बस्तर की वीर भूमि पर 1857 की क्रांति से एक साल पहले ही अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ आजादी का बिगुल बज चुका था। 1856 के इस लिंगागिरी विद्रोह का नेतृत्व माड़िया जनजाति के वीर तालुकेदार धुरवाराम ने किया था। अंग्रेजों के कब्जे, जंगलों पर नियंत्रण और जनजातीय समाज के शोषण के विरोध में वीर धुरवाराम ने गुरिल्ला युद्ध की रणनीति अपनाकर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। अपनों की गद्दारी और अपनों को बंधक बनाए जाने के बाद, 5 मार्च 1856 को वे मातृभूमि के लिए बलिदान हो गए। आजादी के महानायक वीर धुरवाराम और बस्तर के सभी जनजातीय सेनानियों को शत-शत नमन। #जनजातीय_गौरव #Bjp4Cgstate
आज छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उनके परिजनों से भी आत्मीय मुलाकात हुई।
मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।
साहस व समर्पण के प्रतीक, मेवाड़ मुकुट, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर कोटि-कोटि वंदन🙏
मैं सभी से आह्वान करता हूं कि महाराणा प्रताप के संघर्षमयी व स्वाभिमानी जीवन से प्रेरणा लें तथा जनसेवा का सकंल्प लेकर नवभारत के निर्माण में भागीदारी निभाएँ।
सत्य, अहिंसा और स्वच्छता हेतु प्रेरित करके विश्व को शान्ति का मार्ग दिखाने वाले, त्याग व तपस्या के प्रेरणास्त्रोत
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा।
समस्त देश वासियों को राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक भारतवासी को शांति, समृद्धि और सदैव गतिशील रहने की प्रेरणा देता है और हम सभी में राष्ट्र प्रेम व गौरव का संचार करता है।
भारतीय संस्कृति के परम उपासक, अपना संपूर्ण जीवन हिन्दू समाज व राष्ट्र के उत्थान में समर्पित करने वाले, कुशल संगठनकर्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रथम सरसंघचालक परम पूज्य डॉ0 केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।
अन्याय, अधर्म पर भक्ति और सत्य की विजय के प्रतीक होलिका दहन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
होलिका दहन की अग्नि में आपके और आपके परिवार के सारे दुःख एवं सारी समस्याएं जलकर नष्ट हो जाएं।
“एक देश की महानता, बलिदान और प्रेम उस देश के आदर्शों पर निहित करता है।”
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर वक्ता व लेखिका, नारी शक्ति की प्रतीक एवं उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल तथा 'भारत कोकिला' के नाम से प्रसिद्ध सरोजिनी नायडू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन
"ऐसा चाहू राज मैं जहाँ मिले सबन को अन्न,
छोट- बड़ो सब सम बसै, रैदास रहे प्रसन्न। "
श्रेष्ठ दार्शनिक, कवि एवं समाज सुधारक, गुरु रविदास जी की जयंती पर कोटि-कोटि वंदन।
प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं।
#RavidasJayanti
नमन करो माँ रेवा को ,ये पुण्यदायिनी कहलाती है
नमन करो माँ नर्मदा को ,जो अमरत्व का पान कराती है
जीवनदायिनी, मोक्षदायिनी, प्राणिमात्र के कल्याण का आधार एवं शिवसुता मां नर्मदा जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मां नर्मदा सभी को सुख-शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।
सरस्वतीं च तां नौमि वागधिष्ठातृदेवताम्।
देवत्वं प्रतिपद्यन्ते यदनुग्रहतो जना:॥
विद्या की देवी माँ सरस्वती जी की आराधना के पर्व ‘बसंत पंचमी’ की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक
बधाई
एवं शुभकामनाएं।
समस्त देश व प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक
बधाई
एवं शुभकामनाएं।
लोकतंत्र की असली शक्ति आपका मत है. आइये, अपने मत के अधिकार के महत्व को समझें और लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक चुनाव में अपने मत का उपयोग करने का संकल्प करें।
#छेरछेरा_जोहार
दुनिया के सबले बड़े दान पुन के तिहार लोक परब छेरछेरा के जम्मो संगवरी मन ला गाड़ा गाड़ा जोहार अउ बधाई
छेरछेरा माई कोठी के धान ल हेरते हेरा
केंद्रीय जनजाति कल्याण राज्य मंत्री एवं सरगुजा (छत्तीसगढ़) लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह सरूता जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
प्रभु श्री राम की कृपा आप पर सदा बनी रहे!