कांग्रेस की वोट बैंक राजनीति!
सुनिए, खड़गे जी के बयान पर एक मुस्लिम व्यक्ति ने क्या कहा…
दीपावली प्रभु श्रीराम और हजारों वर्षों पुरानी सनातन परंपरा से जुड़ा पावन पर्व है। इसे “खुशियों की ईद” बताना कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को दर्शाता है।
करनाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय बनकर तैयार हो चुका है। इस विश्वविद्यालय में विभिन्न बीमारियों पर शोध के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
— माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी
भाई-बहन के अटूट स्नेह, समर्पण और विश्वास के प्रतीक, पावन पर्व भाई दूज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां लाए, भाई-बहन का स्नेह दिनों-दिन प्रगाढ़ हो, जीवन में यह प्रेम सर्वदा बना रहे तथा समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हों, ईश्वर से यही कामना है।
गरीबों, वंचितों, मजदूरों व किसानों के उत्थान के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति के लिए आजीवन प्रयासरत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, दूरदर्शी, तत्वचिंतक तथा स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक परम श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
सोनिया गांधी जी की जो किताब आई है, उसमें उन्होंने सिखों के कत्लेआम के मामले में अपने परिवार को Self Clean Chit देने की कोशिश की है।
किताब में उन्होंने लिखा है कि 31 अक्टूबर की रात को राजीव गांधी ने आर्मी चीफ जनरल वैद्य से कहा कि सेना को बुलाया जाए। इस पर जनरल वैद्य ने खुद यह फैसला लिया कि दिल्ली के आसपास जो सेना तैनात है, वह सिख रेजिमेंट है, इसलिए सिख सेना को नहीं बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने दिल्ली से दूर देहरादून और अन्य जगहों से सेना को बुलाया।
सोनिया गांधी के अनुसार, यह जनरल वैद्य का अपना निर्णय था और सेना के आने में देरी होने के कारण ही उसकी तैनाती में विलंब हुआ।
यह दावा वास्तविक तथ्यों के बिल्कुल खिलाफ है। पहली बात तो यह है कि मिश्रा आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात और 1 नवंबर की सुबह दिल्ली में 6,100 सैनिक उपलब्ध थे, मगर उन्हें समय पर तैनात नहीं किया गया। आयोग ने यह भी लिखा है कि यदि इनमें से 5,000 सैनिकों को 1 नवंबर की सुबह दिल्ली की सड़कों पर मार्च करवाया जाता, तो कम से कम 2,000 सिखों की जान बचाई जा सकती थी।
मिश्रा आयोग और नानावती आयोग, दोनों ने अपनी रिपोर्टों में यही बात लिखी है।
जनरल वैद्य ने भी अपना बयान दिया और कहा कि उन्होंने कहीं नहीं कहा कि राजीव गांधी या प्रधानमंत्री ने उन्हें ऐसा करने को कहा था।
मिश्रा आयोग का कहना है कि भले ही राजीव गांधी ने जनरल वैद्य को सतर्क कर दिया हो, लेकिन सेना प्रमुख का काम केवल सेना को जुटाकर रखना होता है, जबकि सेना को बुलाकर मैदान में तैनात करने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होती है। प्रशासनिक तंत्र ने न तो सेना को समय पर बुलाया और न ही उसकी तैनाती की।
राजीव गांधी उस समय देश के प्रधानमंत्री थे। अगर वे खुद इसके लिए प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं थे, तो सिखों के इन कातिलों को शरण देने वालों और 1 नवंबर की सुबह दिल्ली में मौजूद सेना को सक्रिय न करने वालों के खिलाफ उन्होंने क्या कार्रवाई की?
इसके विपरीत, राजीव गांधी ने अपनी पहली जनसभा में यह बयान दिया था कि, 'जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती थोड़ी हिलती है।' इस तरह उन्होंने पूरे नरसंहार को सही ठहराने की कोशिश की।
सोनिया गांधी द्वारा अपनी पुस्तक में राजीव गांधी और अपने परिवार को इस मामले में क्लीन चिट देना आधिकारिक रिकॉर्ड के पूरी तरह खिलाफ और एक सफेद झूठ है।
प्रयागराज के गौरव, भाजपा परिवार के वरिष्ठ राजनेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक व प्रेरणा स्रोत केशरी नाथ त्रिपाठी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
सरल-सौम्य व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश से मा. राज्यसभा सांसद श्री नीरज शेखर जी, को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@MPNeerajShekhar
चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने संत शिरोमणि भगत सैन जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सादर नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि भगत सैन जी का जीवन भक्ति, सेवा, विनम्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उनके आदर्श सदैव हमें मानवता और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला, प्रकृति के संरक्षण और लोककल्याण के संदेश को समर्पित पावन पर्व गोवर्धन पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह मंगलमय अवसर हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, सामूहिकता और जीवमात्र के प्रति करुणा का भाव रखने की प्रेरणा देता है।
जय श्रीकृष्ण!🙏
आस्था, संस्कृति और परंपरा के भव्य संगम का साक्षी बनेगा कुरुक्षेत्र!
5 से 25 दिसंबर 2026 तक गीता महोत्सव में दिखेंगे लोककला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत के अनूठे रंग। मुख्य कार्यक्रम 14 से 20 दिसंबर तक आयोजित होंगे।
मैंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पंजीकृत श्रमिक की बेटी की शादी के लिए आवेदन प्राप्त होते ही आर्थिक सहायता की राशि बिना किसी देरी के सीधे उनके खाते में पहुँचाई जाए, ताकि बेटी के विवाह में परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बेटी के विवाह में हरियाणा सरकार बन रही है सच्ची साथी।
श्रमिक परिवारों को बेटी के विवाह पर ₹1,01,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
₹51,000 - कन्यादान योजना
₹50,000 - सुपुत्री विवाह वित्तीय सहायता
हर बेटी का सम्मान, हर परिवार का मान... यही है नायब सरकार की पहचान
श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर दीपावली का भव्य आयोजन...यह बदलते जम्मू-कश्मीर की नई तस्वीर है!
ये तस्वीर बताती है कि मोदी जी के नेतृत्व में असंभव भी संभव है।
मोदी है तो मुमकिन है! 🇮🇳
दीपावली पर तुष्टिकरण का खेल, कांग्रेस का सनातन-विरोधी चेहरा फिर हुआ उजागर!🚨
जब पूरा देश प्रभु श्रीराम के स्वागत में दीप जला रहा था, कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति में मशगूल थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीपावली की तुलना ईद से की, तो इमरान मसूद जैसे नेताओं ने