करोड़ों हिंदुओं के आस्था की नगरी अयोध्या को अध्यात्मिक नगर होने के साथ-साथ विश्व का सबसे स्वच्छ ,समृद्ध, समरस व आधुनिक नगर बनाने के लिए रामनगरी अयोध्या में हम अयोध्यावासियों की एक पहल “रामराज्य अयोध्या”
https://t.co/UJcB9uHAqv
#RamrajyaAyodhya
देश के युवाओं को रोजगार देकर स्वावलंबी बनाने में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) मील का पत्थर सिद्ध हो रही है। इस योजना के तहत अब तक 15 लाख से अधिक रोजगार सृजित किए जा चुके हैं। आज मोदी जी ने इस योजना के लिए ₹2400 करोड़ की राशि का वितरण किया।
कुल ₹99,446 करोड़ लागत की यह योजना 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित करेगी, जो देश की युवा शक्ति को आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर विकसित भारत की निर्माण यात्रा को और गति देगी।
आज जनपद महराजगंज के नौतनवा विधान सभा क्षेत्र में मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'विशिष्ट जनसंपर्क अभियान' के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जाकर व्यापारी वर्ग के कर्मठ बंधुओं से आत्मीय भेंट की।
इस दौरान बीते वर्षों में देश में हुए अभूतपूर्व बुनियादी और आर्थिक परिवर्तनों, जनकल्याणकारी नीतियों तथा देश को विश्व पटल पर अग्रणी बनाने के संकल्प पर बेहद सार्थक चर्चा हुई।
व्यापार जगत का यही अटूट विश्वास और समर्थन आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
#12YearsOfModiGovernment
#UPWITHPANKAJCHAUDHARY
#अपना_महराजगंज
@BJP4UP
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गौरवमयी कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज अपने गृह जनपद महराजगंज में कृषि विभाग द्वारा आयोजित जनकल्याण शिविर एवं प्राकृतिक खेती प्रदर्शनी में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित कर्मठ कार्यकर्ता साथियों, देवतुल्य अन्नदाताओं एवं सम्मानित जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडे जी, महराजगंज सदर विधायक माननीय श्री जयमंगल कन्नौजिया जी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्राकृतिक खेती केवल खेती की पद्धति नहीं, बल्कि किसान की समृद्धि, धरती की सुरक्षा और भविष्य की खाद्य व्यवस्था का संकल्प है।
@BJP4UP
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज सिलीगुड़ी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया।
इस अवसर पर पद्मश्री से सम्मानित श्री नागेंद्र नाथ राय जी, प्रदेश महामंत्री श्री बापी गोस्वामी जी एवं सांसद श्री राजू बिष्ट जी की उपस्थिति रही।
@BJP4Bengal@RajuBistaBJP@BJP4India
आज नई दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की भित्ति-शिल्प का अनावरण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
डॉ. मुखर्जी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता के संरक्षण के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा है। उनकी विचारधारा आज भी एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती है।
आज नई दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के पुनर्निर्मित कार्यालय के उद्घाटन एवं शुभ पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संस्थान के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रोफेसरों, वरिष्ठ शोधार्थियों एवं अन्य प्रबुद्ध जनों से भी सार्थक संवाद किया।
आज पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन किया तथा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री बापी गोस्वामी जी, सांसद डॉ जयंत रॉय जी एवं जिलाध्यक्ष श्री श्यामल चंद रॉय जी सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
@BJP4Bengal
भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री बड़े भाई रोहित चहल जी के पूज्य पिता जी श्री नरेश चौधरी जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा अपनी गहन शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शान्तिः 🙏🏻 @Rohit_Chahal
आज कोलकाता में आयोजित मंत्रिपरिषद के साथ संगठनात्मक बैठक में मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री समिक भट्टाचार्य जी के साथ रहना हुआ।
@BJP4Bengal@SuvenduWB@SamikBJP
Met U.S. Ambassador to India, Mr. Sergio Gor in New Delhi today.
Had a detailed discussion on further strengthening cooperation between India and the U.S. in the area of security, particularly in counter-terrorism and counter-narcotics.
Under the leadership of PM Shri @narendramodi Ji, India is firmly committed to advancing the India–U.S. Comprehensive Global Strategic Partnership and ensuring that the people of both nations benefit from the bilateral relationship.
@USAmbIndia
विकास भी, विरासत भी: नए भारत का नया संकल्प! 🏤🛕
आज का भारत अपनी सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली अतीत को सहेजते हुए आधुनिकता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है।
अयोध्या में श्री राम मंदिर का पुनर्स्थापन हो, काशी विश्वनाथ धाम का भव्य पुनरुद्धार या फिर महाकाल महालोक का विस्तार—हर तरफ एक अभूतपूर्व सांस्कृतिक पुनर्जागरण देखने को मिल रहा है।
इसके साथ ही, विदेशों से अपनी सैकड़ों प्राचीन कलाकृतियों और मूर्तियों को वापस लाकर देश अपनी खोई हुई धरोहरों को पुनर्स्थापित कर रहा है।
अपनी प्राचीन भाषाओं को सम्मान देने से लेकर वैश्विक स्तर पर धरोहरों के संरक्षण में सहयोग करने तक, भारत आज विश्व-बंधु के रूप में अपनी एक मजबूत और नई पहचान बना रहा है।
यह प्रगति और परंपरा के अद्भुत संगम का एक नया अध्याय है।🇮🇳
#12YearsOfVikasBhiVirasatBhi
बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास और विरासत के समन्वय का एक सशक्त मॉडल प्रस्तुत किया है, जहाँ आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक पुनर्जागरण साथ-साथ आगे बढ़े हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक, केदारनाथ पुनर्विकास, अयोध्या में राम मंदिर, और विरासत स्थलों के संरक्षण के साथ-साथ हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट, डिजिटल कनेक्टिविटी और शहरी विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। ‘PRASAD’ और ‘स्वदेश दर्शन’ योजनाओं के माध्यम से धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिला, वहीं ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ जैसे प्रयासों ने सांस्कृतिक एकता को और मजबूत किया।
आज का भारत अपनी जड़ों को संजोते हुए वैश्विक मंच पर आधुनिक, आत्मविश्वासी और सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है, यही ‘विकास भी, विरासत भी’ की वास्तविक परिभाषा है।
#12YearsOfVikasBhiVirasatBhi
विश्व मंच पर बढ़ता भारत का प्रभाव...
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में G7 जैसे मंचों पर भारत की आवाज़ और भूमिका लगातार प्रभावशाली हो रही है।
#NarendraModi#G7Summit@narendramodi@BJP4India@BJP4UP
भाजपा संघर्ष और निष्ठा को कभी नहीं भूलती! ✊🚩
2024 में बंगाल में TMC के अत्याचार के खिलाफ तिरंगा थामे सीना तानकर खड़े रहे यह साधु। आज 2026 में, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी ने उनके इसी अटूट साहस को पूरे सम्मान के साथ सम्मानित किया।
सच्चा संघर्ष और देशप्रेम कभी व्यर्थ नहीं जाते! 🇮🇳
आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के बड़ा लालपुर, चांदमारी स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल (TFC) में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर आयोजित "विकसित भारत सम्मेलन" को संबोधित करते हुए बीते 12 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में प्राप्त ऐतिहासिक उपलब्धियों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दिलीप पटेल जी, महानगर अध्यक्ष श्री प्रदीप अग्रहरि जी, जिला अध्यक्ष श्री राम सकल पटेल जी, महानगर प्रभारी श्री अरुण पाठक जी,माननीय कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर जी, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविन्द्र जायसवाल जी, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर मिश्र 'दयालू' जी, माननीय राज्य मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य जी, माननीय विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी जी, माननीय विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव जी, माननीय विधायक डॉ. अवधेश सिंह जी, माननीय विधायक श्री त्रिभुवन राम जी, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री धर्मेद्र राय जी, महापौर श्री अशोक तिवारी जी, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना चौबे जी एवं तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#UPWITHPANKAJCHAUDHARY
#यूपी_में_पंकज_यूपी_में_कमल
#12YearsOfModiGovernment
#सेवा_सुशासन_गरीब_कल्याण
#VaranasiVisit
@dileeppatelbjp@AnilRajbharbjp@RavindraMoS_IC@dayalugurubjp@hanshraj4bjp@NeelkanthAd@Saurabhmlaup@Tribhuwanrambjp@ashoktiwaribjp@ChaubeyMeena@BJP4UP
President Pellegrini and I were delighted to witness a special Yoga demonstration by schoolchildren from Slovakia.
As the world counts down to International Yoga Day, it is delightful to see the youth embrace Yoga.
Also happy to see Yoga continuing to bring people together in the shared pursuit of well-being.
@PellegriniP_
आज का दिन दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बहनों-भाइयों के लिए महत्त्वपूर्ण दिन है, 'दिल्ली स्लम एवं झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति, 2026' को आज अंतिम रूप दे दिया गया है।
प्रथम चरण में PPP मॉडल के तहत DDA और DUSIB 45 दिन के अंदर 5 JJ cluster का टेंडर जारी करेंगे। साथ ही, दिल्ली सरकार को प्रति माह कम से कम 5 PPP आधारित परियोजनाओं का टेंडर जारी करने के निर्देश दिए।
स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, खेल मैदान और आंगनवाड़ी केंद्र जैसी सुविधाओं से संपन्न ये कॉलोनियाँ इन परिवारों के सम्मानजनक जीवन का सपना साकार करेंगी। यह दिल्ली के हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के मोदी सरकार के संकल्प का प्रतीक है।
केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज कोटा में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए तथा कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।