GenZ's - BRICS Youth Track 2026 आपके लिए है!
Innovation, Startups, Digital Tech, Green Enterprises और Cultural Exchange - युवाओं के लिए नई opportunities का global मंच!
क्योंकि युवा सिर्फ jobs नहीं, policy-making और sustainable development के भी partners हैं।
भूदान आंदोलन के प्रणेता भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर उन्हें विनम्र नमन।
उनका जीवन त्याग, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा। आइए, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सम्मान पहुंचाने का संकल्प लें।
हिंदी साहित्य की महान साधिका एवं आधुनिक काल की मीरा महादेवी वर्मा जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
उनकी लेखनी ने समाज में संवेदना और जागरूकता का दीप जलाया। उनका साहित्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
राष्ट्रचिंतक एवं स्वयंसेवकों के प्रेरणास्त्रोत आदरणीय श्री @DrMohanBhagwat जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका मार्गदर्शन राष्ट्रसेवा के संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करता रहे। ईश्वर आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु रखें।
पूजनीय बाबा नीम करोली जी का जीवन भक्ति, करुणा और मानव सेवा की प्रेरणादायी मिसाल रहा।
उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनके सेवा और समर्पण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
भाजपा के नव-नियुक्त राष्ट्रीय मोर्चा प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके अनुभव एवं समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा मिले। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के नेतृत्व में भाजपा और सशक्त हो।
#BJP#NationFirst
आज हम कह सकते हैं कि सरहद पर पड़ने वाला गाँव, भारत का प्रथम गाँव है। उसकी सुरक्षा के प्रति, उसके विकास के प्रति हमारी पहली जवाबदेही है: राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी
#NitinNabinInUttarakhand
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे भारतीय रेलवे के वर्तमान नेटवर्क में लगभग 656 किलोमीटर की वृद्धि होगी।
#CabinetDecisions
2011 में मैं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री था और मुझे राष्ट्रीय एकता यात्रा के माध्यम से कोलकाता से कश्मीर तक यात्रा करने का मौका मिला था। मैं उसकी तैयारियों को देख रहा था।
- श्री @NitinNabin
स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक अपना अमूल्य योगदान देने वाले पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्रनिष्ठा सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।
अदम्य साहस और अद्वितीय शौर्य के प्रतीक, परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद जी के शहीद दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
मातृभूमि के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देश को प्रेरित करता रहेगा।
उत्तराखण्ड के जनकवि ‘गिर्दा’ गिरीश चंद्र तिवारी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
आइए, उनकी रचनाओं को जन-जन तक पहुँचाकर उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
सहित संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूज्य महाराज जी का तप, सेवा और आध्यात्मिक मार्गदर्शन आज भी समाज को प्रेरित कर रहा है।
कोटि-कोटि नमन।
(2/2)
हरियाणा के लाडवा में ब्रह्मलीन ब्रह्मचारी श्री देवेंद्रस्वरूप जी महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं स्मृति समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी Nayab Saini..
(1/2)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के आज उत्तराखंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने बाबा श्री नीब करौरी जी महाराज का चित्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
हिन्दी साहित्य को नई चेतना और नई दिशा देने वाले महान साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
हिन्दी भाषा के संवर्धन एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
कारगिल की दुर्गम चोटियों पर तिरंगे की आन-बान-शान के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
उनका साहस और राष्ट्रप्रेम हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुशल संगठनकर्ता श्री नितिन नबीन जी का देवभूमि उत्तराखण्ड की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आपके मार्गदर्शन में संगठन नई ऊर्जा के साथ राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाए।