, जहाँ उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) के लक्ष्मेश्वर राय को हराया। इससे पहले वे आरजेडी के मधुबनी जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। स्वच्छ छवि और मजबूत जनसंपर्क वाले मंडल स्नातकोत्तर डिग्री धारक हैं और उन्होंने ₹2 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है।
🚨 मुख्य मुद्दा
लौकहा में जलजमाव, खराब नाली व्यवस्था और टूटी सड़कों की गंभीर समस्या है, खासकर लालपुर जैसे इलाकों में। नल-जल योजना विफल रही है, जिससे पानी की किल्लत और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। परिवहन और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं भी बेहद खराब स्थिति में हैं, जो सरकारी उपेक्षा को दर्शाती हैं।
👉 जाति विश्लेषण
कहा विधानसभा सीट पर मुस्लिम, यादव और धानुक समुदाय का अच्छा प्रभाव माना जाता है। वहीं कोइरी और कुर्मी मतदाता भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं, जो चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ी जातियाँ और अति पिछड़ी जातियाँ भी निर्णायक भूमिका निभाती हैं।
♠️ पिछले चुनाव विश्लेषण
2020 में राजद ने लौकहा सीट से 78,523 वोट हासिल कर जदयू को 10,077 वोटों से हराया। 2015 में जदयू ने 79,971 वोट पाकर यह सीट जीती थी और बीजेपी को 23,833 वोटों से हराया था।
2024 के लोकसभा चुनाव में लौकहा विधानसभा क्षेत्र से जदयू को 96,606 वोट मिले, जिससे वीआईपी पर 26,992 वोटों की भारी बढ़त दर्ज की गई।
❓ संभावित उम्मीदवार
लोकहा विधानसभा सीट पर एनडीए खेमे से भाजपा से ऋषिकेश यादव, जदयू से लक्ष्मेश्वर राय और सतीश शाह के नाम चर्चा में हैं, जबकि लोजपा (रामविलास) की ओर से समीता प्रियदर्शिनी संभावित उम्मीदवार मानी जा रही हैं। महागठबंधन में राजद की ओर से भरत भूषण मंडल, मंगलनी लाल मंडल, रवि रंजन कुमार यादव और विनोद शाह के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं जन सुराज से मनोज बिहारी मंडल की दावेदारी की चर्चा है।
⚡️ लोकहा में मुकाबला इस बार जातीय संतुलन और विकास की उम्मीदों के इर्द-गिर्द घूम रहा है। फिलहाल मुस्लिम-यादव वोट बैंक के चलते राजद को बढ़त मानी जा रही है, लेकिन लोजपा के एनडीए के साथ जाने और मतदाताओं के बढ़ते विकास-मुखी रुख को देखते हुए टक्कर बेहद कड़ी होगी। जो दल जातीय समीकरण साधने के साथ ज़मीनी विकास का भरोसा दिला सकेगा, वही जीत का असली दावेदार बनेगा।
#BiharElections2025 #NDA #BJP #JDU #INDIAAlliance #RJD #NitishKumar #TejasviYadav #JanSuraaj #PrashantKishor #LJP #ChiragPaswan #LaukahaVidhanSabha #BiharElections #Bihar #IEXCrash #War2Trailer #SurveySarva
आज लखनऊ में आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी शिष्टाचार भेंट कर एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु आदरणीय मुख्यमंत्री जी का ह्रदय से आभार।
उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल जी से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय समस्याओं एवं सुझावों से पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया।
@RavindraMoS_IC
उत्तर प्रदेश के माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
आप स्वस्थ एवं शतायु रहें। प्रभु श्रीराम आप पर अपनी कृपा सदैव बनायें रखें। @brajeshpathakup