आज पटना स्थित माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी के शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर गोपालगंज के चहुंमुखी विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं क्षेत्र की विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। माननीय मुख्यमंत्री जी से आत्मीय मुलाकात के दौरान उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं गोपालगंज के विकास के प्रति मिला सकारात्मक आश्वासन अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
जनसेवा और गोपालगंज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पित।
आज पटना स्थित शासकीय आवास पर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से जदयू नेता श्री अनिल सिंह जी के साथ शिष्टाचार मुलाकात किया। इस अवसर पर अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं आगामी योजनाओं पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने क्षेत्र के समग्र विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं आत्मीयता के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🙏🌹
#Patna #SamratChoudhary #JDU #AnilSingh #Vikas #BiharDevelopment
जय श्री राम 🚩🙏
आज पावन अयोध्या धाम में सपरिवार एवं अपनी पूरी टीम के साथ श्री राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला सरकार के दिव्य दर्शन एवं पूजन-अर्चन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम के श्रीचरणों में नमन करते हुए समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
प्रभु श्री राम की असीम कृपा हम सभी पर बनी रहे तथा हमें सदैव धर्म, सत्य, सेवा और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती रहे।
जय श्री राम! 🚩
सियावर रामचंद्र की जय!🙏
आज पटना में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी के प्रथम बार उपमुख्यमंत्री बनने पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें मां भवानी थावे की पावन चुनरी भेंट कर सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास, जनकल्याण एवं नई संभावनाओं को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा हमारे क्षेत्र को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा।
ईश्वर से उनके सफल, प्रभावी एवं जनहितकारी कार्यकाल की हार्दिक कामना करता हूँ।
आज विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार प्रांत के 67वें प्रांत अधिवेशन में सम्मिलित रहा।
जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष से संदीप गिरी जी, सदर विधायक माननीय सुभाष सिंह जी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री उमेश प्रधान जी, विवेक कुमार उर्फ झुना जी, अभिषेक कुमार जी एवं ABVP के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
आज थावे धाम मंदिर में घटित अत्यंत दुखद एवं निंदनीय घटना की सूचना मिलते ही मैं तत्काल थावे धाम पहुँचा। मां भवानी थावे वाली के पवित्र मुकुट व आभूषणों की असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी किए जाने की खबर से समस्त श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश एवं पीड़ा है।
मंदिर परिसर में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश दीक्षित जी एवं गोपालगंज जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से इस विषय में विस्तृत जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक सहित पूरा जिला प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच में जुटा हुआ है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
आश्वस्त किया गया है कि किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द से जल्द मां भवानी का मुकुट व आभूषण बरामद किए जाएंगे। मां थावे भवानी से प्रार्थना है कि जल्द ही सत्य की विजय हो और दोषियों को कठोर दंड मिले। 🙏
बिहार के नए सफ़र की ऐतिहासिक घड़ी
आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार सरकार के भव्य शपथग्रहण समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विकास पुरुष, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी, सहित कुल 26 माननीय मंत्रीगणों ने शपथ लेकर बिहार के विकास की नई राह को और भी मजबूत किया।
पूरा समारोह उत्साह, उमंग और लोकतांत्रिक गरिमा से परिपूर्ण रहा।
आज का यह ऐतिहासिक क्षण पुनः प्रमाणित करता है कि बिहार अपने विकास पथ पर दृढ़ संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।
बिहार की जनता को हृदय से आभार —
अब शुरू होगा विकास का नया दौर, नई उम्मीदों और नए विश्वास के साथ।
जय बिहार। 🙏
बिहार की जनता को हृदय से आभार — अब बनेगा विकसित बिहार 🌟
आज पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधान मण्डल दल की महत्वपूर्ण बैठक में माननीय Samrat Choudhary जी को सर्वसम्मति से विधान मंडल दल का नेता तथा माननीय VIJAY KUMAR SINHA जी को उपनेता के रूप में चुना गया।
दोनों माननीय नेताओं को इस जिम्मेदारी के लिए हृदयपूर्वक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर केंद्रीय नेता, विधान परिषद के नेता सहित सभी नव-निर्वाचित विधायक एवं विधान परिषद सदस्य गण उपस्थित रहे। सभी ने एकस्वर में बिहार के समग्र विकास, सुशासन और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के संकल्प को दोहराया।
अब संकल्प है — विकसित, प्रगतिशील और सशक्त बिहार का।
🌸 शिष्टाचार भेंट एवं आत्मीय संवाद 🌸
आज पटना में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल जी एवं सवर्ण आयोग के अध्यक्ष श्री महाचंद्र प्रसाद जी से सफलता पूर्वक चुनाव संपन्न होने के उपरांत शिष्टाचार मुलाकात हुई।
चुनाव के दौरान संगठन की भूमिका, कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा आगामी योजनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
दोनों वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन प्राप्त कर मन अत्यंत प्रेरित हुआ।
#BJP #Bihar #शिष्टाचार_भेंट #संगठन_समर्पण #जनसेवा
🌸 शिष्टाचार भेंट 🌸
आज बिहार विधानसभा चुनाव के सफल समापन के उपरांत राज्य के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कार्यालय पर शिष्टाचार मुलाकात हुई।
इस दौरान प्रदेश के विकास एवं संगठन सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर श्री संजीव चौरसिया जी एवं अन्य नेता गण भी उपस्थिति रहे।
माननीय उपमुख्यमंत्री जी से मिलकर अत्यंत प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
🙏 जय बिहार, जय भाजपा 🙏
🌸 मातृभूमि को नमन 🌸
आज अपने जन्मस्थल धरती हाकाम पहुंचकर मन अत्यंत भावुक हो उठा। यही वह पावन भूमि है जहाँ मेरा बचपन बीता, जहाँ की मिट्टी में आज भी अपनों का स्नेह और आशीर्वाद महसूस होता है।
इस पवित्र धरती पर श्री रत्नेश्वर सिंह जी के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात हुई तथा क्षेत्र के विकास को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
इस अवसर पर साथ रहे —
श्री बलिंद्र सिंह जी, श्री हरिंद्र सिंह जी, श्री मितुल सिंह जी, डॉ. प्रिंस जी, श्री रामाकांत सिंह जी, श्री चौथ सिंह जी, श्री अनिरुद्ध सिंह जी, श्री अभिनंदन कुमार जी सहित कई सम्मानित जन।
🙏 मातृभूमि की इस पावन धरती को नमन 🙏
☕ चाय पर चर्चा — क्षेत्र विकास को समर्पित संवाद ☕
आज कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के Ideal रेस्टोरेंट पर चाय पर चर्चा हुआ, जहां क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे NDA प्रत्याशी श्री मंजीत कुमार सिंह जी के बड़े भाई श्री वीर विक्रम नारायण सिंह जी (बड़का बाबू), हम पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री पंकज सिंह राणा जी, मुखिया श्री जितेन्द्र सिंह जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉ. A. K. तिवारी जी, मण्डल अध्यक्ष श्री दीपक कुमार जी, तथा वहां के सम्मानित स्थानीय जनताजनार्दन।
सबका एक ही संकल्प — कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और NDA की ऐतिहासिक जीत!
📅 दिनांक – 31 अक्टूबर 2025
🚩 NDA प्रत्याशी (भाजपा) श्री सुभाष सिंह जी के समर्थन में चुनावी सभा 🚩
कल गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनावी सभाएं आयोजित की जाएंगी ।
🗒️ *गांव* | *व्यवस्थापक* | *समय*
📍 कैथवलिया – सुनील सिंह जी – 09:00
📍 हजियापुर – अभिषेक सिंह जी – 09:30
📍 विशुनपुर – अजीत राय जी – 10:30
📍 बरईपट्टी – राजेन्द्र चौधरी जी – 11:00
📍 बरईपट्टी – मिथलेश राय जी – 11:30
📍 बरईपट्टी – अमरेश राय जी – 11:50
*उचकागांव*
📍 दाहिभाता – मनु तिवारी जी – 01:00
📍 जलाली टोला – मुना सिंह जी – 01:50
📍 पकड़ी श्रीकांत – विजय राय जी – 02:30
📍 उचकागांव – अमोद राय जी – 03:00
📍 ब्रह्माईन – अरविंद राय जी – 03:20
*थावे*
📍 धतीवना – प्रकाश सिंह जी – 04:00
📍 रामचंद्रपुर – जयराम सिंह जी – 05:00
🙏🏻 आइए, NDA के विकास और सुशासन के संकल्प को मजबूत करें!
🗣️ “अबकी बार विकास के साथ – NDA सरकार”
#NDA #BJP #Gopalganj #SubhashSingh #Election2025 #VikasKeSankalp
आज *ब्राह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन, गोपालगंज* के तत्वावधान में ब्राह्मर्षि समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, बुद्धिजीवियों एवं उत्साही युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
🏛 *बैठक का मुख्य उद्देश्य:*
➡️ समाज की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श करना।
➡️ राजनीतिक एवं सामाजिक उपेक्षा को दूर करने के उपाय खोजना।
➡️ समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा के साथ मुख्यधारा से जोड़ना।
🎙️ *वक्ताओं के विचार:*
वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मर्षि समाज ने सदैव राष्ट्र, समाज और संस्कृति के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
लेकिन वर्तमान समय में यह समाज राजनीतिक और सामाजिक उपेक्षा का सामना कर रहा है।
अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर चलें।
📜 *बैठक में लिए गए प्रमुख संकल्प:*
✅ समाज के युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
✅ समाज में एकता और सहयोग की भावना को प्रबल किया जाएगा।
✅ युवाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाकर समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
✅ समाज की समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक पहुँचाने के लिए एक संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा।
✅ ब्राह्मर्षि समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में यह भी कहा गया कि समाज तभी प्रगति करेगा जब हम सब एकजुट रहेंगे —
“ *एक रहेंगे, नेक रहेंगे, और समाज की भलाई के लिए साथ चलेंगे।”*
सभी उपस्थित सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि अब ब्राह्मर्षि समाज को शिक्षा, जागरूकता और संगठित प्रयासों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़कर नया इतिहास रचा जाएगा।
✊ ब्राह्मर्षि समाज एकता अमर रहे ✊
📚 शिक्षा | 💼 रोजगार | 🤝 संगठन | 🚩 सशक्तिकरण | 🌟 प्रगति
गौरव का क्षण 🙏🇮🇳
आज गोपालगंज की पावन धरती के सपूत, बिहार के मुख्य सचिव माननीय प्रत्यय अमृत जी से मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभालने के उपरांत पहली बार शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श भी हुआ।
उनकी दूरदर्शिता, प्रशासनिक अनुभव और बिहार के विकास के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित रूप से प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
हमें गर्व है कि गोपालगंज की मिट्टी ने ऐसा सपूत देश को दिया है।
जय बिहार, जय हिंद!
आज बनजारी स्थित आवासीय कार्यालय पर मुझे मुखिया श्री संदीप कुमार सिंह जी एवं श्री सुनील सिंह जी द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा। मैं ह्रदय से आभार प्रकट करता हूँ कि आपने मुझे इस स्नेह व सम्मान के योग्य समझा। ऐसे प्रेरणास्पद व्यक्तित्वों से मिलना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना, समाज सेवा की दिशा में मेरे उत्साह को और भी प्रबल करता है।
🙏आप सभी का स्नेह एवं सहयोग यूँ ही बना रहे।
धन्यवाद एवं शुभकामनाएं।
जय हिन्द | जय भारत
आज बरौली विधानसभा के डिग्री कॉलेज, कोइनी में आयोजित NDA विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर सभी कार्यकर्ताओं एवं नेतागण से मुलाकात हुई।
सम्मेलन में NDA सरकार के गठन हेतु सभी से सहयोग एवं समर्थन की अपील की गई।
🪑 मंच अध्यक्षता: श्री संदीप गिरी जी (भाजपा जिलाध्यक्ष) संचालन: श्री प्रकाश लाल श्रीवास्तव जी
विशिष्ट उपस्थिति:
```श्री संजय सिंह जी (विधायक, लालगंज), श्री रामसेवक सिंह जी (पूर्व मंत्री), श्री अशोक मिश्रा जी(प्रदेश उपाध्यक्ष, लोजपा), श्री आर. के. सिंहा जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, रालोमो), श्री बैजू कुमार राय जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, हम पार्टी),श्री रामबाबू गोस्वामी जी (प्रदेश महासचिव, हम पार्टी), श्री उमेश प्रधान जी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी),श्री आदित्य शंकर शाही जी (जिलाध्यक्ष, जदयू),श्री पंकज सिंह राणा जी (जिलाध्यक्ष, हम पार्टी),श्री सुमेर कुशवाहा जी (जिलाध्यक्ष, रालोमो),श्री रिषि रंजन कुमार जी (प्रभारी जिलाध्यक्ष, लोजपा),
श्री हरिनारायण सिंह जी (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा),श्री अनुप श्रीवास्तव जी (भाजपा नेता), श्री राजू चौबे जी (भाजपा नेता)।
🙏 सभी कार्यकर्ताओं एवं नेतागण का सम्मेलन को सफल बनाने हेतु हार्दिक आभार।
अबकी बार, फिर NDA सरकार!
✊ चलिए, एकजुट होकर विकास और सुशासन के लिए NDA को फिर से विजयी बनाएं।
#NDA2025 #बरौलीविधानसभा #TeamNDA #कार्यकर्ता_सम्मेलन #ViksitBihar #अबकी_बार_NDA_सरकार