अयोध्या के समग्र विकास और उसकी चेतना को प्रभु श्रीराम की चेतना से जोड़ने के इस संकल्प में जिन पूज्य संतों का निरंतर सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है, उन सभी पूज्य संतों का दीपोत्सव के 10वें संस्करण के अवसर पर हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन!
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#deepostav1dasak
#Deepotsav2026
#deepotsav2026ayodhyapuri
लाखों दीपों की दिव्य आभा से जगमगाएगी प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या! 🪔🚩
भक्ति, आस्था और अद्भुत रोशनी के संग सजेगी रामनगरी की हर गली, हर घाट।
देखिए, इस दिवाली 'अयोध्या दीपोत्सव 2026' की मनमोहक झलकियां...⬇️
जय श्रीराम! 🚩
सनातन आस्था की चिरंतन धरा श्री अयोध्या धाम में दिव्य-भव्य 'दीपोत्सव-2026' के अवसर पर पुण्य प्रदायिनी माँ सरयू जी की पावन आरती...
https://t.co/n8C6APiuIM
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की स्मृतियों को संजोने के साथ ही उनके विचारों, आदर्शों और सामाजिक परिवर्तन के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
आज का युवा ‘विकसित भारत’ के vision की ताकत बनना चाहता है।
विकसित भारत के लिए जो नए ideas चाहिए, जो नए solutions चाहिए, उनसे भारत ही नहीं, विश्व का भविष्य भी तय होगा।
- पीएम श्री @narendramodi
पूरा देखें: https://t.co/IVXXEClVlE
श्री पाटेश्वरी देव्यै नमः।
शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस माँ शैलपुत्री के प्राकट्य दिवस की हार्दिक मंगल शुभकामनाएँ।
🙏 वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥ 🙏
जय माता दी! 🚩
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की सभी बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बेटियां घर - परिवार व समाज में खुशहाली, समृद्धि एवं संपन्नता लाती हैं।
आइये, संकल्प लें कि बेटियों की शिक्षा, पोषण व लैंगिक समानता के अधिकार की रक्षा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने का पूर्ण अवसर प्रदान करेंगे!!
स्वास्थ्य से सम्मान तक... मोदी जी ने दिया सुरक्षित जीवन!
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की 25 वर्षों की यात्रा सिर्फ नेतृत्व की नहीं, बल्कि जन-जन के प्रति समर्पण और सेवा की गाथा है।
सुनिए, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की जुबानी...⬇️
#SevaKiKahani#SevaSankalpAbhiyan
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना अवंती बाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी पासी और वीरांगना झलकारी बाई जैसी अनेक वीरांगनाओं के उदाहरण हमारे सामने हैं, जिन्होंने अपने साहस और पराक्रम से भारतीय समाज को नई दिशा दी। उनसे प्रेरणा लेकर स्वतंत्र भारत में भी अनेक महिलाओं ने अपने परिश्रम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
अब शहर की दूरी नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार...
कभी गांव के किसी बच्चे को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी होती थी तो किताबों और बेहतर संसाधनों के लिए शहर की ओर देखना पड़ता था। दूरी समय भी लेती थी और पैसा भी। अब बहराइच के तेजवापुर ब्लॉक के खसहा मोहम्मदपुर में यही दूरी डिजिटल लाइब्रेरी ने कम कर दी है।
ग्राम पंचायत सचिवालय में तैयार यह लाइब्रेरी किताब और कंप्यूटर, परंपरागत अध्ययन और आधुनिक तकनीक को एक छत के नीचे जोड़ रही है।
यहां कंप्यूटर, प्रिंटर, हाई-स्पीड इंटरनेट, वाई-फाई, स्मार्ट टीवी और सीसीटीवी की सुविधा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के साथ नेशनल बुक ट्रस्ट का साहित्य भी उपलब्ध है। यानी पढ़ने के लिए पुस्तक चाहिए या तैयारी के लिए डिजिटल कंटेंट, दोनों अब गांव में ही सुलभ हैं।
संसाधन करीब आए तो सपनों की राह भी आसान हुई। बच्चे और युवा यहां अध्ययन कर रहे हैं, ई-लर्निंग से जुड़ रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई धार दे रहे हैं। जो समय और पैसा पहले शहर आने-जाने में लगता था, वह अब उनकी पढ़ाई में लग रहा है।
यह बदलाव केवल एक गांव तक सीमित नहीं है। 2017 से पहले ई-लाइब्रेरी की पहुंच राज्य और जिला स्तर के लगभग 76 स्थानों तक सीमित थी, आज डिजिटल लाइब्रेरी 57,600 ग्राम पंचायतों तक पहुंच चुकी है। डिजिटल शिक्षा को केवल स्कूलों तक सीमित न रखते हुए लगभग 60 लाख युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। आज प्रदेश के 32,000 से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम और 15,000 से अधिक विद्यालयों में ICT लैब के माध्यम से शिक्षा को नई तकनीक से जोड़ा जा रहा है।
वहीं, 2012-16 में पर्याप्त सरकारी निधि होने के बावजूद 6.22 लाख बच्चों को पाठ्यपुस्तकें नहीं मिलीं और 97 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म नहीं मिली। शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की उपलब्धता से लेकर उनकी पहुंच तक, उत्तर प्रदेश ने एक लंबी दूरी तय की है।
अभिभावकों के लिए भी यह बदलाव भरोसे का आधार बना है। उनके बच्चों को आधुनिक शैक्षिक संसाधनों के लिए गांव से दूर नहीं जाना पड़ रहा।
उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम पंचायत डिजिटल लाइब्रेरी पहल का परिणाम धरातल पर है। ग्राम पंचायत सचिवालय अब प्रशासनिक सेवाओं के साथ ज्ञान और तकनीक के केंद्र के रूप में भी नई भूमिका निभा रहे हैं।
खसहा मोहम्मदपुर की यह डिजिटल लाइब्रेरी बदलाव की जीवंत तस्वीर है।
गांव बदल रहा है, पढ़ाई का परिवेश बदल रहा है और ज्ञान की रोशनी अब बच्चों के द्वार तक पहुंच रही है।