फेल होने के डर से प्रश्न पत्र को कठिन बताना पढ़ाई नहीं करने वाले छात्रों का सदियों पुराना बहाना रहा है। 2014 से फेल करते आ रहे राजकुमार को फिर से फेल होने का डर बुरी तरह सता रहा है। EVM का बहाना पुराना होने के कारण आगामी विधानसभा में फेल होने का ठीकरा SIR पर फोड़ने के लिए रैली निकाली जा रही है।
"You are the best. I am trying to be as you" .
इटली की प्रधानमंत्री ने हमारे प्रधानमंत्री जी से कहा की "आप सर्वश्रेष्ठ है, और मैं आपकी तरह बनने की कोशिश करती हूँ" | @narendramodi#PMModiAtG7
तेजस्वी यादव गला फाड़ कर दामाद दामाद चिल्ला रहे हैं | मेरा आग्रह है थोड़ा सा और गला फाड़ कर सोनिया गाँधी से भी उनके दामाद और उनके गोरखधंधे के बारे में पूछ ले | और थोड़ा सा अपने बारे में भी बताये की आपकी राजनितिक उपलब्धि क्या है कि आपको वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के ऊपर तरजीह देकर नेता प्रतिपक्ष और उपमुख्यमंत्री बनाया गया था |
राहुल गाँधी जब शोक सन्देश भी मोबाइल से देख कर लिखते है पता नहीं उन्होंने भारतीय लोकतंत्र और चुनावी पारदर्शिता जैसी गंभीर विषय पर लेख कैसे लिख दिया | चुनाव दर चुनाव हार का स्वाद चखने के बाद राहुल के गाँधी का ये लेख या जिसने भी उनके लिए ये लिखा है उसका लबोलुआब ये है की "नाच न आबे आंगन टेढ़" | चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से हो रहा है राहुल बाबा | बिहार चुनाव के हार के बाद की भी एक लेख लिखवा कर रख लीजिये काम आएगा | @RahulGandhi
भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से ममता बनर्जी इतनी बौखला गयी है कि वो तृणमूल कांग्रेस की गुंडा वाहिनी से भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हिंसक हमले करवा रही है | चुनाव से पहले और चुनाव के बाद विरोधियों पर हमले करवाने का ममता बनर्जी का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड है | ममता दीदी से मैं ये कहना चाहता हूँ ये नरेंद्र मोदी की समर्थक सेना किसी से डरने वाली नहीं है | भाजपा की ये सेना आपको और आपकी सरकार को बंगाल से जड़ सहित उखाड़ कर फेक देगी | @BJP4Bengal
प्रदेश भाजपा कार्यालय, पटना के अटल सभागार में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेकर कार्यक्रम को सम्बोधित किया | माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में देश के किसानों, महिलाओं, नौजवानों एवं गरीबों को सहकारिता के माध्यम से समृद्ध बनाने की दिशा में तेज गति से कार्य हो रहा है |
जिला सारण भाजपा कार्यसमिति की बैठक में माननीय विधायक श्री जनक सिंह जी, डॉ. सी एन गुप्ता जी, श्री कृष्ण कुमार मंटू, जिलाध्यक्ष श्री रंजीत सिंह जी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी जी एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ भाग लेकर बैठक को संबोधित किया।
चौरी चौरा दिवस
भारत को परतंत्रता से मुक्ति दिलाने के लिए माँ भारती पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले चौरी चौरा कांड में शामिल सभी महान देशभक्त सेनानियों को मेरा कोटिश: नमन।