देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का सहज व्यवहार और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।
चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के उद्घाटन के दौरान स्वयं टिकट खरीदकर मेट्रो यात्रा करना, उनके इसी सहज और सरल व्यक्तित्व का परिचायक है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार जनकल्याण और जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पित है। इसी क्रम में नरसिंहपुर में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदेश के 35.56 लाख से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में ₹213.41 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई।
लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व विधायक श्री राधारमण भार्गव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। आपातकाल के कठिन दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपका संघर्ष एवं जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
आज जबलपुर में महाकौशल ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ महाकौशल एवं जबलपुर के समग्र विकास व आगामी रोडमैप पर सार्थक चर्चा की।
#Jabalpur#MadhyaPradesh
महादानी महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
महाराजा अग्रसेन जी ने ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ की भावना एवं ‘एक ईंट, एक रुपया’ के दूरदर्शी सिद्धांत के माध्यम से समाज में सहयोग, समानता एवं सामाजिक समरसता का अनुपम संदेश दिया। आपके आदर्श सदैव समाज को सेवा, सद्भाव तथा जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
#MaharajaAgrasenJayanti
‘भारत रत्न’ लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर सादर नमन।
नारायण जी ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा लोकतंत्र की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका ‘संपूर्ण क्रांति’ का आह्वान आज भी जनसेवा, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देता है।
#लोकनायक_जयप्रकाश_नारायण_जयंती
राष्ट्रऋषि ‘भारत रत्न’ नानाजी देशमुख जी की जयंती पर सादर नमन।
नानाजी देशमुख जी ने अपना संपूर्ण जीवन ग्राम विकास, ग्रामीण स्वावलंबन एवं समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनका जीवन राष्ट्रसेवा एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
#नानाजीदेशमुखजयंती
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर देश की सभी बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
ईश्वर से कामना है कि हर बेटी को शिक्षा, सम्मान एवं आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त हों तथा वे अपने सपनों को साकार कर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें।
#अंतरराष्ट्रीयबालिकादिवस
भारतीय सिनेमा के महानायक पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री एवं दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित श्री अमिताभ बच्चन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
अमिताभ जी ने अपनी अद्भुत अभिनय प्रतिभा, प्रभावशाली व्यक्तित्व एवं सिनेमा जगत में अतुलनीय योगदान से देश-विदेश में विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रभु श्री राम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।
@SrBachchan
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की आयुष्मान भारत योजना, जरूरतमंदों के लिए जीवन का बड़ा सहारा बन रही है।
जबलपुर के श्री सुरेंद्र सिंह ठाकुर जी को मिला निःशुल्क उपचार, आज वे पूरी तरह स्वस्थ होकर सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
#SevaSankalpAbhiyan#SevaKiKahani #AyushmanBharatYojana
सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥
जगतजननी मां दुर्गा की आराधना एवं उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
शक्ति स्वरूपा मां जगदंबा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि का संचार हो तथा प्रत्येक परिवार खुशहाली एवं आनंद से परिपूर्ण रहे, यही मंगलकामना है।
#शारदीयनवरात्रि
#नवरात्रि2026
माननीय उच्च न्यायालय के आज के निर्णय ने सिद्ध कर दिया है कि 2019 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने OBC वर्ग के साथ कितना बड़ा छल किया था।
राजनीतिक लाभ और सस्ती वाहवाही की जल्दबाजी में कांग्रेस सरकार ने बिना किसी ठोस प्रशासनिक तैयारी, बिना डेटा और बिना राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से परामर्श किए 27% आरक्षण का आधा-अधूरा अध्यादेश लागू कर दिया।
कानून का मसौदा (ड्राफ्टिंग) तैयार करने में बरती गई भारी लापरवाही और गंभीर कमियों के कारण ही आज न्यायालय को इसे निरस्त करना पड़ा। कांग्रेस की इस नीतिगत नासमझी और अपरिपक्वता का खामियाजा हमारे प्रतिभावान युवाओं को भुगतना पड़ा।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग सहित हर वर्ग के सामाजिक-आर्थिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार इस निर्णय का विधिक परीक्षण (लीगल एग्जामिनेशन) कराकर OBC युवाओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस एवं विधि-सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।
ॐ देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च।
नमः स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नमः॥
सर्वपितृ अमावस्या के पावन अवसर पर समस्त पितृगण एवं पूर्वजों को शत-शत नमन।
हमारे पूर्वजों के त्याग, संस्कार और आदर्श हमारी अमूल्य धरोहर हैं। उनके प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान ही हमारी परंपराओं की सच्ची पहचान है।
#सर्वपितृअमावस्या
संत शिरोमणि परम श्रद्धेय आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
तप, त्याग, करुणा और अहिंसा के आदर्शों से परिपूर्ण पूज्य आचार्य श्री का जीवन सदैव मानवता, आत्मानुशासन और जनकल्याण की प्रेरणा देता रहेगा।
#आचार्यविद्यासागरजी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
@HarishD_BJP
ॐ शांति।
आज देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
देश की 140 करोड़ जनता, जो सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग कर रही है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।
और यह कौन कर रहा है? ये दो अराजकतावादी समूह हैं, जिनमें एक ‘INDI गठबंधन’ के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी CJP कर रहे हैं।
मैं इन दोनों गुटों को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि भारत की जनता पूरी तरह से आपके इन उद्देश्यों को देख रही है।
और आज जो आपकी अराजकता की प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन इस देश में अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है, आपके ये मंसूबे हम पूरे नहीं होंगे।
इन्हें जनता ने पूरी तरह नकार दिया है, चाहे वह राहुल गांधी का INDI गठबंधन हो, चाहे अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी हो।
जनता ने जब इन्हें नकार दिया और लोकतंत्र ने इन्हें सजा दी, तो उस सजा को पचाने और उससे सीखने के बजाय इन्होंने देश को अस्थिर करने का मंसूबा बना लिया।
-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @NitinNabin जी