चंडीगढ़ में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सैलरी 10% तक बढ़ी,हरियाणा सरकार भी अमल करें
जो कर्मचारी अपने पद पर 5 साल की निरंतर सेवा पूरी कर चुके हैं, उन्हें मूल डीसी रेट पर 2% अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा।
@cmohry@NayabSainiBJP@Dchautala@AbhaySChautala
विजय थलपति जी को मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
आशा है कि आप बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए तमिलनाडु को समानता, न्याय और विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे।
@TVKVijayHQ@actorvijay
शौर्य, स्वाभिमान एवं वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
महाराणा प्रताप का अदम्य साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर जननायक ताऊ देवी लाल जी की प्रतिमा पर कीचड़ फेंकने की घटना ने हर उस नागरिक का सिर शर्म से झुका दिया है जो अपने महापुरुषों, उनके संघर्षों और उनकी विरासत का सम्मान करता है…
दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए @cmohry
नीतीश कुमार के बेटा बिना चुनाव लड़े मंत्री बन गए..
उपेंद्र कुशवाहा के बेटा बिना चुनाव लड़े मंत्री बन गए..
जीतन राम मांझी के बेटा बिना चुनाव लड़े मंत्री बन गए..
दीनदयाल परिवार बढ़ाओ योजना के नए लाभार्थी।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय प्रकाश सिंह बादल साहब की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। एक युगदृष्टा नेता, किसान-कमेरे के अधिकारों के प्रति समर्पित हस्ती और सादगी की मिसाल… उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
पूज्य बादल साहब का हमारे परिवार पर जो स्नेह और आशीर्वाद रहा, वह हमारे लिए सदैव अमूल्य रहेगा। उनके आदर्श, उनके संस्कार और जनता के प्रति उनकी निष्ठा हमें हमेशा मार्ग दिखाते रहेंगे।
भाजपा सरकारें हर स्तर पर मनमर्जी और गुंडागर्दी पर उतर आई हैं। हरियाणा के हिसार में रात 2 बजे छात्र नेताओं को घर से उठाया जा रहा है और दिन में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला जी को बीच सड़क पुलिस द्वारा हथियार दिखाए जाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।
मेरी उनसे फोन पर बात हुई - उन्होंने बताया कि वे हिसार के एसपी से मिलने जा रहे थे, ताकि अपने कार्यकर्ताओं की कथित गलत गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध दर्ज करा सकें, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें रोककर डराने की कोशिश की।
भाजपा की यह धक्केशाही अब अघोषित इमरजेंसी में बदल चुकी है। लोकतंत्र को कुचलने की यह नीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी। जनता सब देख रही है, और यही अहंकार भाजपा सरकारों को ले बैठेगा।
@JJPofficial@Dchautala
जब भाजपा से संबद्ध रहे एक उप मुख्यमंत्री जी का ये हाल है तो देश बेहाल है तो कौन सी बड़ी बात है।
भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार ही वो कारण है जब एक अधिकारी पूर्व उप मुख्यमंत्री को हथियार दिखाकर डराने का दुस्साहस कर रहा है क्योंकि वो जानता है, ऊपरवाले से तो उसके आर्थिक तार जुड़े हैं, वो तो बचा ही लेंगे।
एसपी का कहना है कि सीआईए कर्मी ड्यूटी ऑफ कर घर जा रहा था और उसके पास कोई हथियार नहीं था। लेकिन नीचे दी गई तस्वीरें उनके प्रेस नोट की बातों को खुद ही झुठलाती हैं:
1. दावा: रास्ता नहीं रोका गया
तस्वीर: साफ दिख रहा है कि पवन रास्ता रोककर, हथियार दिखाते हुए आगे बढ़ रहा है।
2. दावा: ड्यूटी ऑफ कर घर जा रहा था
तस्वीर: वही पवन सिटी थाने के बैरिकेड के पीछे मौजूद दिखाई दे रहा है—क्या इसे “ऑफ ड्यूटी” कहा जाएगा?
3. दावा: सीआईए स्टाफ के पास कोई हथियार नहीं था
तस्वीर: एसपी ऑफिस में सीआईए स्टाफ के पास AK-47 साफ नजर आ रही है।
4. हकीकत: एक वाहन जिसमें अवैध नंबर प्लेट, काले शीशे, प्राइवेट गाड़ी का उपयोग, और डेढ़ साल से टेम्पररी नंबर प्लेट—इसी गाड़ी से हमारा रास्ता रोका गया।
तस्वीरें साफ संकेत देती हैं कि आधिकारिक बयान और ज़मीनी सच्चाई में बड़ा अंतर है।
डबवाली की जनता ने मुझे 35 हज़ार वोट दिए, और बीजेपी को 7 हज़ार, जमानत तो तुम्हारी जब्त हुई है, अगली बार तुम्हारा सामना विधानसभा में भी करूंगा 🙏
@BJP4Haryana@NayabSainiBJP पिस्तौल दिखाते हो, और कायर कहलवाने से डरते हो। तुम असली गुंडे हो और मुझे यह कहने में कोई डर नहीं 💪🏻 आज तुम्हें राज और हमें सड़क का संघर्ष मिला है, जनता के फैसले पर इतना अहंकार ना कर तानाशाह राजा 👑 पता नहीं कब शाम ढल जाए 🙏🏽
आज हिसार में दुष्यंत चौटाला जी पर बंदूक़ तानना सत्ता के अहंकार को दर्शाता है। लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। हम डरने वाले नहीं हैं सच और संघर्ष की आवाज़ बुलंद रहेगी।
ये तस्वीर है ढांड अनाज मंडी की, यह गेंहूं के सीजन में भी खाली पड़ी है
इसका कारण कुछ किलोमीटर की दूरी पर अदानी का साइलो
साईलो में गेहुं डालने के लिए कई कई किलोमीटर लम्बी लाईन लगी है