BHAGWAN MAHAVIR DESHNA FOUNDATION is involved in activities in the field social/charitable work and spread principles, preaching and theory of Jainism.
भगवान महावीर देशना फाउंडेशन (BMDF) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती मेनका गांधी जी को पत्र प्रेषित कर दिगंबर जैन संतों एवं मयूर पिच्छी के संबंध में दिए गए कथनों पर आपत्ति दर्ज कराई है। #BMDF ने तथ्यों की पुनः समीक्षा एवं सार्वजनिक खेद व्यक्त करने का अनुरोध किया है।
जीव दया संस्थान, अमीनगर सराय द्वारा आयोजित पाँचवें वार्षिक समारोह में सम्मिलित होने का आज सुअवसर प्राप्त हुआ। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवदया, करुणा, सेवा और मानवता का जीवंत उदाहरण है। इस वर्ष संस्था द्वारा 500 से भी अधिक बकरों को जीवनदान दिया गया, जो भगवान महावीर स्वामी जी के “जियो और जीने दो” के संदेश को सच्चे अर्थों में आगे बढ़ाने वाला अत्यंत पुण्य कार्य है।
इस अवसर पर विशेष रूप से यह देखकर हृदय प्रसन्न हुआ कि संस्था द्वारा 45 बेसहारा और मंदबुद्धि व्यक्तियों के लिए निवास, भोजन और देखभाल की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं, उन्हें आत्मनिर्भर और व्यस्त रखने के लिए समय-समय पर विविध प्रकार के कोर्सेज भी सिखाए और दिखाए जाते हैं। यह सेवा-कार्य समाज के लिए एक प्रेरणादायी मिसाल है।
इसके साथ ही संस्था द्वारा निर्मित 45 फुट ऊँची भव्य टावर में 10,000 से अधिक पक्षियों के लिए दाना और पानी की उत्तम व्यवस्था की गई है, जो जीवों के प्रति संवेदना और समर्पण का अनुपम उदाहरण है।
इस महान सेवा-यज्ञ के लिए संस्था के संस्थापक श्री मनोज जैन बक्करवाला जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। अमीनगर सराय की यह संस्था जिस निष्ठा, समर्पण और करुणा के साथ कार्य कर रही है, वह वास्तव में समाज के लिए गर्व की बात है।
– मनोज कुमार जैन
डायरेक्टर, BMDF
मनोनीत निगम पार्षद
भगवान महावीर देशना फ़ाउण्डेशन (BMDF) द्वारा प्रस्तुत “महावीर कथा – मेरे महावीर 3.0” एक ऐसा दिव्य और भावपूर्ण अनुभव है, जिसमें भगवान महावीर के जीवन, उनके उपदेशों और शाश्वत संदेशों को राजीव जैन (CA) एवं उनकी टीम ने सुर, भावना और कथा-वाचन के माध्यम से जीवंत किया है।
यह विशेष प्रस्तुति 5 अप्रैल 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर आयोजित की गई, जहाँ श्रद्धा, संगीत और आध्यात्मिकता का अनुपम संगम देखने को मिला।
इस दिव्य आयोजन के कथा संयोजक श्री मनोज कुमार जैन रहे, जिनके मार्गदर्शन एवं समर्पण से यह प्रस्तुति और भी गरिमामय एवं प्रभावशाली बनी। BRJ Production द्वारा निर्मित यह 22 मिनट की वीडियो प्रस्तुति केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्मा को छू लेने वाला एक आध्यात्मिक अनुभव है, जो भगवान महावीर के अहिंसा, करुणा, त्याग और आत्मजागरण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाती है।
आइए, इस कथा के माध्यम से महावीर के जीवन से प्रेरणा लें और अपने भीतर के शांति, संयम और करुणा के मार्ग को और अधिक प्रखर बनाएं।
#MereMahavir3 #MahavirKatha #BhagwanMahavir #BMDF #ManojKumarJain #RajivJainCA #BRJProduction #JainDharma #Ahimsa #JaiJinendra #BharatMandapam @bmdfofficial
BMDF की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी एवं मंत्री श्री @KapilMishra_IND जी का हृदय से आभार।
बकरा ईद के अवसर पर सौहार्द, शांति, स्वच्छता एवं धार्मिक संवेदनशीलता बनाए रखने हेतु #BMDF के निदेशक श्री @immanojjain जी के निवेदन पर त्वरित कार्रवाई सराहनीय है।
#Ahimsa
भगवान महावीर देशना फ़ाउण्डेशन (BMDF) की ओर से माननीय मुख्यमंत्री @gupta_rekha जी और माननीय मंत्री @KapilMishra_IND जी का हार्दिक धन्यवाद। #BMDF निदेशक @immanojjain जी द्वारा लिखे गए पत्र के बाद त्वरित संज्ञान लेकर जनहित, शांति और सामाजिक सद्भाव के लिए उचित कदम उठाने हेतु आभार। 🙏
भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री मनोज कुमार जैन जी ने आज माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha को बकरा ईद के अवसर पर दिल्ली में सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण हेतु विनम्र पत्र प्रेषित किया। संवेदनशीलता, स्वच्छता, विधि-व्यवस्था व परस्पर सम्मान बनाए रखने का आग्रह।
आज शनि अमावस्या पर जीव दया संस्थान, अमीनगर सराय द्वारा मुरादनगर गंगा नहर में 85K से अधिक मछलियों को जीवनदान दिया गया। इस पुण्य कार्यक्रम में #BMDF डायरेक्टर @immanojjain जी ने सहभागिता की और आगामी बकरीद पर ₹11,000 देकर एक बकरे को अभयदान देने हेतु सभी से जुड़ने का आग्रह किया।
पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय हेतु माननीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी को भगवान महावीर देशना फाउंडेशन की ओर से हार्दिक बधाई। यह जीत सत्य, समर्पण और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक है।
– मनोज कुमार जैन
डायरेक्टर, भगवान महावीर देशना फाउंडेशन, एवं
निगम पार्षद (मनोनीत), दिल्ली
भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री मनोज कुमार जैन जी ने आज माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha को बकरा ईद के अवसर पर दिल्ली में सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण हेतु विनम्र पत्र प्रेषित किया। संवेदनशीलता, स्वच्छता, विधि-व्यवस्था व परस्पर सम्मान बनाए रखने का आग्रह।
आज माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता @gupta_rekha जी को बकरा ईद के अवसर पर दिल्ली में सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण और मर्यादित वातावरण बनाए रखने हेतु एक विनम्र पत्र प्रेषित किया गया।
इस पत्र में दिल्ली की बहुधार्मिक और बहुसांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए यह आग्रह किया गया है कि पर्व के दौरान सभी धार्मिक गतिविधियाँ संवेदनशीलता, स्वच्छता, विधि-व्यवस्था और परस्पर सम्मान के साथ संपन्न हों।
पत्र में विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी से बचाव, पशु अवशेषों के वैज्ञानिक एवं स्वच्छ निस्तारण, सोशल मीडिया पर अनावश्यक प्रसार से संयम, तथा माहौल बिगाड़ने वालों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देने का अनुरोध किया गया है।
यह निवेदन भगवान महावीर स्वामी जी के अहिंसा, करुणा और जीवदया के संदेश से प्रेरित है, ताकि दिल्ली में सभी नागरिक आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारे के साथ अपने पर्व मना सकें।
मनोज कुमार जैन
निदेशक, भगवान महावीर देशना फाउंडेशन
निगम पार्षद (मनोनीत)
#Delhi #RekhaGupta #PeaceAndHarmony #CommunalHarmony #Eid2026 #BakraEid #SocialHarmony #Ahimsa #MahavirMessage #CivicResponsibility #PublicSafety #CleanDelhi #RespectAll #UnityInDiversity #LawAndOrder #ResponsibleCelebration #BMDF #ManojKumarJain
@PMOIndia@narendramodi@DelhiGovDigital@AmitShah@HMOIndia@blsanthosh@RijijuOffice@KirenRijiju@incredibleindia@BJP4Delhi
जय जिनेंद्र।
आज 'द मेसिना बैंक्वेट', ईस्ट दिल्ली के पावन प्रांगण में JITO (Jain International Trade Organization) ईस्ट दिल्ली द्वारा आयोजित 'विश्व नवकार महामंत्र दिवस' @JitoNavkar में सम्मिलित होने और अपने विचार साझा करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मुझे, मनोज कुमार जैन (डायरेक्टर, भगवान महावीर देशना फाउंडेशन एवं मनोनीत निगम पार्षद), इस पावन अवसर पर दीप प्रज्वलन करने अवसर रहा।
यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वैश्विक शांति और आत्म-शुद्धि का एक महाकुंभ था, जहाँ भारत सहित 108 देशों के लाखों लोग, 6000+ मंदिरों/स्थानकों के माध्यम से इस दिव्य गूंज से जुड़े।
इस अवसर पर भगवान महावीर के सिद्धांतों—अहिंसा, सत्य और संयम—पर प्रकाश डालते हुए मुझे यह अनुभव हुआ कि आज के अशांत युग में 'णमोकार मंत्र' ही वह एकमात्र शक्ति है जो मानवता को सही दिशा दिखा सकती है। जैसा कि मैंने अपने संबोधन में कहा:
“णमोकार की शक्ति से जीवन संवर जाए,
“हर मन में शांति और प्रेम उतर जाए।”
कार्यक्रम में पूर्वी दिल्ली संसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री @hdmalhotra जी मुख्य अतिथि के रूप में रहे।
इस भव्य और सफल आयोजन के लिए मैं JITO ईस्ट दिल्ली की कर्मठ टीम और नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाया।
इस गरिमामयी आयोजन के प्रमुख सूत्रधार:
श्री तरुण जैन - चेयरमैन (Chairman)
CA मुकेश जैन - मुख्य सचिव (Chief Secretary)
श्री विपिन जैन - संयोजक (Convenor)
श्री नीलेश शाह - सह-संयोजक (Co-Convenor)
श्रीमती रूबी बॉबी जैन - चेयरपर्सन, JLW (Chairperson JLW)
श्रीमती विद्या दुग्गर - मुख्य सचिव, JLW (Chief Secretary JLW)
श्री अंकुर जैन - चेयरमैन, JYW (Chairman JYW)
श्रीमती स्वाति जैन - मुख्य सचिव, JYW (Chief Secretary JYW)
भगवान महावीर की असीम कृपा और णमोकार महामंत्र की शक्ति हम सभी के जीवन में सदैव प्रकाश फैलाती रहे।
निवेदक:
मनोज कुमार जैन
डायरेक्टर, भगवान महावीर देशना फाउंडेशन
मनोनीत निगम पार्षद, दिल्ली
#VishwaNavkarMahamantraDivas #JITONavkarMantraDivas #InternationalNavkarDay #NavkarMantraDivas #NavkarMantra #NamokarMantra #GlobalChant #OneWorldOneMantra #JITO #JITOApex #JITOGlobal #JitoEastDelhi #Delhi #ManojKumarJain #PrithvirajKothari #Jainism #Ahinsa #ManojKumarJain
@jito_newdelhi@JITONorthDelhi@ApexJito@jitousaorg@JitoJbn@jitojiif@Jitoofficial@jitocoimbatore@jitoindia@pragysagar@Munilokesh@PramanSagarJi@incrediblejaini@ocjain4@Jain_Itihaas@JagoJainJagore@spreadjainism@jaintrue@Yojna_group@YoungJainsIndia@JainMedia@jainreligion@Rohitjain2799@vishwajains@JitoNavkar@narendramodi@BJP4India@NitinNabin@BJP4Delhi@CMODelhi@gupta_rekha@Virend_Sachdeva@blsanthosh@KapilMishra_IND@VijenderDhama@bjp4mayurvihr
भगवान महावीर देशना फ़ाउण्डेशन (BMDF) जैन धर्म की गरिमा, भगवान महावीर के अमर संदेश और समाज की धार्मिक भावनाओं के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
हाल ही में दैनिक पंजाब केसरी (@punjabkesari) के धर्म-कर्म संस्करण में प्रकाशित एक लेख के संदर्भ में … (cont.)
BMDF जैन धर्म, सत्य, अहिंसा और सह-अस्तित्व के मूल्यों के साथ सदैव धर्मसम्मत, गरिमामय और रचनात्मक संवाद का पक्षधर रहा है और आगे भी रहेगा।
भगवान महावीर के उपदेश हमें यही सिखाते हैं कि सम्यक दृष्टि, सम्यक संवाद और सम्यक आचरण के माध्यम से समाज में सौहार्द और सम्मान बनाए रखा जाए।
श्री राजीव जैन (CA) जी की अद्भुत कथा-वाणी ने मेरे महावीर 3.0 को एक दिव्य अनुभव बना दिया। हर प्रसंग, हर शब्द, हर भाव में प्रभु महावीर का संदेश जीवंत हो उठा। ऐसी प्रस्तुति विरल होती है, और स्मरणीय भी।
#MahavirKatha#RajivJainCA#BhagwanMahavir#BMDF#JaiJinendra