महिला 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्री लवलीना बोरगोहेन जी ने बाओ ज़ियी को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस विजय के साथ वह एशियन गेम्स में मुक्केबाजी का स्वर्ण जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं।
आपकी यह उपलब्धि भारतीय महिला खेल शक्ति की नई पहचान बनकर उभरी है।
#AsianGames2026 #Cheer4Bharat
एशियन गेम्स 2026 की महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारतीय तीरंदाज श्री अंकिता भक्त जी, श्री कुमकुम अनिल मोहोद जी एवं श्री कीर्ति जी ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। यह महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत का पहला एशियन गेम्स स्वर्ण है।
आपकी एकाग्रता, धैर्य और दृढ़ संकल्प ने तिरंगे को स्वर्णिम गौरव प्रदान किया।
#AsianGames2026
राज्यसभा सांसद एवं राजस्थान के पूर्व प्रदेश प्रभारी श्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से कामना है कि प्रभु श्रीराम की कृपा सदैव आप पर बनी रहे और आपको स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन प्राप्त हो।
आपका अनुभव और संगठननिष्ठा राष्ट्रसेवा के कार्यों को निरंतर प्रेरित करती रहे।
@AgrawalRMD
सत्य को शक्ति और अहिंसा को संघर्ष का माध्यम बनाने वाले महान युगपुरुष।
राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी जी की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। उनका सार्वजनिक जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग, अनुशासन और जनसेवा के मूल्यों से प्रेरित रहा। उन्होंने जनसामान्य को राष्ट्रीय आंदोलनों से जोड़ते हुए स्वतंत्रता की चेतना को व्यापक स्वर दिया।
सत्य के मार्ग पर अडिग रहना ही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
#GandhiJayanti #MahatmaGandhi
राष्ट्र के लिए समर्पित सरल जीवन, दृढ़ संकल्प और महान नेतृत्व को नमन।
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत-शत नमन। उनका सार्वजनिक जीवन ईमानदारी, सादगी, अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की मिसाल रहा। उन्होंने अपने आचरण से यह संदेश दिया कि नेतृत्व की वास्तविक शक्ति पद में नहीं, बल्कि कर्तव्य के प्रति निष्ठा में होती है।
शास्त्री जी का जीवन भारत की राजनीतिक चेतना में सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
संतों और वीरों की गौरवशाली भूमि बाड़मेर से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए ₹2,824 करोड़ की लागत के 1,013 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया।
सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक विकास की गति को तेज करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
कैप्टन स्मित मच्छार जी, आपकी बहादुरी सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि कर्तव्य और मानवता के प्रति समर्पण की मिसाल है। गंभीर चोट के बावजूद आपने जिस साहस का परिचय दिया, वह सदैव याद रखा जाएगा। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना।
शानदार जीत, शानदार टीम इंडिया!
405 रनों के विशाल लक्ष्य का दमदार पीछा करते हुए भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
पूरी टीम को इस अविस्मरणीय प्रदर्शन और सीरीज जीत की हार्दिक बधाई!
जय हिंद!
#TeamIndia#Cricket
जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं श्री सीताराम पोसवाल जी।
आपके जीवन की नई वर्षगांठ नई ऊर्जा, नए संकल्प और सेवा के नए आयाम लेकर आए। संगठन एवं समाज के प्रति आपका समर्पित भाव निरंतर मजबूत होता रहे।
@Imsitaramposwal#HBD_SITARAMPOSWAL
#AsianGames2026 की कंपाउंड मिक्स्ड आर्चरी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक जीतने पर साहिल जाधव और चिकीथा तनिपार्थी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आप दोनों का सटीक निशाना और अद्भुत तालमेल भारत के खेल इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ गया। देश को आप पर गर्व है।
#Cheer4Bharat
आदरणीय डॉ. अपूर्वा सिंह चौहान पाठक जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद आपके जीवन में सदैव बना रहे और आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्राप्त हो।
@Dr_Apoorvasingh
भारतीय एथलेटिक्स के लिए गौरवपूर्ण क्षण! 🇮🇳
#AsianGames2026 में 4x100 मीटर मिक्स्ड रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर गुरिंदरवीर, हरिता, अनिमेष और स्नेहा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके शानदार प्रदर्शन ने देश की खेल प्रतिभा और सामर्थ्य को एक बार फिर दुनिया के सामने प्रदर्शित किया है।
आप इसी तरह देश का नाम रोशन करते रहें।
#Cheer4Bharat #IndianAthletics #TeamIndia
एकाग्रता की शक्ति, मेहनत का परिणाम और भारत के लिए स्वर्णिम सम्मान! 🇮🇳🥇
नीरू ढांडा को #AsianGames2026 में महिला ट्रैप स्पर्धा में शानदार स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। आपकी यह उपलब्धि भारतीय खेलों के इतिहास में प्रेरणा का नया अध्याय जोड़ती है।
#Cheer4Bharat
सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के लिए वीर जवानों का यह पराक्रम सदैव देशवासियों को गौरवान्वित करता रहेगा।
#SurgicalStrikeDay#सर्जिकल_स्ट्राइक_दिवस#IndianArmy#भारतीय_सेना
अद्भुत... अलौकिक... दिव्य!
पुरी धाम में नीलचक्र के पीछे पूर्णचंद्र की यह मनोहारी छटा, मानो स्वयं प्रभु जगन्नाथ अपने भक्तों को दिव्य दर्शन दे रहे हों।
यह केवल एक दृश्य नहीं, आस्था और आनंद से भरा एक अविस्मरणीय क्षण है।
जय जगन्नाथ!
तिरंगे की शान, भारतीय खिलाड़ियों का सम्मान!
#AsianGames2026 में यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और रोहित यादव ने 84.35 मीटर के शानदार थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
एक ही स्पर्धा में दो भारतीय खिलाड़ियों का पोडियम पर पहुंचना देश के लिए गौरव का विषय है।
यशवीर और रोहित को हार्दिक बधाई एवं स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं!
#Cheer4Bharat #IndianAthletics
सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर भारत माता के उन वीर सपूतों को शत्-शत् नमन, जिन्होंने अदम्य साहस और पराक्रम से राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
उनके शौर्य और बलिदान को देश सदैव स्मरण करता रहेगा।
#SurgicalStrikeDay
माननीय विधायक श्री चंद्रभान सिंह जी आक्या के पूजनीय पिताजी श्री राम सिंह जी आक्या के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष एवं सद्गति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति और धैर्य दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ॐ शांति। 🙏