This Scene's are not of diljit dosanjh concert but it is a rally of a famous leader of northern India.
@hanumanbeniwal is protesting against the So, called hinduwadi Bhajanlal led BJP govt which issued some orders to convert cattle field's into RIICO
अन्नदाता किसानों को ना तो फसल ख़राबे का मुआवजा मिल रहा है ना ही समर्थन मूल्य मिल पा रहा और ना ही कृषि मंडी में किसान अपनी उपज सम्मान के साथ बेच पा रहा है !
इन सभी अनियमितताओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई हेतु अवगत कराया।
#FarmersFirst#kishangarh#Ajmer #MSP
आज कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, जयपुर में युवा, खेल, शिक्षा और संस्कृति के संगम “जाट महोत्सव” में शिरकत कर उपस्थित जनसमूहों को संबोधित किया।
इस अवसर पर विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। निश्चित ही ऐसे आयोजन समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण योगदान तो देते हैं ही, साथ ही युवाओं की दशा और दिशा बदलने में भी मदद करते हैं।
इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जेवीपी मीडिया के चेयरमैन श्री हरिराम किंवाडा जी एवं श्री विकास सिरोही जी को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।
राजस्थान की किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री विकास चौधरी ने दिल्ली में मेरे लाडले बेटे आशुतोष बेनीवाल के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बेटे को आशीर्वाद दिया |
#HBDAashutoshBeniwal@DrVikasAjmer
राजस्थान की विधानसभा का सत्र चल रहा है और विधानसभा के सामने स्थित विधायक आवास परिसर में खींवसर से भाजपा के विधायक की सह पर उनके परिजनों व स्टाफ द्वारा कांग्रेस पार्टी के विधायकों से मिलने गए NSUI के प्रदेश महासचिव अनिल सारण के साथ मारपीट करके धमकियां दी गई जो पूर्ण रूप से अनुचित है | मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को कहना चाहता हूं कि इस प्रकरण को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के ज्योति नगर पुलिस थाने में दर्ज FIR संख्या 48/2026 पर संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करावे ताकि प्रदेश में यह संदेश जाए कि कम से कम विधायक आवास तो राजस्थान में सुरक्षित है अन्यथा प्रदेश भर से जो लोग अपने - अपने क्षेत्र के विधायकों से मिलने वहां आते है, वो खुद को ऐसे स्थान पर भी असुरक्षित महसूस करेंगे जहां प्रदेश भर के चुने हुए विधायक रहते है | मैं आपको स्मरण दिलाना चाहता हूं कि यह ओछी हरकत जिस BJP के विधायक की सह पर हुई,उनका हाल ही में 40 प्रतिशत कमीशन लेकर विधायक कोष से राशि जारी करने का मामला देश भर में चर्चित हुआ |
@RajCMO@jaipur_police@PoliceRajasthan