आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र पिपराइच के परमेश्वरपुर मण्डल अंतर्गत ग्रामसभा महराजगंज में स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रागंण में आयोजित योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर योगाभ्यास किया।
#YogaDay2026#YogaForOneEarthOneHealth
आज अपने आवासीय कार्यालय पर आए हुए सम्मानित क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए संबंधित समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
@myogiadityanath#जनसुनवाई
आज अपने आवासीय कार्यालय पर आए हुए क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना। संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के त्वरित एवं न्यायोचित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
@myogiadityanath@BJP4India
आज नगर पंचायत पीपीगंज के सभागार में भाजपा गोरखपुर जिले के जिला बैठक में उपस्थित होकर बैठक को संबोधित किया।
बैठक मे मुख्य अतिथि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं खजनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री राम चौहान जी का श्रेष्ठ मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
पिपराइच विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा जंगल धूसर स्थित न्यू कॉलोनी, हैदरगंज रोड पर पूर्वांचल विकास निधि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत ₹14.23 लाख की लागत से निर्मित 180 मीटर लंबी सी.सी. सड़क का लोकार्पण किया।
@myogiadityanath
पिपराइच विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा जंगल छत्रधारी स्थित नारायण नगरी में पक्की सड़क से संजय तिवारी जी के घर तक ₹10.35 लाख की लागत से निर्मित 206 मीटर लंबी सी.सी. सड़क का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा की सौगात दी।
@myogiadityanath
आज जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनता की सेवा और उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध हूं।
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।
आपने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, धार्मिक स्थलों के संरक्षण और न्यायपूर्ण प्रशासन के माध्यम से आदर्श शासन की स्थापना की।
आपका जीवन सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण है।
किसान, मजदूर, पिछड़े और वंचित समाज के हक़ की बुलंद आवाज़ रहे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।
सामाजिक न्याय, बराबरी और जनहित के लिए उनके संघर्ष को देश हमेशा सम्मान के साथ याद रखेगा।
भाजपा कार्यालय रानीडीहा, गोरखपुर में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जिला कार्यशाला में सहभाग किया।
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए असंख्य कष्ट सहकर भी राष्ट्रसेवा के पथ पर अडिग रहने वाले ‘स्वातंत्र्यवीर’ सावरकर जी की जयंती पर सादर वंदन।
उनका अद्भुत साहस, राष्ट्रनिष्ठा और बलिदान युगों-युगों तक भारत को प्रेरित करता रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में सहभागी होकर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी नीतियों को अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने के संकल्प को और दृढ़ करने का अवसर प्राप्त हुआ।
।
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी पाण्डुलिपियों को भारत की आत्मा का अध्याय मानते हैं। पीढ़ियों से संचित ज्ञान का लाभ आज हम इसलिए ले पा रहे हैं, क्योंकि ये पाण्डुलिपियां हजारों वर्षों से ज्ञान चेतना जाग्रत करती रहीं।
मैं आग्रह करता हूं कि पाण्डुलिपियों के संरक्षण के लिए आगे आएं। अब तक लगभग 7 लाख पाण्डुलिपियों की पहचान की जा चुकी है। यदि आपके पास भी कोई प्राचीन पाण्डुलिपि, हस्तलिखित ग्रंथ, ताड़पत्र आदि उपलब्ध हैं, तो इसकी जानकारी 'ज्ञान भारतम् मोबाइल ऐप' अथवा पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि उसका संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में दायित्व मिलने पर सभी सम्मानित मंत्रीगणों को बहुत-बहुत बधाई।
आप सभी का नेतृत्व प्रदेश की प्रगति, गरीब कल्याण और जनता की उम्मीदों को नई मजबूती देगा। उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।
@myogiadityanath
आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक वर्ष पूर्ण पर देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं भारतीय सेना के रणबांकुरों का हृदयतल से अभिनंदन।
यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत के आत्मसम्मान, साहस और अटल संकल्प की ऐतिहासिक पहचान है।
राष्ट्र आपके साहस और बलिदान को सदैव नमन करता रहेगा।
लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर,
वज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर।
ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं।
हनुमान जी की कृपा से आपके जीवन में साहस, बल और सफलता का वास हो।