पूज्य शदाणी दरबार में परमपूज्य संत साँई राजाराम साहेब की 66वीं वर्सी में सम्मिलित हुए संतों का आशीर्वाद मिला और शदाणी दरबार के नावमजोत पीठाधीश परमपूज्य संत श्री युधिष्ठिर लाल जी ने बहुत बहुत आशीर्वाद दिया मेरे साथ मेरी धर्मपत्नी श्रीमती मंजू सुंदरानी एवं समाज से श्रीमती राधा राजपाल शामिल हुए ।
होली पर्व के पावन अवसर पर आज रायपुर उत्तर विधानसभा अंतर्गत रमण मंदिर वार्ड में सचदेव धर्मशाला फाफाडीह में रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ जी द्वारा आयोजित होली की पूर्व संध्या होली मिलन समारोह में शामिल हुआ और शुभकामनाएं दीं।
योग आयोग के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह में आज शामिल हुआ यह आयोजन योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा जी के द्वारा किया गया यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मान श्री विष्णुदेव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
लिली चौक , पुरानी बस्ती में दुर्गा माता मंदिर के 66 वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुआ व माता का दर्शन व पूजन किया और परमपूज्य संत श्री जीवतपुरी गोस्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया ।
श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के आयोजन में आज एन.एस परिसर सिंधी कॉलोनी, दुर्ग में पहुंचकर शामिल हुए भगवान की पूजा अर्चना की महाराज जी का आशीर्वाद मिला और कथा का श्रवण किया । इस दौरान मेरे साथ श्री जितेंद्र बड़वानी, राजेश गुरनानी एवं सुदेश मध्यान शामिल हुए ।
छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष श्री पूरनलाल अग्रवाल जी के सुपुत्र प्रकाश अग्रवल की 25 वीं वर्षगाँठ में शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं दी।
कोई अपना सा हो "KASH" फाउंडेशन द्वारा आयोजित थैलेसिमिया एवं सिकल सेल पीड़ित बच्चों का निःशुल्क HLA जाँच एवं परामर्श जागरूकता शिविर के आयोजन में शामिल हुआ पीड़ित बच्चों से मिला और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और KASH फाउंडेशन के सभी सदस्यों को इस सामाजिक कार्य हेतु शुभकामनायें दी एवं बंगलौर के डॉ. सुनील भट जी को सेवा के इस कार्य के लिए सम्मानित किया |
छत्तीसगढ़ जनरल सिन्धी प्रदेश पंचायत द्वारा गोदड़ीवाला धाम में आयोजित निःशुल्क सिन्धी सामूहिक विवाह, जनेऊ एवं मुंडन के कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान श्री अमर गिदवानी , सचिन मेघानी, जितेंद्र बड़वानी, राजेश गुरनानी, किशोर आहूजा शामिल हुए |
भारतीय जनता पार्टी के रायपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी के जन्मदिन पर कुशालपुर उनके निवास पहुंचकर जन्मदिन कि शुभकामनायें दी इस दौरान मेरे साथ श्री राजेश गुरनानी बधाई देने पहुंचे |
भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री बनने के बाद श्री अर्पित सूर्यवंशी - जिलाध्यक्ष भाजयुमो रायपुर जिला एवं श्री शंकर साहू महामंत्री भाजयुमो रायपुर सौजन्य भेंट करने मेरे कार्यालय पहुंचे |
आपसे निवेदन है दिनांक 1 फरवरी को शाम 4:30 बजे अपने परिवार के साथ अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम पहुंचे और परमपूज्य "सिद्धगुरुवर" , सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव तिरुपति जी के दिव्य सानिध्य में सिद्धि शक्ति का महाआशीर्वाद प्राप्त करें |
अर्चना हुखरे एवं उ के साथियों द्वारा आयोजित श्री रामकथा का में शामिल हुए जिसमें महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और बहनों की शुभकामनाएं मिलीं ।
अर्चना हुखरे एवं उनके सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया। इस दौरन मेरे साथ श्री जितेंद्र बड़वानी एवं श्री राजेश गुरनानी कथा में शामिल हुए।
उत्तर विधानसभा अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह वार्ड के मयूर क्लब में गणतंत्र दिवस की 77वी वर्षगांठ पर देशप्रेम को जागृत करने के लिए लगातार 26 जनवरी और 15 अगस्त को मयूर क्लब के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है जिसमे पिछले 15 वर्षों से मैं लगातार आ रहा हूँ आप लोगो का स्नेह प्यार जो मिलता है और आपके इस स्नेह प्यार को देखते हुए जीवन की अंतिम साँसों तक आपके बीच काम करते रहूंगा।